तमिलनाडु : पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद आग लगने से नौ मजदूरों की मौत, 12 अन्य घायल

पुलिस ने बताया कि जब कर्मचारी पटाखे बनाने और भंडारण से संबंधित काम में लगे थे तभी विस्फोट हुआ और आग लग गई

विज्ञापन
Read Time: 9 mins
कांचीपुरम में पटाखा बनाने वाले कारखाने में हुए विस्फोट से नौ कर्मचारियों की मौत हो गई.
कांचीपुरम (तमिलनाडु):

तमिलनाडु के कांचीपुरम में बुधवार को पटाखा बनाने वाले एक कारखाने में हुए विस्फोट में नौ कर्मचारियों की मौत हो गई और कम से कम 12 अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि जब कर्मचारी पटाखे बनाने और भंडारण से संबंधित काम में लगे थे तभी एक विस्फोट हुआ, जिसके बाद आग लग गई. 

आग लगने से नौ मजदूरों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए. विस्फोट के कारण निर्माण एवं भंडारण इमारत ढह गई.

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और उल्लंघनों की पहचान की गई है. उन्होंने बताया कि घायलों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
कार और बस में टक्कर, 6 लोग जिंदा जले- VIDEO में दिखा आग का प्रचंड रूप
Topics mentioned in this article