तेलंगाना निकाय चुनाव में अब तक 423 नगर नगरपालिका वार्डों के परिणाम घोषित हो चुके हैं, जिसमें कांग्रेस बंपर जीत की ओर बढ़ती नजर आ रही है. कांग्रेस 224 नगरपालिका सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है. वहीं, बीजेपी सिर्फ 37 सीट ही हासिल कर पाई है. भारत राष्ट्र समिति ने 131 सीटें अभी तक जीती हैं. तेलंगाना में 116 नगर पालिकाओं और 7 नगर निगमों के चुनाव के लिए आज काउंटिंग हो रही है. मतगणना राज्य भर के 123 केंद्रों पर हो रही है. तेलंगाना में इस बार सत्तारूढ़ कांग्रेस, विपक्षी भारतीय जनता पार्टी और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है. इन चुनावों के रिजल्ट से साफ हो जाएगा कि राज्य में किस पार्टी की लहर है. मतों की गिनती में समय लगने की संभावना है, क्योंकि मतदान के दौरान मतपत्रों का इस्तेमाल किया गया था. डाक मतपत्रों की गिनती सबसे पहले शुरू की गई. वोटिंग के लिए सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है. कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मतगणना केंद्रों पर लगभग 12,000 पुलिस कर्मियों और रैपिड एक्शन टीम को तैनात किया गया है.
मतगणना कक्ष के भीतर केवल मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक, उम्मीदवार और उनके चुनाव एवं मतगणना एजेंट ही मौजूद हैं. राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) ने कहा कि सभी मतगणना केंद्रों और ‘स्ट्रांग रूम' के बाहर ‘वेबकास्टिंग' की जा रही है. चुनाव में 73 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया.
तेलंगाना की नगरपालिकाओं और निगमों के कुल 2,996 वार्डों में से 1728 वार्डों के नतीजे आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिए गए हैं. कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. कांग्रेस ने 923 वार्ड जीते. बीआरएस ने 481 वार्ड जीते. भाजपा ने 156 वार्ड जीते. एआईएमआईएम ने 30 वार्ड जीते. सीपीआई (मार्क्सवादी) को 7 सीटें मिलीं. अन्य राजनीतिक दलों ने कुल मिलाकर 24 वार्ड जीत, जबकि निर्दलीय उम्मीदवारों ने 105 सीटें जीतीं.
पार्टी वाइस रिजल्ट (घोषित वार्ड)
• भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC): 923
• भारत राष्ट्र समिति (BRS): 481
• भारतीय जनता पार्टी (BJP): 156
• अखिल भारतीय अग्रगामी दल (AIFB): 6
• अखिल भारतीय मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM): 30
• मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPI(M): 7
कांग्रेस को जीत का भरोसा
कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने 12 फरवरी को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी नेताओं राहुल गांधी एवं के सी वेणुगोपाल से मुलाकात की और उन्हें बताया कि कांग्रेस को शहरी चुनावों में अच्छे परिणाम मिलेंगे. कांग्रेस और पहले दो कार्यकाल तक राज्य पर शासन कर चुकी बीआरएस, दोनों के विश्वसनीय विकल्प के रूप में उभरने की उम्मीद में भाजपा ने निकाय चुनाव में जोरदार प्रचार किया.
बीआरएस ने 712 वार्ड जीते
तेलंगाना की नगरपालिकाओं और निगमों के कुल 2,996 वार्डों में से 2635 वार्डों के नतीजे आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिए गए हैं. कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. कांग्रेस ने 1393 वार्ड जीते. बीआरएस ने 712 वार्ड जीते. भाजपा ने 254 वार्ड जीते. एआईएमआईएम ने 48 वार्ड जीते. सीपीआई (मार्क्सवादी) ने 11 सीटें हासिल कीं. अन्य राजनीतिक दलों ने कुल मिलाकर 56 वार्ड जीते, जबकि निर्दलीय उम्मीदवारों ने 159 सीटें जीतीं.
कांग्रेस ने 923 वार्ड जीते
तेलंगाना की नगरपालिकाओं और निगमों के कुल 2,996 वार्डों में से 1728 वार्डों के नतीजे आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिए गए हैं. कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. कांग्रेस ने 923 वार्ड जीते. बीआरएस ने 481 वार्ड जीते. भाजपा ने 156 वार्ड जीते. एआईएमआईएम ने 30 वार्ड जीते. सीपीआई (मार्क्सवादी) को 7 सीटें मिलीं. अन्य राजनीतिक दलों ने कुल मिलाकर 24 वार्ड जीत, जबकि निर्दलीय उम्मीदवारों ने 105 सीटें जीतीं.
भाजपा ने 197 वार्डों में सफलता हासिल की
तेलंगाना के नगरपालिका और निगम चुनावों के हालिया नतीजों में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर सामने आई है. कुल 2,996 वार्डों में से अब तक 2,128 वार्डों के आधिकारिक परिणाम घोषित किए जा चुके हैं, जिनमें से कांग्रेस ने सर्वाधिक 1,126 वार्डों पर जीत दर्ज की है. वहीं, बीआरएस 607 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही, जबकि भाजपा ने 197 वार्डों में सफलता हासिल की है. अन्य दलों के प्रदर्शन पर गौर करें तो एआईएमआईएम को 38, निर्दलीयों को 123 और सीपीआई (मार्क्सवादी) को 7 सीटें मिली हैं, जबकि बाकी अन्य राजनीतिक दलों के खाते में कुल 28 वार्ड आए हैं.
शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को 240 वार्ड पर जीत के साथ बढ़त
तेलंगाना नगर निकाय चुनाव के लिए शुक्रवार को जारी मतगणना के बीच सत्तारूढ़ कांग्रेस ने 240 वार्ड पर जीत हासिल कर ली है. शुरुआती रुझानों के अनुसार, भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने 140 वार्ड पर जीत हासिल कर ली है जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 37 वार्ड में ही जीत हासिल कर सकी. घोषित किए गए 448 वार्ड के परिणामों में ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक (एआईएफबी), ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और निर्दलीय उम्मीदवारों ने क्रमशः छह, एक, एक और 14 वार्ड जीते हैं. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 12 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए. राज्य भर में 123 केंद्रों पर सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई.
कांग्रेस ने बीजेपी, BRS को छोड़ा पीछे
तेलंगाना नगर निकाय चुनाव के लिए शुक्रवार को जारी मतगणना के शुरुआती रुझानों के अनुसार राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने विपक्षी दलों भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर बढ़त बना ली है. दोपहर 10.45 बजे तक के शुरुआती रुझानों के अनुसार, राज्य में 11 फरवरी को जिन 116 नगरपालिकाओं के 2,582 वार्ड में चुनाव हुए थे, उनमें कांग्रेस 300 वार्ड में आगे है जबकि बीआरएस 170 वार्ड में बढ़त बनाए हुए है और भाजपा उम्मीदवार 48 वार्ड में आगे हैं.
अब तक 423 नगर पालिका वार्डों के परिणाम घोषित
पार्टी वाइस रिजल्ट (घोषित वार्ड)
• भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC): 224
• भारत राष्ट्र समिति (BRS): 131
• भारतीय जनता पार्टी (BJP): 37
• अखिल भारतीय अग्रगामी दल (AIFB): 6
• अखिल भारतीय मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM): 1
• मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPI(M): 1
संगारेड्डी जिले की कोहिर नगरपालिका में कांग्रेस सबसे आगे
कुल 16 वार्डों में कौन-आगे, कौन पीछे
• कांग्रेस: 8 वार्ड
• बीआरएस: 5 वार्ड
• भाजपा: 1 वार्ड
• एआईएमआईएम: 1 वार्ड
• निर्दलीय: 1 वार्ड
Party-Wise Tendencies : नगरपालिका चुनाव में कांग्रेस कहां-कहां आगे, बीजेपी ने कहां चौंकाया
कांग्रेस की बढ़त वाली नगरपालिकाएं
• मधिरा – शुरुआती बढ़त में अधिकांश वार्डों में कांग्रेस आगे (कांग्रेस मजबूत)
• अंडोले – अधिकांश वार्डों में कांग्रेस आगे
• हुजूरनगर – शुरुआती बढ़त में कांग्रेस आगे
• चौटुप्पल – भारी मतदान; कांग्रेस के लिए कड़ी टक्कर
बीआरएस की बढ़त वाली नगरपालिकाएं
• आइज़ा: मतगणना हो चुकी अधिकांश वार्डों में बीआरएस की जीत
• कई छोटे शहरी निकायों में प्रारंभिक परिणामों में बीआरएस को वार्डों में बढ़त मिल रही है
असमंजस/मिश्रित परिणाम
• कोहिर: मिश्रित वार्डों में जीत, किसी एक पार्टी का बहुमत नहीं (कांग्रेस, बीआरएस, भाजपा, एआईएमआईएम और निर्दलीय सभी ने वार्ड जीते)
• अन्य परिषदों में वार्डों में मिश्रित दलों की बढ़त दर्ज की जा रही है
तेलंगाना नगर निगम चुनाव में कौन कहां से आगे
तेलंगाना नगर निगम चुनाव के लिए मतगणना अभी जारी है और कांग्रेज मजबूत बढ़त बनाते हुए नजर आ रही है.
करीमनगर नगर निगम
• कई वार्डों में भाजपा मजबूत बढ़त बनाए हुए है
• कांग्रेस और बीआरएस कई अन्य वार्डों में कड़ी टक्कर दे रहे हैं
(मतगणना जारी; शुरुआती रुझानों में भाजपा आगे)
निज़ामाबाद नगर निगम
• बीआरएस वर्तमान में कई वार्डों में आगे है
• भाजपा और कांग्रेस कुछ क्षेत्रों में पीछे चल रहे हैं
(रुझान यहां बीआरएस की मजबूती दर्शाते हैं)
रामागुंडम नगर निगम
• शुरुआती रुझान कांग्रेस और बीआरएस के बीच कड़ी टक्कर का संकेत देते हैं
(मतगणना जारी; अभी तक अंतिम बहुमत की घोषणा नहीं हुई है)
महबूबनगर नगर निगम
• मतगणना जारी; कांग्रेस, बीआरएस और अन्य दलों के बीच कड़ी टक्कर है
(अभी तक अंतिम आंकड़े घोषित नहीं हुए हैं)
नालगोंडा नगर निगम
• रुझान बताते हैं कि कांग्रेस कई वार्डों में आगे चल रही है
(मतगणना जारी है)
मंचरियाल नगर निगम
• प्रतिस्पर्धी परिणाम; कांग्रेस और बीआरएस दोनों विभिन्न वार्डों में आगे चल रही हैं
भद्राद्री कोठागुडेम नगर निगम
• प्रारंभिक रुझान के आंकड़ों से प्रमुख दलों के बीच कड़ी टक्कर का संकेत मिलता है
(मतगणना जारी है)
Telangana Municipal Election Results: जोगुलम्बा गडवाल जिले में बीआरएस को बढ़त
जोगुलम्बा गडवाल जिले में बीआरएस पार्टी ने आइज़ा नगरपालिका में निर्णायक बढ़त हासिल कर ली है.
कुल 20 वार्डों में से...
• बीआरएस ने 14 वार्ड जीते
• कांग्रेस ने 6 वार्ड जीते
Telangana Poll Result LIVE: 22 में से 10 वार्डों में कांग्रेस की शानदान जीत
तेलंगाना नगर निकाय चुनाव के नतीजे अब तेजी से आ रहे हैं. कुल 22 वार्डों में से कांग्रेस ने अब तक घोषित 10 वार्डों में जीत हासिल की है, जबकि बीआरएस पार्टी अपना खाता भी नहीं खोल पाई है.
वार्डवार परिणाम
• वार्ड 1: दोर्नाला शिरिषा - भारी बहुमत से जीते
• वार्ड 2: रमना नायक-विजय
• वार्ड 3: राजू- 30 वोटों से जीते
• वार्ड 4: समिनेनी सुजाता - 400 वोटों से जीतीं
• वार्ड 5: पिल्ली सुनीता - शानदार जीत
• वार्ड 6: वेमीरेड्डी लक्ष्मी तुलसी - 499 वोटों से भारी जीत
• वार्ड 7: नरसीरेड्डी- जीत
• वार्ड 8: येन्नम कोटेश्वर राव - जीत
• वार्ड 9: चारुलता- 172 वोटों से जीतीं
• वार्ड 10: बोडापुडी रेवती (कांग्रेस समर्थित टीडीपी उम्मीदवार) - शानदार जीत
• वार्ड 11: माधुरी - 450 वोटों से भारी जीत
एडुलपुरम नगरपालिका में कांग्रेस की जीत
तेलंगाना निकाय चुनाव में कांग्रेस ने कई सीटों पर बढ़त बना ली है. एडुलपुरम नगरपालिका के वार्ड नंबर-15 में कांग्रेस उम्मीदवार ने जीत हासिल कर ली है. कांग्रेस उम्मीदवार तम्मिनेनी विजया लक्ष्मी ने खम्मम जिले के एडुलापुरम नगर पालिका में वार्ड नंबर-15 से जीत दर्ज की है.
यदागिरिगुट्टा नगर पालिका में बीजेपी की जीत
बीजेपी ने इस बार तेलंगाना निकाय चुनाव में काफी जोर लगाया है. पार्टी बंपर जीत का दावा कर रही है. इस बीच यदागिरिगुट्टा नगर पालिका में वार्ड नंबर 1 पर बीजेपी उम्मीदवार की जीत हुई है. यदागिरिगुट्टा नगर पालिका का वार्ड नंबर एक यादारी भुवनागिरी जिले में आता है. यहां से भाजपा उम्मीदवार बी राधा ने जीत हासिल की है.
कांग्रेस की 2 सीटों पर जीत
तेलंगाना निकाय चुनाव में कांग्रेस की अच्छी शुरुआत हुई है. कॉर्पोरेशन डिवीजन (2/414) और नगर पालिका वार्ड (12/2582) के नतीजे घोषित हो गए हैं. इन दोनों जगहों पर कांग्रेस की जीत हुई है.














