कांग्रेस क्यों लगाती है 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' के नारे? राज्यसभा में PM मोदी ने एक-एक कर गिनाईं वजहें

पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस की असली परेशानी कुछ और है. वे यह पचा नहीं पा रहे कि मोदी यहाँ तक पहुँचा कैसे. अब उनकी परेशानी यह है कि पहुँचा तो सही, लेकिन अब तक टिका क्यों हुआ है. और इसी वजह से उन्हें एक ही रास्ता बचा हुआ लगता है— “मोदी तेरी कब्र खुदेगी.”

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
पीएम मोदी.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • PM मोदी ने राज्यसभा में कांग्रेस पर हमले करते हुए कहा कि विपक्ष मोदी की कब्र खुदवाने की नारेबाजी कर रहा है.
  • मोदी ने कहा कि कांग्रेस उनकी लोकप्रियता और विकास कार्यों को पचा नहीं पा रही है और इसलिए उन्हें रोकना चाहती है.
  • पीएम मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वे प्रधानमंत्री पद को अपने परिवार की निजी जागीर समझते हैं.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

PM Modi Address in Rajya Sabha: गुरुवार को राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण पर कांग्रेस पर गिन-गिन कर हमले किए. पीएम मोदी ने विपक्षी दलों द्वारा किए जा रहे हमलों पर एक-एक कर जवाब दिया. 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की नारेबाजी की पीएम मोदी ने वजहें गिनाई. पीएम मोदी ने कहा कि हम विकसित भारत की जमीन तैयार कर रहे हैं. कांग्रेस मोदी की कब्र खोदने के कार्यक्रम करवा रही है. मोहब्बत की दुकान खोलने वाले मोदी तेरी कब्र खुदेगी के नारे लगा रहे हैं. ये कौन सी मोहब्बत की दुकान है, जो देश के किसी नागरिक की कब्र खोदने की बात करती है.

पीएम मोदी ने आगे कहा कि क्या ये संविधान का अपमान नहीं है. इसके बाद भी वे बयान देंगे, देखो प्रधानमंत्री राज्यसभा में भी रो रहा था. 2002 से 2014 से, पिछले 25 साल से संसद का एक भी सत्र ऐसा नहीं गया, जिसमें मोदी को इस संसद में गाली देने का काम न किया हो इन लोगों ने. 

पीएम मोदी ने इस दौरान यह भी कहा कि मुझसे किसी ने एक इंटरव्यू में सेहत का राज पूछा था. तब मैंने कहा था कि मैं डेली दो किलो गाली खाता हूं. पीएम मोदी के इस तंज पर सदन में जमकर ठहाके भी लगे. 

'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' के नारे की पीएम ने गिन-गिनकर बताई वजहें 

पीएम मोदी ने आगे कहा, मोदी की कब्र ये क्यों खोदना चाहते हैं, ये नारा नहीं, इनके भीतर नफरत का प्रतिबिंब है. हमने 370 की दीवार गिरा दी, नॉर्थ ईस्ट में बम बारूद की छाया समाप्त कर विकास की राह अपनाई, पाकिस्तानी आतंकियों को घर में घुसकर जवाब देते हैं, ऑपरेशन सिंदूर करते हैं, माओवादी आतंक से देश को मुक्ति दिलाने के लिए साहसपूर्ण कदम उठाते हैं, इसलिए मोदी की कब्र खोदनी है इनको. 


कांग्रेस की परेशानी मोदी यहां पहुंचा कैसे, पहुंचा तो टिका हुआ कैसे है...

नेहरू जी ने बहुत बड़ा अन्याय किया था देश के साथ, उसे हमने निलंबित कर दिया, क्या इसलिए कब्र खोदने की बात कर रहे हो. पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस की असली परेशानी कुछ और है. वे यह पचा नहीं पा रहे कि मोदी यहाँ तक पहुँचा कैसे. अब उनकी परेशानी यह है कि पहुँचा तो सही, लेकिन अब तक टिका क्यों हुआ है. और इसी वजह से उन्हें एक ही रास्ता बचा हुआ लगता है— “मोदी तेरी कब्र खुदेगी.”

Advertisement


उन्हें लगता है कि प्रधानमंत्री पद उनके परिवार की जागीर हैः पीएम मोदी

पीएम मोदी ने आगे कहा, आदरणीय सभापति महोदय, ये लोग पहले से मानकर बैठे थे कि लोकतंत्र और संविधान से उनका कोई लेना-देना नहीं है. उन्हें लगता है कि प्रधानमंत्री पद उनके परिवार की जागीर है, उस पर कोई और बैठ ही नहीं सकता. उनके भीतर भरी यही नफरत है. “मोहब्बत की दुकान” में जो आग भरी हुई है, वही इसका नतीजा है. उनकी सोच है—हमारा पैतृक अधिकार था, कोई और कैसे बैठ गया? इसी वजह से वे “मोदी की कब्र खोदेंगे” जैसे नारे लेकर चल रहे हैं.

गरीबी हटाओं के नारे से किया गुमराहः पीएम मोदी

पीएम मोदी ने आगे कहा, आदरणीय सभापति जी, देश ने कांग्रेस के शाही परिवार को दशकों तक अवसर दिया. देश ने अपना भविष्य भी दांव पर लगाया. लेकिन उन्होंने सिर्फ “गरीबी हटाओ” के नारे दिए, लोगों को गुमराह किया. लाल किले से कांग्रेस के प्रधानमंत्रियों के भाषणों में गरीबी हटाने की बात तो होती थी, लेकिन गरीबी हटाने के लिए क्या किया गया—यह कभी नहीं बताया गया.

पीएम मोदी ने कहा, उनके पास नारे थे, काम नहीं. हमने रास्ता बदला—गरीब को सशक्त करने का रास्ता. मैं अपने देश के गरीबों को सलाम करता हूँ. उन्होंने हमारी नीतियों को समझा, स्वीकार किया और अपने सामर्थ्य को बढ़ाने के लिए खुद प्रयास किया. हमारी नीयत और नीतियों पर भरोसा करके उन्होंने अपने जीवन को बदलने में कोई कसर नहीं छोड़ी.

आज 25 करोड़ गरीब परिवार गरीबी से बाहर निकले हैं. जो लोग निराशा में डूबे थे, उन्होंने आशा की किरण देखी, खड़े हुए और आज हमारे साथ आगे बढ़ रहे हैं. मैं उन्हें सलाम करता हूँ.

आदरणीय सभापति जी, 2014 से पहले इस देश में सैकड़ों लोग रेलवे क्रॉसिंग पर मारे जाते थे. स्कूल बसें रेलवे ट्रैक पार करती थीं और 20-20, 25-25 बच्चों की मौत की खबरें आती थीं. अनमैंड रेलवे क्रॉसिंग को बंद करना कोई असंभव काम नहीं था, लेकिन यह भी किसी ने नहीं किया.

Advertisement

हमने सारे अनमैंड रेलवे क्रॉसिंग बंद किए. लाखों लोगों की जान बचाई.इसीलिए उन्हें “मोदी की कब्र खोदने” की बातें सूझती हैं. 2014 से पहले देश में 18 हजार ऐसे गांव थे, जिन्हें बिजली का मतलब तक नहीं पता था. न तार देखा था, न बल्ब, न उजाला. 2014 के बाद, जब देशवासियों ने हमें जिम्मेदारी दी, उन गांवों में बिजली पहुंची, घर-घर रोशनी पहुंची.

इसीलिए अब उन्हें कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा— सिवाय “मोदी की कब्र खोदने” की बातें करने के.

यह भी पढे़ं - 'देश की जनता उनके लिए समस्या थी, मेरे लिए समाधान', PM मोदी ने इंदिरा-नेहरू के बयानों से कांग्रेस को घेरा

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Pakistan Afghanistan War | रमजान में Munir बना 'हैवान'? पाक ने दागी मिसाइल, 400 मौत !