20 days ago

Election 2026 Voting : देश के तीन राज्यों असम, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में गुरुवार को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हुई. इन तीनों क्षेत्रों की कुल 296 सीटों पर एक ही चरण में मतदान हुआ. असम की 126, केरल की 140 और पुडुचेरी की 30 सीटों पर वोट पड़े. असम की 126 सीटों के लिए 722 उम्मीदवार मैदान में हैं और यहां बहुमत का आंकड़ा 64 है. 4 मई को मतगणना होगी और उसी दिन नतीजे घोषित किए जाएंगे. अब सभी की नजरें मतदान प्रतिशत और चुनाव परिणामों पर टिकी हैं.

इन सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग

कर्नाटक की दो, नगालैंड और त्रिपुरा की एक-एक विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए भी मतदान हो रहा है. नगालैंड की 28-कोरिडांग (एसटी) विधानसभा और त्रिपुरा के धर्मनगर विधानसभा सीट पर वोटिंग चल रही है. वहीं कर्नाटक की बागलकोट और दावणगेरे दक्षिण सीट पर भी वोटिंग हो रही है.  

 असम में कुल 2.5 करोड़ मतदाता 
1.25 करोड़ पुरुष वोटर
 1.25 करोड़ महिला वोटर
 343 थर्ड जेंडर मतदाता 
18-19 वर्ष आयु वर्ग के करीब 5.75 लाख फर्स्ट टाइम वोटर

केरल में 140 सीटों के लिए 833 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. यहां मुख्य राजनीतिक दलों के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है. सरकार बनाने के लिए 71 सीटों का बहुमत जरूरी है.

केरल में कुल 2.71 करोड़ मतदाता 
1.32 करोड़ पुरुष वोटर
 1.39 करोड़ महिला वोटर
273 थर्ड जेंडर वोटर्स 

 पुडुचेरी में कुल 9.44 लाख मतदाता 
 लगभग 4.43 लाख पुरुष वोटर
 5 लाख महिला वोटर
139 थर्ड जेंडर मतदाता 

Assembly Elections 2026: Voting in Assam, Kerala and Puducherry

Apr 09, 2026 22:40 (IST)

असम और पुडुचेरी में अब तक का सबसे ज्यादा मतदान

असम और पुडुचेरी में गुरुवार को इतनी वोटिंग हुई कि पिछले सभी रिकॉर्ड टूट गए. चुनाव आयोग के मुताबिक, असम में 85.38% और पुडुचेरी में 89.83% मतदान हुआ, जो इन दोनों राज्यों के अब तक के चुनावी इतिहास में सबसे अधिक है. इससे पहले असम में 2016 में 84.67% और पुडुचेरी में 2011 में 86.19% मतदान का रिकॉर्ड था. केरलम में 78.03% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. 

Apr 09, 2026 20:45 (IST)

ये चुनाव पूरे विश्व के लिए ऐतिहासिक, बोले CEC

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने असम, केरलम और पुडुचेरी में मतदान खत्म होने के बाद बयान जारी करके इन चुनावों को न केवल भारत बल्कि पूरी लोकतांत्रिक दुनिया के लिए ऐतिहासिक प्रमाण बताया है. इस ऐतिहासिक सफलता में योगदान के लिए तीनों राज्यों के मतदाताओं को बधाई भी दी है. 

Apr 09, 2026 20:03 (IST)

ट्रिपल डिजिट तक पहुंचेगा NDA, सीएम सरमा को उम्मीद

असम के मुख्यमंत्री और जालुकबारी विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार हिमंत बिस्वा सरमा ने मतदान खत्म होने पर कहा कि बांग्लादेशी मूल का जो मुसलमान समाज है, उनका 95 से 96 प्रतिशत वोट प्रतिशत हुआ करता था लेकिन बाकी जो असमिया समाज है, उसके वोट प्रतिशत 75-76% तक होता था. इस बार दोनों समाज के बीच प्रतियोगिता रही है और मुझे लगता है कि लगभग पोलिंग प्रतिशत 86-87% तक पहुंचेगा... उन्होंने कहा कि पारंपरिक तौर पर मतदान में कम हिस्सा लेने वाले समाज भी इस बार बढ़-चढ़कर आगे आए हैं. उनका कहना था कि चुनाव परिणाम के बारे में बहुत पहले बात करना ठीक नहीं है, लेकिन NDA यदि ट्रिपल डिजिट तक पहुंच जाता है तो हैरानी की बात नहीं होगी.

Apr 09, 2026 19:59 (IST)

7PM: केरलम में 77.7 प्रतिशत मतदान

तीन राज्यों के चुनाव में जहां असम और पुडुचेरी में वोटिंग प्रतिशत में बढ़ोतरी देखी गई है, वहीं केरलम का मामला फिलहाल अलग दिख रहा है. चुनाव आयोग के शाम 7 बजे तक के आंकड़ों में केरलम में इस बार 77.7 प्रतिशत मतदान हुआ है, जो 2021 के 77.9 प्रतिशत के मुकाबले 0.2 प्रतिशत कम है. हालांकि अंतिम आंकड़े आने अभी बाकी हैं. 

Advertisement
Apr 09, 2026 19:58 (IST)

पुडुचेरी 89.5 प्रतिशत की बंपर वोटिंग

पुडुचेरी में मतदाताओं ने इस चुनाव में पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. चुनाव आयोग के मुताबिक, शाम 7 बजे तक यहां 89.5 प्रतिशत की भारी वोटिंग दर्ज की गई है. 2021 के पिछले चुनाव में यह आंकड़ा 83.3 प्रतिशत था. इस लिहाज से इस बार मतदान प्रतिशत में 7.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. 

Apr 09, 2026 19:55 (IST)

असम में पिछली बार से अधिक मतदान

असम में 2023 के परिसीमन के बाद पहली बार हो रहे चुनाव में गुरुवार शाम 7 बजे तक 85.2 फीसदी मतदान हुआ है. चुनाव आयोग ने वोटिंग के आंकड़े जारी करते हुए यह जानकारी दी. 2021 के पिछले चुनाव में राज्य में 82.2 फीसदी वोट पड़े थे. इस तरह से इस बार लगभग 3 फीसदी अधिक मतदान हुआ है. 

Advertisement
Apr 09, 2026 19:49 (IST)

7 बजे तक कहां कितना मतदान, आंकड़े जारी

चुनाव आयोग के मुताबिक, गुरुवार को शाम 7 बजे तक असम में 85.2 फीसदी, केरलम में 77.7 प्रतिशत और पुडुचेरी में 89.5 फीसदी मतदान हो चुका है. फाइनल आंकड़े आने में थोड़ा वक्त लगेगा. 

Apr 09, 2026 19:13 (IST)

केरलम में मतदान खत्म, EVM सील

Apr 09, 2026 18:27 (IST)

असम, केरलम, पुडुचेरी में कितना मतदान?

Apr 09, 2026 18:25 (IST)

असम में 90 से ज्यादा सीटें मिलेंगी, BJP नेता को उम्मीद

असम में वोटिंग के ट्रेंड्स पर भाजपा नेता आर.पी. सिंह ने कहा कि इस बार असम में भरपूर वोट पड़े रहे हैं. दिखता है कि लोगों का प्यार और आशीर्वाद हिमंत बिस्वा सरमा और भाजपा को मिल रहा है. उन्होंने कहा कि इस बार हम लोग वहां पर भारी बहुमत से चुनाव जीतने वाले हैं. मेरा अनुमान है कि इस बार 90 से अधिक सीटें हमें वहां मिलेंगी. 

Advertisement
Apr 09, 2026 18:23 (IST)

तीनों राज्यों में सरकार बनाएगी बीजेपी, बोले गौरव वल्लभ

तीनों राज्यों में मतदान के आंकड़ों से बीजेपी उत्साहित है. भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने कहा कि सबसे अच्छी बात ये है कि पोलिंग के जो आंकड़े अब तक आए हैं, वो बहुत ही उत्साहवर्धक हैं... लोग झूठ, गलत आरोप, अपशब्दों से ऊब चुके हैं... भाजपा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर इन तीनों राज्यों में सरकार बनाने जा रही है. 

Apr 09, 2026 17:39 (IST)

5 बजे तक मतदान की स्थिति

केरलम75.0% (2021 में 69.8%)

असम 84.4% (2021 में 76.8%

पुडुचेरी 86.9% (2021 में 77.9%)

(आंकड़े चुनाव आयोग के, असम में 2021 का टर्नआउट सभी फेज का औसत है.)

Advertisement
Apr 09, 2026 16:23 (IST)

3PM वोटिंगः असम में सबसे ज्यादा 75.9% मतदान

तीन राज्यों के चुनाव में इस बार भारी वोटिंग हो रही है. असम, केरलम और पुडुचेरी तीनों ही राज्यों में 2021 की तुलना में वोटिंग प्रतिशत में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है. चुनाव आयोग ने दोपहर 3 बजे तक के आंकड़े देते हुए बताया कि असम में सबसे अधिक 75.9% मतदान हुआ है, जो 2021 के सभी चरणों के औसत 64.5% से काफी ज्यादा है. वहीं पुडुचेरी में मतदान का स्तर 72.4% तक पहुंच गया है, जो पिछली बार के 66.6% से ज्यादा है. केरलम में भी मतदाता बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं, जहां दोपहर 3 बजे तक 62.7% वोटिंग हो चुकी है, जबकि 2021 में यह आंकड़ा 58.5% था.

Apr 09, 2026 16:17 (IST)

कर्नाटक चुनाव में 3 बजे तक की स्थिति

Apr 09, 2026 14:55 (IST)

Assam Voting LIVE: BJP को 75-80 से ज़्यादा सीटें मिलेंगी-मंत्री अशोक सिंघल

असम के मंत्री अशोक सिंघल ने सोनितपुर में अपना वोट डाला. फिर उन्होंने कहा कि मैं अपने बूथ पर वोट डालने वाला पहला व्यक्ति था. असम की जनता आज एक बहुत ही महत्वपूर्ण फैसला देने जा रही है, यह ऐतिहासिक होग. जिस तरह से लोगों ने हमारा समर्थन किया है, मुझे लगता है कि यह चुनाव असम के विकास के लिए होगा. लोग एक सुरक्षित और महफूज़ असम चाहते हैं. हमें राज्य में भारी संख्या में वोट मिल रहे हैं. BJP को 75-80 से ज़्यादा सीटें मिलेंगी और गठबंधन सहयोगियों के साथ मिलकर हम 100 सीटों का आंकड़ा पार कर सकते हैं.

Apr 09, 2026 14:20 (IST)

Bypoll Voting: विधानसभा उपचुनाव का 1 बजे तक का वोटिंग प्रतिशत

 कर्नाटक के दावणगेरे दक्षिण,बागलकोट, नागालैंड के कोरीडांग और त्रिपुरा के धर्मनगर का दोपहर 1 बजे तक अनुमानित मतदान प्रतिशत  देखिए.

Apr 09, 2026 14:18 (IST)

Election 2026 Voting LIVE: असम, केरल, पुडुचेरी में दोपहर 1 बजे तक का मतदान प्रतिशत देखिए

Apr 09, 2026 13:39 (IST)

Assam Voting LIVE: कांग्रेस पर सीएम हिमंता का हमला

असम के कामरूप में मुख्यमंत्री और जालुकबारी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, " कहां का कांग्रेस पार्टी, कहां है ये कांग्रेस? ये कौन-सी पार्टी है मैंने तो नाम भी नहीं सुना, कौन पवन खेड़ा ? उनका जवाब मैं क्यों दूं.." 

Apr 09, 2026 12:54 (IST)

Election 2026 Voting LIVE: असम, केरल और पुडुचेरी में शांतिपूर्ण मतदान

असम, केरल और पुडुचेरी में मतदान बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है. बड़ी संख्या में लोग पोलिंग बूथों पर पहुंच रहे हैं. कहीं से भी किसी भी तरह की अप्रिय घटना की कोई खबर नहीं है.

Apr 09, 2026 12:53 (IST)

Keralam Voting LIVE: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने तिरुवनंतपुरम में डाला वोट

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने तिरुवनंतपुरम में अपना वोट डाला. थरूर ने कहा कि BJP यहां कोई मायने नहीं रखती. यह एक ऐसा राज्य है जहां विधानसभा में भाजपा के पास एक भी सीट नहीं है. यह लड़ाई मौजूदा LDF सरकार और उसे चुनौती दे रही UDF के बीच है. 

Apr 09, 2026 11:33 (IST)

असम, केरल, पुडुचेरी का सुबह 11 बजे तक मतदान प्रतिशत देखें

केरल 33.3 %

असम 38.9 %

पुडुचेरी 37.1 %

Apr 09, 2026 11:16 (IST)

Keralam Voting LIVE: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ए.के. एंटनी ने किया मतदान

तिरुवनंतपुरम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ए.के. एंटनी ने गवर्नमेंट GHS जगाथी में अपना वोट डाला. पार्टी नेता एम.एम. हसन भी उनके साथ दिखे. 

Apr 09, 2026 11:15 (IST)

Assam Voting LIVE: असम के मंत्री पीयूष हजारिका ने किया मतदान

असम के मंत्री और जागीरोड विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार पीयूष हजारिका ने मोरीगांव में मतदान किया. 

Apr 09, 2026 11:14 (IST)

Assam Voting LIVE: केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने किया मतदान

असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए डिब्रूगढ़ में केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने एक मतदान केंद्र में अपना वोट डाला. 

Apr 09, 2026 11:12 (IST)

Puducherry Election 2026 Voting LIVE: पुडुचेरी के उपराज्यपाल के. कैलाशनाथन ने डाला वोट

पुडुचेरी के उपराज्यपाल के. कैलाशनाथन ने DMS कार्यालय में विधानसभा चुनावों के लिए अपना वोट डाला. 

Apr 09, 2026 11:11 (IST)

ये रहा असम,केरल, पुडुचेरी का सुबह 9 बजे तक का वोटिंग प्रतिशत

Apr 09, 2026 10:51 (IST)

Keralam Voting LIVE: कांग्रेस उम्मीदवार रमेश चेन्निथला ने डाला वोट

केरल के हरिपद निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार रमेश चेन्निथला ने अपना वोट डाला. 

Apr 09, 2026 10:33 (IST)

Assam Voting LIVE: असम के कामरूप जिले में वोटर्स की लंबी कतारें

असम विधानसभा चुनावों के लिए मतदान के बीच कामरूप जिले में लोग वोट डालने के लिए कतार में खड़े हैं.

Apr 09, 2026 10:31 (IST)

पुडुचेरी के CM एन. रंगा स्वामी का बाइक वाला स्टाइल

पुडुचेरी के मुख्यमंत्री और मंगलम तथा थट्टनचावडी विधानसभा सीटों से ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस (AINRC) के उम्मीदवार एन. रंगास्वामी, पुडुचेरी विधानसभा चुनावों के लिए अपना वोट डालने के बाद अपनी बाइक से रवाना हुए. 

Apr 09, 2026 10:30 (IST)

Assam Voting LIVE: असम सीएम हिमंता ने कामाख्या मंदिर में की पूजा

असम के मुख्यमंत्री और जालुकबारी से उम्मीदवार हिमंता बिस्वा सरमा ने गुवाहाटी के मां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना की. उनके साथ उनकी पत्नी रिनिकी भुइयां शर्मा भी मौजूद हैं. 

Apr 09, 2026 09:59 (IST)

Assam Voting LIVE: असम की जड़ों को मज़बूत करना चाहते हैं-गौरव गोगोई

असम कांग्रेस के अध्यक्ष और जोरहाट विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार गौरव गोगोई ने कहा, "हम लोकतंत्र और असम की जड़ों को मज़बूत करना चाहते हैं... असम के लोग एक नए असम की दिशा में निर्णायक भूमिका निभाएंगे." 

Apr 09, 2026 09:57 (IST)

Assam Voting LIVE: सीएम हिमंता बिस्वा सरमा अपने आवास से हुए रवाना

असम के गुवाहाटी में मुख्यमंत्री और जालुकबारी विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार हिमंत बिस्वा सरमा अपने आवास से रवाना हुए. 

Apr 09, 2026 09:53 (IST)

Assam Voting LIVE: गौरव गोगोई की भय और भ्रष्टाचार से मुक्त असम के लिए वोट अपील

असम के जोरहाट में कांग्रेस नेता गौरव गोगोई मतदान के लिए घर से निकलते समय लोगों से अपील करते हुए कहा कि नए असम, भय और भ्रष्टाचार से मुक्त असम के लिए वोट करें.

Apr 09, 2026 09:47 (IST)

Bypoll Election Voting: विधानसभा उपचुनाव का 9 बजे तक का वोटिंग प्रतिशत देखें

राज्य विधानसभा उपचुनाव में सुबह 9 बजे तक अनुमानित मतदान प्रतिशत आ गया है. 

Apr 09, 2026 09:45 (IST)

Assembly Election 2026 Voting LIVE: असम, केरल और पुडुचेरी में सुबह 9 बजे तक कितना मतदान?

देश के तीन राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनाव का सुबह 9 बजे तक का अनुमानित मतदान प्रतिशत सामने आ गया है. 

Apr 09, 2026 09:39 (IST)

Assam Voting LIV: असम के पोलिंग बूथों पर वोटर्स की लंबी कतारें

असम की राजधानी गुवाहाटी में वोटर्स बड़ी संख्या में पोलिंग बूथों पर मतदान के लिए पहुंच रहे हैं. वोटर्स की लंबी कतारें देखी जा रही हैं.

Apr 09, 2026 09:36 (IST)

Keralam Voting LIVE: बीजेपी उम्मीदवार राजीव चंद्रशेखर ने डाला वोट

केरल के तिरुवनंतपुरम में बीजेपी अध्यक्ष और नेमोम विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार राजीव चंद्रशेखर ने अपना वोट डाला. 

Apr 09, 2026 09:34 (IST)

Puducherry Voting LIVE: पुडुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री की जनता से वोट अपील

पुडुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता वी. नारायणसामी ने कहा कि पुडुचेरी के लोग चाहते हैं कि INDIA गठबंधन सत्ता में आए. मुझे पूरा भरोसा है कि INDIA गठबंधन यहां सरकार बनाएगा, मैं लोगों से आग्रह करता हूं कि वे बड़ी संख्या में आकर अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करें. 

Apr 09, 2026 09:32 (IST)

Keralam Voting LIVE: एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन ने एर्नाकुलम में डाला वोट

अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन ने केरल के कोच्चि, एर्नाकुलम के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला. 

Apr 09, 2026 09:30 (IST)

Kerala Voting LIVE: कांग्रेस महासचिव ने के.सी. वेणुगोपाल ने डाला वोट

कांग्रेस महासचिव (संगठन) और सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने अंबालापुझा के केरलम के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला. 

Apr 09, 2026 08:21 (IST)

Assam Voting LIVE: BJP उम्मीदवार प्रद्युत बोरदोलोई ने डाला वोट

नगांव में असम के दिसपुर विधानसभा क्षेत्र से BJP उम्मीदवार प्रद्युत बोरदोलोई ने कहा, "मैंने अभी-अभी अपना वोट डाला है. जब मैंने दिसपुर से BJP उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दाखिल करने का फैसला किया था, तब मैं अपने वोट देने के अधिकार को ट्रांसफर नहीं कर पाया था. चूंकि यह ट्रांसफर नहीं हो पाया, इसलिए मैंने अभी यहीं अपना वोट डाला है. मैं अब दिसपुर वापस जा रहा हूं." 

Apr 09, 2026 08:19 (IST)

Puducherry Voting LIVE: पुडुचेरी में वोटर्स का स्वागत कर रहा 'नीला' रोबोट

पुडुचेरी के VOC सरकारी स्कूल में अपना वोट डालने आ रहे मतदाताओं का एक रोबोट, 'नीला' स्वागत कर रहा है. 

Apr 09, 2026 08:16 (IST)

Kerala Voting LIVE: भारी बहुमत से जीतेंगे- PA मोहम्मद रियास

केरलम में राज्य मंत्री और बेपोर विधानसभा क्षेत्र से LDF उम्मीदवार, PA मोहम्मद रियास ने कहा, "हमने रिकॉर्ड संख्या में विकास परियोजनाएं शुरू की हैं. हर महीने, LDF सरकार पेंशन देती है, इसके अलावा महिलाओं के लिए पेंशन जैसी एक नई योजना भी है. साथ ही, हमने अच्छी सड़कें, अच्छे सरकारी स्कूल और अच्छे सरकारी अस्पताल भी बनाए हैं। लोग LDF के पक्ष में हैं, हमें भारी बहुमत मिलेगा." 

Apr 09, 2026 08:15 (IST)

Keralam Voting LIVE: LDF उम्मीदवार पी.ए. मोहम्मद रियास ने डाला वोट

केरलम में राज्य मंत्री और बेपोर विधानसभा क्षेत्र से LDF उम्मीदवार पी.ए. मोहम्मद रियास ने कोट्टूली AUP स्कूल स्थित एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला. 

Apr 09, 2026 07:26 (IST)

Assam Voting Live: असम के जालुकबारी विधानसभा क्षेत्र में वोटर्स का उत्साह

असम के जालुकबारी विधानसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर अपना मताधिकार का प्रयोग करने के बाद मतदाताओं ने अपनी स्याही लगी उंगली दिखाई. 

Apr 09, 2026 07:25 (IST)

Kerala Voting Live: कांग्रेस उम्मीदवार वीडी सतीसन ने डाला वोट

केरलम के नेता प्रतिपक्ष और परवूर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार वीडी सतीसन ने एर्नाकुलम के केसरी सरकारी कला और विज्ञान कॉलेज में मतदान केंद्र पर मतदान किया. 

Apr 09, 2026 07:16 (IST)

By Poll Election Voting: कर्नाटक, नागालैंड, त्रिपुरा में विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरू

कर्नाटक में दावणगेरे दक्षिण और बागलकोट निर्वाचन क्षेत्रों, नागालैंड में कोरिडांग निर्वाचन क्षेत्र और त्रिपुरा में धर्मनगर निर्वाचन क्षेत्र के लिए विधानसभा उपचुनावों के लिए मतदान भी शुरू हो गया है.

Apr 09, 2026 07:13 (IST)

Assembly election Voting Live: असम के लोगों से पीएम मोदी ने की वोट अपील

पीएम मोदी ने असम की जनता से बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है. उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्य के युवा और महिला मतदाता उत्साहपूर्वक भाग लेंगे और इस चुनाव को लोकतंत्र और जन कर्तव्य का उत्सव बनाएंगे. 

Apr 09, 2026 07:07 (IST)

Keralam Assembly election Voting Live:मुख्य मुकाबला CPI(M),UDF,NDA के बीच

केरलम में मुख्य मुकाबला सीपीआई (एम) के नेतृत्व वाले LDF, कांग्रेस की अगुवाई वाले UDF और बीजेपी के नेतृत्व वाले NDA के बीच है.

Apr 09, 2026 07:06 (IST)

Assam Assembly election Voting Live: बीजेपी-कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला

 असम में सीएम हिमंता बिस्वा सरमा की अगुवाई में NDA लगातार तीसरी बार सत्ता वापसी की कोशिश में है. वहीं कांग्रेस ने छह दलों के साथ गठबंधन किया है.

Apr 09, 2026 07:03 (IST)

Assembly election Voting Live: असम, केरल और पुडुचेरी में वोटिंग शुरू

असम, केरल और पुडुचेरी में राज्य विधानसभा चुनावों के लिए मतदान शुरू हो गया है. असम की सभी 126 सीटों, केरल की सभी 140 सीटों और पुडुचेरी की सभी 30 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. मतगणना 4 मई को होगी.

Apr 09, 2026 06:57 (IST)

Assam Assembly election Voting Live: थोड़ी देर में शुरू होगी वोटिंग

असम के दिसपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र 115 और 116 पर मतदान की तैयारियां चल रही हैं.

Apr 09, 2026 06:56 (IST)

Keralam Election 2026 Voting Live: केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी वोट डालने पहुंचे

केरलम में केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी गुरुवयूर साउथ पार्ट के गुरुवयूर देवास्वोम इंग्लिश मीडियम स्कूल के मतदान केंद्र संख्या 137 पर वोट डालने पहुंचे. 

Apr 09, 2026 06:53 (IST)

Puducherry Assembly election Voting Live:पुडुचेरी में 30 सीटों पर वोटिंग

पुडुचेरी में 30 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं, जिनमें से 5 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं. यहां सरकार बनाने के लिए 16 सीटों का बहुमत जरूरी है. कुल 9.44 लाख मतदाताओं में लगभग 4.43 लाख पुरुष, 5 लाख महिलाएं और 139 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं.

Apr 09, 2026 06:46 (IST)

Keralam Assembly election Voting Live: केरलम में मुकाबला त्रिकोणीय

 केरलम में 140 सीटों के लिए 833 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. यहां मुख्य राजनीतिक दलों के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है. सरकार बनाने के लिए 71 सीटों का बहुमत जरूरी है. राज्य में कुल 2.71 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 1.32 करोड़ पुरुष, 1.39 करोड़ महिलाएं और 273 थर्ड जेंडर वोटर्स शामिल हैं.

Apr 09, 2026 06:44 (IST)

Assam Assembly election Voting Live: असम में 2.5 करोड़ मतदाता डालेंगे वोट

 असम की बात करें तो यहां कुल 2.5 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 1.25 करोड़ पुरुष, 1.25 करोड़ महिलाएं और 343 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं. खास बात यह है कि 18-19 वर्ष आयु वर्ग के करीब 5.75 लाख युवा पहली बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे.

Apr 09, 2026 06:43 (IST)

Assembly election 2026 Live: असम, केरलम और पुडुचेरी की कितनी सीटों पर वोटिंग?

चुनाव आयोग के मुताबिक, गुरुवार को असम की 126, केरल की 140 और पुडुचेरी की 30 सीटों पर वोटिंग होनी है.

Apr 09, 2026 06:41 (IST)

Assembly election 2026 Live: कुल 296 सीटों पर एक ही चरण में मतदान

असम, केरलम और पुडुचेरी में गुरुवार को कुल 296 सीटों पर एक ही चरण में मतदान हो रहे हैं, इसके साथ ही उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी.

Apr 09, 2026 06:39 (IST)

Assembly election 2026 Live: देश के तीन राज्यों में आज विधानसभा चुनाव

देश के तीन राज्यों असम, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में गुरुवार को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है.

Featured Video Of The Day
ममता के गुंडे धमका रहे... कैमरे पर आया बंगाल का वोटर, खोल दी TMC की पोल