AXIS MY INDIA ASSAM EXIT POLL: असम में फिर हिमंता सरकार, NDA को पहले से ज्यादा 88-100 सीटों का अनुमान

AXIS MY INDIA ASSAM EXIT POLL: असम में एनडीए हैट्रिक लगाने जा रही है. एग्जिट पोल में असम में एक बार फिर एनडीए सरकार बनने का अनुमान है. इस बार एनडीए 100 सीटें तक जीत सकती हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • NDTV-Axis My India के एग्जिट पोल के अनुसार असम में एनडीए को 88 से 100 सीटें मिलने की संभावना है
  • कांग्रेस को 24 से 36 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि अन्य पार्टियों को 0 से 3 सीटें मिल सकती हैं
  • एनडीए को इस बार लगभग 48 प्रतिशत वोट शेयर मिलने की उम्मीद जताई गई है और कांग्रेस को 38 प्रतिशत
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

AXIS MY INDIA ASSAM EXIT POLL: असम में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनने जा रही है. Axis My India के एग्जिट पोल में एनडीए को 88 से 100 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं, कांग्रेस को 24 से 36 और अन्य के खाते में 0 से 3 सीटें जाने के आसार हैं.

अगर एग्जिट पोल के अनुमान सही साबित होते हैं तो एनडीए इस बार असम में सबसे बड़ी जीत हासिल करने जा रही है. 2021 के विधानसभा चुनाव में एनडीए ने 74 सीटें जीती थीं. इस बार उसे 88 से 100 सीटें मिलने का अनुमान है.

बात अगर वोट शेयर की करें तो एनडीए को इस बार 48% वोट मिलने की उम्मीद है. कांग्रेस को 38% वोट मिलने का अनुमान है. जबकि, AIUDF को 2% और UPPL को 3% वोट मिल सकते हैं. अन्य को 9% वोट मिलने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ेंः असम का Exit Poll: NDA या कांग्रेस... महिलाओं और फर्स्ट टाइम वोटर्स ने किसे दिया वोट?

Advertisement

किस पार्टी को कितनी सीटें?

NDA: बीजेपी को 70 से 80, असम गण परिषद (AGP) को 7 से 9 और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BPF) को 9 से 11 सीटें मिलने का अनुमान है.

कांग्रेस+: कांग्रेस को 22 से 30, रायजोर दल को 1 से 4, AJP को 1 से 2, CPI(M) को 0 से 1 और IND (APHLC) को 0 से 2 सीटें मिल सकती हैं.

Advertisement

किस पार्टी को कितने वोट?

NDA: बीजेपी को 37 प्रतिशत, AGP को 7 प्रतिशत और BPF को 4 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं.

कांग्रेस+: कांग्रेस को 31%, रायजोर दल को 3%, AJP को 3%, CPI(M) और IND (AHLC) को 1% वोट मिलने का अनुमान है. 
 

Featured Video Of The Day
West Bengal Violence: उत्तर 24 परगना में भिड़ गए TMC-BJP Workers, बंगाल में हिंसा की तस्वीरें! | TMC