आसमान में बिगड़ी 3 साल के बच्चे की तबीयत, इंडिगो विमान ने की सूरत में इमरजेंसी लैंडिंग

एयर ट्रैफिक कंट्रोल को जैसे ही विमान में मेडिकल इमरजेंसी की सूचना मिली, वैसे ही पूरा सूरत एयरपोर्ट अलर्ट मोड पर आ गया. सीआईएसएफ, एयरपोर्ट मेडिकल टीम, इंडिगो एयरलाइंस की ग्राउंड स्टाफ और अन्य संबंधित एजेंसियों को तुरंत सक्रिय कर दिया गया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
इंडिगो एयरलाइंस और पायलट की अब सभी तारीफ कर रहे हैं.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • पायलट ने सूरत एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क कर तत्काल सूरत हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी
  • सूरत एयरपोर्ट पर सभी संबंधित एजेंसियां अलर्ट हो गईं और बच्चे को प्राथमिक चिकित्सा के लिए तैयार किया गया
  • बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत सूरत के सनशाइन हॉस्पिटल में विशेषज्ञों की निगरानी में भर्ती कराया गया

अहमदाबाद से मुंबई जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट में सोमवार शाम एक तीन साल के बच्चे की तबीयत बहुत ज्यादा खराब हो गई. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पायलट ने बिना समय गंवाए एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क किया और सूरत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी. पायलट की सूझबूझ, एयर ट्रैफिक कंट्रोल की तत्परता और एयरपोर्ट पर मौजूद सभी एजेंसियों के समन्वय की बदौलत बच्चे को समय पर इलाज मिल सका और उसकी जान बच गई.

कैसे पता चला स्थिति गंभीर

29 जून 2026 की शाम इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 6E-7018 अहमदाबाद से मुंबई के लिए रवाना हुई थी. फ्लाइट सामान्य रूप से मुंबई की तरफ आगे बढ़ रही थी, तभी विमान में यात्रा कर रहे इस बच्चे की अचानक तबीयत बिगड़ गई. कुछ ही पलों में बच्चों की तबीयत ज्यादा खराब होने की वजह से उसके परिवार वालों के साथ-साथ अन्य यात्रियों में भी चिंता फैल गई.  इसी दौरान विमान में यात्रा कर रहे दो डॉक्टर तुरंत बच्चे की सहायता के लिए आगे आए. उन्होंने उपलब्ध संसाधनों के बीच बच्चे को प्राथमिक चिकित्सा देने का हरसंभव प्रयास किया, लेकिन उसकी हालत में कोई खास सुधार नहीं हुआ. जब स्थिति लगातार गंभीर बनी रही तो पायलट ने इसे मेडिकल इमरजेंसी घोषित करते हुए सूरत एयर ट्रैफिक कंट्रोल से तत्काल संपर्क किया और विमान को सूरत एयरपोर्ट पर उतारने का निर्णय लिया.

सूरत एयरपोर्ट हुआ अलर्ट

एयर ट्रैफिक कंट्रोल को जैसे ही विमान में मेडिकल इमरजेंसी की सूचना मिली, वैसे ही पूरा सूरत एयरपोर्ट अलर्ट मोड पर आ गया. सीआईएसएफ, एयरपोर्ट मेडिकल टीम, इंडिगो एयरलाइंस की ग्राउंड स्टाफ और अन्य संबंधित एजेंसियों को तुरंत सक्रिय कर दिया गया. रनवे पर एम्बुलेंस, डॉक्टरों की टीम और आवश्यक मेडिकल उपकरण पहले से ही तैयार रखे गए ताकि विमान के उतरते ही बिना एक पल गंवाए बच्चे तक चिकित्सा सहायता पहुंचाई जा सके. कुछ ही देर बाद विमान सुरक्षित रूप से सूरत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा. विमान रुकते ही एयरपोर्ट मेडिकल टीम तुरंत अंदर पहुंची और बच्चे का प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार शुरू किया. प्रारंभिक उपचार के बाद बच्चे को पहले स्थिर किया गया और फिर पहले से तैयार खड़ी एम्बुलेंस के जरिए तत्काल सूरत के सनशाइन हॉस्पिटल भेज दिया गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार शुरू किया गया.

रात 9:23 बजे फिर फ्लाइट रवाना हुई

पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान सीआईएसएफ के जवानों ने एयरपोर्ट प्रशासन, एयरलाइन स्टाफ और मेडिकल टीम के साथ बेहतरीन समन्वय स्थापित किया. बच्चे को विमान से सुरक्षित बाहर निकालने से लेकर एम्बुलेंस तक पहुंचाने और अस्पताल रवाना करने तक की पूरी प्रक्रिया बेहद तेज, व्यवस्थित और बिना किसी बाधा के पूरी की गई. यही कारण रहा कि बच्चे को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सकी.  बच्चे को सुरक्षित अस्पताल भेजे जाने के बाद एयरलाइन और एयरपोर्ट प्रशासन ने विमान से जुड़ी सभी आवश्यक तकनीकी और कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं. विमान में ईंधन भरने के बाद रात 9:23 बजे इंडिगो की फ्लाइट 6E-7018 अपने निर्धारित गंतव्य मुंबई के लिए रवाना हो गई. एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार इस पूरे इमरजेंसी ऑपरेशन के दौरान सूरत एयरपोर्ट के नियमित फ्लाइट संचालन या अन्य एयरपोर्ट गतिविधियों पर किसी भी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ा.

Advertisement

यह भी पढ़ें-

अफगानिस्तान की संप्रभुता व अखंडता को अटूट समर्थन... भारत ने पाकिस्तान के हवाई हमलों की कड़ी निंदा की

Featured Video Of The Day
रामलला दर्शन पर विवाद: अजय राय ने योगी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
Topics mentioned in this article
Indigo Emergency Landing
Surat Airport
Health Emergency
Health Emergency Response
IndiGo