- अंबेडकर जयंती पर संसद परिसर में PM मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच सौहार्दपूर्ण बातचीत हुई.
- दोनों नेताओं ने प्रेरणा स्थल पर डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी और हाथ मिलाकर मुस्कुराते हुए चर्चा की.
- उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने भी अंबेडकर जयंती पर संसद परिसर में श्रद्धांजलि अर्पित की.
अंबेडकर जयंती के मौके पर संसद परिसर में आज सियासी सौहार्द की झलक देखने को मिली. संसद परिसर स्थित प्रेरणा स्थल पर भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि देने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच हल्की-फुल्की बातचीत हुई.
हाथ मिलाए, लगे ठहाके
इस दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे से हाथ मिलाया और कुछ क्षणों तक मुस्कुराते हुए बातचीत करते नजर आए. कार्यक्रम में मौजूद अन्य नेताओं ने भी डॉ. अंबेडकर को श्रद्धासुमन अर्पित किए.
यह भी पढ़ें- Ambedkar Jayanti: PM मोदी, मल्लिकार्जुन खरगे ने बाबा साहेब अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि
संसद परिसर में हुई मुलाकात
अंबेडकर जयंती के अवसर पर संसद परिसर में आयोजित यह कार्यक्रम पूरी तरह औपचारिक रहा, लेकिन पीएम मोदी और खड़गे की यह मुलाकात राजनीतिक मतभेदों से परे सौहार्दपूर्ण माहौल का संकेत मानी जा रही है.
अंबेडकर जयंती के मौके पर जुटे दिग्गज नेता
बता दें कि अंबेडकर जयंती के अवसर पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद परिसर स्थित प्रेरणा स्थल पर भारत रत्न डॉ. बी.आर. अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बीच बातचीत भी हुई. एक खुशनुमा माहौल दोनों के बीच देखने को मिला. अंबेडकर जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी और अन्य नेताओं ने संसद परिसर स्थित प्रेरणा स्थल पर भारत रत्न डॉ. बी.आर. अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करने हर साल पहुंचते हैं. इस दिन आम लोगों को भी यहां आने की इजाजत होती है. ऐसे में हजारों लोग प्रेरणा स्थल अंबेडकर जयंती पर पहुंचते हैं.
राहुल गांधी से भी हुई थी लंबी बातचीत
ऐसा ही मौका शनिवार 11 अप्रैल को भी देखने को मिला था. 11 अप्रैल को संसद भवन परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के बीच लंबी बातचीत हुई.
संसद परिसर में मिले दोनों नेता
यह मुलाकात महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान हुई. दोनों नेताओं को संसद परिसर में कुछ देर तक बातचीत करते देखा गया. वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी लगातार राहुल गांधी से बात करते नजर आए, जबकि राहुल उनकी बात ध्यान से सुनते हुए सिर हिलाते दिखे.














