PM मोदी ने राज्यसभा में कांग्रेस पर हमले करते हुए कहा कि विपक्ष मोदी की कब्र खुदवाने की नारेबाजी कर रहा है. मोदी ने कहा कि कांग्रेस उनकी लोकप्रियता और विकास कार्यों को पचा नहीं पा रही है और इसलिए उन्हें रोकना चाहती है. पीएम मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वे प्रधानमंत्री पद को अपने परिवार की निजी जागीर समझते हैं.