'इनको तो देश की कीमत पर घुसपैठियों का वोट चाहिए', असम में कांग्रेस पर योगी आदित्यनाथ ने साधा निशाना

योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि बीजेपी की डबल इंजन सरकार लैंड जिहाद और लव जिहाद का भी पूरी तरह सफाया करने के लिए तैयार है. इसे खत्म करने की गारंटी सिर्फ और सिर्फ बीजेपी और एनडीए ही दे सकती है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
असम की चुनावी रैली में योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर की टिप्पणी
NDTV
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर निर्माण का जिक्र करते हुए उग्रवाद, नक्सलवाद और अलगाववाद न होने की बात कही
  • उन्होंने दावा किया कि बीजेपी की डबल इंजन सरकार लैंड जिहाद और लव जिहाद समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है
  • योगी ने मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर में कनेक्टिविटी में सुधार और 78 यात्राओं का हवाला दिया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
गुवाहाटी:

असम चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) समेत तमाम पार्टियां लगातार रैलियां कर रही हैं. बीजेपी ने इस चुनाव में अपने कई स्टार प्रचारकों को मैदान में उतारा है. इन स्टार प्रचारकों में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हैं. सीएम योगी शुक्रवार को असम में एक रैली को संबोधित किया. इस रैली के दौरान उन्होंने कांग्रेस जमकर निशाना साधा. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 500 वर्षों में जो काम नहीं हो पाया, आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो गया है. वहां कोई उग्रवाद नहीं, कोई नक्सलवाद नहीं है, ना ही कोई अलगाववाद है. यहां तक कि वहां सड़कों पर नमाज तक नहीं पढ़ी जाती है.

योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि  बीजेपी की डबल इंजन सरकार लैंड जिहाद और लव जिहाद का भी पूरी तरह सफाया करने के लिए तैयार है. इसे खत्म करने की गारंटी सिर्फ और सिर्फ बीजेपी और एनडीए ही दे सकती है. कांग्रेस औऱ यूडीएफ नहीं दे सकती है. क्योंकि इनको तो घुसपैठियों का वोट चाहिए. देश की कीमत पर वोट चाहिए. ये लोग देश की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले लोग हैं. ये लोग अफवाह पैदा करके लोगों को गुमराह करने वाले लोग हैं. 

उन्होंने कहा कि हमने मोदी जी के नेतृत्व में जो कहा वो करके दिखाया है. याद कीजिए मोदी जी जितनी बार पूर्वोत्तर आए हैं कांग्रेस के शासन काल में कोई इतनी बार नहीं है. मोदी जी ने पूर्वोत्तर की 78 यात्रा की है. यहां आज वो कनेक्टिविटी है जो 60 वर्ष में कांग्रेस कभी नहीं कर पाई. रेल की कनेक्टिविटी पूर्वोत्तर के हर राज्य में है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: असम में ओवैसी का हिमंता सरमा पर सीधा वार, बोले- राजनीति का जवाब वोट से देंगे

यह भी पढ़ें: असम में अजमल तो बंगाल में हुमायूं, क्या है ओवैसी का गेम प्लान, किसको पहुंचाएंगे फायदा, किसे नुकसान?

Featured Video Of The Day
Nitin Gadkari Exclusive: तेल-गैस की किल्लत पर बड़ी बात बोल गए नितिन गडकरी? LPG Crisis | Iran-Israel
Topics mentioned in this article