- तेलंगाना पुलिस ने गर्भवती पत्नी और दो बेटियों की मौत को हत्या करार दिया है, पति अजहरुद्दीन आरोपी है
- अजहरुद्दीन ने पत्नी और बेटियों को स्विमिंग पूल में फेंक कर जान से मारने की योजना बनाई थी
- पति ने शुरुआत में पुलिस को यह घटना एक हादसा बताते हुए गुमराह किया था, लेकिन CCTV जांच से सच सामने आया
तेलंगाना में गर्भवती पत्नी और दो बेटियों की मौत के मामले में अब नया खुलासा हुआ है. तीनों की मौत को एक हादसा बताने वाले पति की सारी पोल खुल गई है. पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि पति ने ही अपनी पत्नी और दोनों बेटियों की हत्या की है. पति इस बात से नाराज था कि उसका कोई बेटा क्यों नहीं है.इसके चलते पति ने गर्भवती पत्नी और दो मासूम बेटियों को स्विमिंग पूल में फेंक कर उनकी जान ले ली.
हत्या का बनाया प्लान पर ऐसे खुला राज
तेलंगाना पुलिस ने पति से पूछताछ और अपनी जांच में यह पाया कि पति अजहरुद्दीन ने ही इस हत्या की पूरी प्लानिंग की थी. हादसे वाली रात अजहरुद्दीन अपने परिवार को पुन्नोल गांव के पास एक स्विमिंग पूल पर ले गया.शुरू में उसने पुलिस को गुमराह करने के लिए इसे एक 'हादसा' बताया और कहा कि तीनों गलती से डूब गए.पुलिस जांच में पता चला कि घटना से ठीक पहले स्विमिंग पूल के CCTV कैमरे बंद कर दिए गए थे. साथ ही, अजहरुद्दीन के बयानों में भी काफी विरोधाभास मिला, जिससे पुलिस का शक यकीन में बदल गया. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी अजहरुद्दीन को पकड़ने के लिए स्पेशल टीमें बनाई हैं.
इस वजह से रची हत्या की साजिश
अजहरुद्दीन और फरहत ने प्रेम विवाह किया था.उनकी पहले से ही दो बेटियां थीं,8 साल की उमेरा और 6 साल की आयशा.फरहत तीसरी बार गर्भवती हुई. जब अजहरुद्दीन को पता चला कि इस बार भी बेटी होने वाली है, तो उसने पत्नी पर गर्भपात (Abortion) कराने का दबाव बनाया. फरहत के मना करने के बाद पति अजहरुद्दीन ने इस खौफनाक साजिश को अंजाम दिया.
यह भी पढ़ें- घर के स्विमिंग पूल में डूब गई गर्भवती पत्नी और 2 बेटियां, पति ने बताया हादसा, CCTV से खुलेगी सच्चाई
यह भी पढ़ें- पति की मौत का सदमा बना काल, बच्चों की हत्या के बाद मां ने खुद भी दे दी जान













