पीछे खड़ा था बाघ और आगे बाइकवाले, वीडियो में देखिए फिर हुआ क्या

खुले मैदान में कच्ची सड़क पर बाइक के पास खड़े दो लोग और उनके ठीक पीछे एक बाघ... सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में धरती के एक ही हिस्से को साझा करने वाली दो दुनियाओं के बीच की शांत समझ नजर आ रही है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

जिन जंगली हिंसक जानवरों को देखते ही लोगों के पसीने निकल जाता है, उसमें बाघ प्रमुख है. खुले मैदान में यदि किसी का बाघ से आमना-सामना हो जाए तो उसके बाद इंसान की हालत पतली हो जाती है. पलक झपकते ही लोग बाघ से सामने से भागने की कोशिश करते हैं. भारत में टाइगर रिजर्व एरिया से बाघ के कई वीडियो सामने आए हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी होती है. अब एक ऐसा ही वायरल वीडियो फिर सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है. इस वायरल वीडियो में एक बाइक पर दो लोग नजर आते हैं, जो किसी कच्ची सड़क पर है. उनके ठीक पीछे एक बाघ है. जो कुछ ही देर में उठकर उनकी ओर बढ़ने लगता है. इसके बाद बाइक के पास खड़े लोग आनन-फानन में बाइक स्टार्ट कर भाग जाते हैं.

सोशल मीडिया पर सामने आया यह वीडियो Dr. PM Dhakate के पेज पर शेयर किया गया है. यह फेसबुक पेज IFS ऑफिसर डॉ. पराग मधुकर धकाते का है. डॉ. पराग उत्तराखंड वन विभाग के मुख्य वन संरक्षक हैं. उनके फेसबुक पेज पर बाघ सहित अन्य जंगली जानवरों के कई वीडियो है.

डॉ. पराग ने अपने पेज पर इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा- धरती के एक ही हिस्से को साझा करने वाली दो दुनियाओं के बीच की शांत समझ का यह कैसा अद्भुत क्षण है? इस मनमोहक शांति को अपने ऊपर हावी न होने दें, क्योंकि उस खूबसूरत शांति में असीम शक्ति का एक ब्रह्मांड छिपा है.

एक बाघ बिजली की तरह चलता है. उसकी तारीफ और त्रासदी के बीच का अंतर आपके सांस लेने से पहले ही खत्म हो सकता है. यही जंगल का समझौता है. इसकी सुंदरता की तारीफ करें, लेकिन उस पतली रेखा को कभी न भूलें जिस पर आप चल रहे हैं. दूरी सिर्फ़ एक सुझाव नहीं है; सह-अस्तित्व में यह सब कुछ है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर कई लोग अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. कई लोग जंगल के नियम को याद कर रहे हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में मानव-वन्य जीव संघर्ष के आंकड़े, संरक्षण और जागरूकता की जरूरत

Featured Video Of The Day
Assam Elections 2026:चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद पहली बार असम CM Himanta Biswa Sarma Exclusive