अंबेडकर जयंती पर संसद परिसर में PM मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच सौहार्दपूर्ण बातचीत हुई. दोनों नेताओं ने प्रेरणा स्थल पर डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी और हाथ मिलाकर मुस्कुराते हुए चर्चा की. उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने भी अंबेडकर जयंती पर संसद परिसर में श्रद्धांजलि अर्पित की.