तेलंगाना केमिकल फैक्टरी हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 34 हुई, 2 दर्जन से अधिक घायल

यह हादसा सोमवार सुबह 9 बजे संगारेड्डी जिले के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में हुआ था. इस विस्फोट के कारण सिगाची केमिकल्स परिसर में भीषण आग लग गई थी. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में एक दवा फैक्ट्री में विस्फोट से 15 लोग मरे.
  • दुर्घटना सोमवार सुबह 9 बजे केमिकल फैक्ट्री में हुई थी.
  • विस्फोट के कारण भारी आग लगी, जिससे आस-पास की इमारतें प्रभावित हुईं थी.
  • केंद्र सरकार ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50,000 रुपए सहायता की घोषणा की.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में सोमवार को एक दवा बनाने वाली फैक्ट्री में हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है और 2 दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं. जानकारी के मुताबिक यह हादसा सोमवार सुबह 9 बजे संगारेड्डी जिले के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में हुआ था. इस विस्फोट के कारण सिगाची केमिकल्स परिसर में भीषण आग लग गई थी. 

बता दें कि केंद्र सरकार ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है. यह विस्फोट हैदराबाद के पाशमैलारम में स्थित एक औद्योगिक इकाई हुआ था. इससे पहले तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने भी हादसे पर दुख जताया था और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की थी.

बता दें कि कारखाने की इकाई विस्फोट के प्रभाव से ढह गई थी और आग पास की इमारत तक फैल गई थी. विस्फोट के समय कई मजदूर रिएक्टर के पास काम कर रहे थे. कारखाने में ओडिशा, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों के प्रवासी मजदूर काम करते थे. इस विस्फोट और आग से रासायनिक इकाई और आसपास के कारखानों में कर्मचारियों में दहशत फैल गई, जिसके बाद वे परिसर से बाहर भाग गए. 

Featured Video Of The Day
Assam Elections 2026 | Priyanka Gandhi EXCLUSIVE! असम को लेकर NDTV पर किए कई खुलासे