कांग्रेस ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए लिस्ट की जारी, 27 उम्मीदवारों पर खेला दांव

आपको बता दें कि तमिलनाडु में कांग्रेस, डीएमके के साथ मिलकर ये चुनाव लड़ रही है. इस चुनाव में कांग्रेस के हिस्से में कुल 28 सीटें आई हैं. जो पिछली बार से तीन ज्यादा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कांग्रेस ने तमिलनाडु में 27 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है
NDTV

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने उम्मीदवारों की एक लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में कुल 27 उम्मीदवारों मैदान में उतारा गया है. पार्टी ने दुराई चंद्रसेकर, ए.एम मुनिरथिनम, एसके अर्थानारी, एस मंगुडी और वीपी दुराई समेत कई जाने-माने चेहरों को मौका दिया है. आपको बता दें कि तमिलनाडु में कांग्रेस, डीएमके के साथ मिलकर ये चुनाव लड़ रही है. इस चुनाव में कांग्रेस के हिस्से में कुल 28 सीटें आई हैं. जो पिछली बार से तीन ज्यादा है.

ये हुई थी डील 

चुनाव को लेकर दोनों पार्टियों के बीच सीटों के बंटवारे पर लंबे समय बातचीत हुई थी. कांग्रेस से जुड़े सूत्रों ने एनडीटीवी को बताया था कि कांग्रेस–डीएमके में बात बन चुकी थी.कांग्रेस ने सरकार में हिस्सेदारी की मांग भी छोड़ दी थी.विधानसभा की 28 सीट और राज्यसभा की 2 सीट ( एक अभी, बहुमत मिला तो एक बाद में ) के फार्मूले पर दोनों दल सहमत हो गए थे.पी चिदंबरम सीएम स्टालिन के साथ एक और बैठक की थी.

आपको बता दें कि इस चुनाव के केंद्र में हैं मुख्यमंत्री एम के स्टालिन की अगुवाई वाली द्रविड़ मुनेत्र कषगम गठबंधन. इस गठबंधन में कांग्रेस समेत एक दर्जन से ज्यादा दल शामिल हैं. 2019, 2021 और 2024 के लगातार तीन चुनाव जीतने के बाद यह गठबंधन अब दूसरी बार सत्ता में वापसी का सपना देख रहा है. इस बार का चुनाव पहले कुछ चुनावों की तुलना में बेहद रोचक है.

डीएमके के साथ कमल हासन और विजयकांत

इस बार डीएमके को नए सहयोगियों का भी साथ मिला है, जिसमें अभिनेता से नेता बने कमल हसन की पार्टी मक्कल निधि मय्यम और दिवंगत विजयकांत की स्थापित देसिया मुरपोक्कू द्रविड़ कषगम शामिल हैं. डीएमके ने चुनाव को 'तमिलनाडु बनाम एनडीए' का रूप देने की कोशिश की है. सरकार अपनी योजनाओं, जैसे महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा, मासिक आर्थिक सहायता और कैश ट्रांसफर को बड़ा मुद्दा बना रही है.

Advertisement

स्टालिन का महिलाओं की आर्थिक मदद दोगुना करने का वादा

साथ ही, राज्य की आर्थिक मजबूती का दावा भी कर रही है. वहीं, एम के स्टालिन  ने वादा किया है कि अगर उनकी सरकार दोबारा आती है तो महिलाओं को मिलने वाली आर्थिक मदद को दोगुना कर दिया जाएगा. लेकिन विपक्ष भी पूरी तरह हमलावर है. कानून-व्यवस्था, महिलाओं के खिलाफ अपराध, ड्रग्स का बढ़ता इस्तेमाल और परिवारवाद के आरोप डीएमके सरकार पर लगातार लगाए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु में चौतरफा चुनावी संग्राम: विजय की पार्टी करेगी उलटफेर या सत्ता में होगी DMK, AIADMK की वापसी?

Advertisement

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु चुनाव 2026: अन्नाद्रमुक का बड़ा दांव, कितनी सीटों पर लड़ेगी? NDA  का सीट बंटवारा फॉर्मूला जानिए

Featured Video Of The Day
बिहार डिप्टी सीएम के आगे क्यों रो पड़ा सेना का जवाब, बोला- जान दे देंगे- VIDEO
Topics mentioned in this article