टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: हमलावर की बंदूक जाम होने से बची जान, नया वीडियो आया सामने

मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग का नया वीडियो सामने आया है. वीडियो में दिख रहा है कि हमलावर टाइगर की कार के बेहद करीब पहुंच गया था, लेकिन बंदूक जाम होने से गोली नहीं चला पाया. हमले में चालक फिरदौस घायल हुआ है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
टाइगर श्रॉफ की फायरिंग का नया वीडियो: हमलावर की बंदूक जाम हो गई
NDTV
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • मुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर 18 अक्टूबर 2026 की शाम हुई फायरिंग में उनकी जान बंदूक जाम होने से बची रही
  • हमलावरों ने टाइगर की कार के करीब आकर गोली चलाने की कोशिश की लेकिन बंदूक जाम होने के कारण गोली नहीं चली
  • इस गोलीबारी में टाइगर श्रॉफ के चालक फिरदौस को हाथ में गोली लगने से चोटें आई हैं

मुंबई में फिल्म अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर 18 अक्‍टूबर 2026 की शाम को हुई फायरिंग मामले में एक और नया वीडियो सामने आया है, जिसमें हमलावर की बंदूक जाम होने की वजह से टाइगर की जान बच गई. नए वीडियो में देखा जा सकता है कि टाइगर श्रॉफ रविवार शाम को मुंबई के जुहू स्थित जमनाबाई फुटबॉल ग्राउंड से अपनी बीएमडब्ल्यू सेडान कार में सवार होकर निकलते हैं. इसी दौरान हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी. हमले में टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बच जाते हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि दो हमलावरों में से एक टाइगर की कार की खिड़की के पास तक पहुंच जाता है. वह इतना करीब पहुंच जाने के बावजूद गोली नहीं चला पाता, क्योंकि उसकी बंदूक जाम हो गई थी.

चालक फिरदौस हुआ घायल

फायरिंग में टाइगर श्रॉफ का चालक फिरदौस घायल हुआ है. उसके हाथ पर गोली लगी है. 18 सेकंड के इस नए वीडियो में गोलीबारी में घायल चालक को कार से बाहर निकलते हुए भी देखा जा सकता है. हमलावर बाइक पर सवार होकर भाग गए. पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस मामले में अब तक एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है. 

पहले वीडियो में दिखी वारदात

घटना के एक अन्य वीडियो में दिखाई देता है कि टाइगर श्रॉफ अपनी कार में आगे की सीट पर बैठे हुए हैं. मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन अज्ञात शूटर आते हैं और करीब चार राउंड फायर करते हैं. 14 सेकंड के एक अन्य वीडियो में दिखाई देता है कि टाइगर का चालक फिरदौस इस हमले में घायल हो जाता है. इसके बाद टाइगर अपनी सीट से ड्राइवर वाली सीट पर आ जाते हैं. आस-पास मौजूद लोग चिल्लाते हुए कहते हैं, "बहुत गलत हो गया ये तो. जल्दी लेकर जाओ टाइगर सर इनको." 

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

उल्लेखनीय है कि टाइगर पर फायरिंग के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अनिल पंडित ने  एक ऑडियो जारी कर इसकी जिम्मेदारी ली. उसने कहा कि जो भी सलमान खान के साथ काम करेगा, उस पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग हमला करेगी.  अन‍िल पंड‍ित अनमोल ब‍िश्‍नोई नाम के अकाउंट से सोशल मीड‍िया पोस्‍ट भी सामने आई है, ज‍िसमें उसने ल‍िखा है क‍ि '' जय महाकाल, जय श्री राम. राम राम जी सभी भाइयों को जो आज ये टाइगर श्रॉफ का काम हुआ है, इसकी ज‍िम्‍मेदारी में अन‍िल पंड‍ित और हरमन संधू लेते हैं. इसको हमने कॉल करके समझाया था पर इसका समझ नहीं आई. इसल‍िए आज इसको अच्‍छी तरह से समझा द‍िया और जो भी मुंबई फिल्‍म इंडस्‍ट्री में हमारी बात नहीं सुनेगा या सलमान खान केक साथ काम करेगा अगला नंबर उसका होगा. वेट एंड वाच.   

यह भी पढ़ें- जब तक मैं पहुंचा, वहां खून ही खून था... टाइगर श्रॉफ के दोस्त करणवीर मेहरा ने बताया उनके साथ क्या कुछ हुआ

Advertisement

Topics mentioned in this article
Tiger Shroff
Mumbai
Lawrance Bishnoi

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं