Tamil Nadu Exit Poll: स्टालिन या विजय... तमिलनाडु में मुस्लिम-ईसाई वोटरों की पहली पसंद कौन रहा?

Tamil Nadu Axis My India Exit Poll: तमिलनाडु में पहली बार चुनाव लड़ रही विजय की TVK पार्टी बड़ा खेला कर सकती है. सीएम के रूप में भी ज्यादातर लोगों की पहली पसंद विजय बने हुए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
एमके स्टालिन और विजय. (फाइल फोटो)
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • एग्जिट पोल में तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में TVK को 98 से 120 सीटें मिलने का अनुमान है
  • DMK को 92 से 110 सीटें मिल सकती हैं जबकि ADMK को 22 से 32 सीटें मिलने के संकेत हैं
  • तमिलनाडु में कुल 234 विधानसभा सीटें हैं और बहुमत के लिए 118 सीटें जीतना आवश्यक है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Tamil Nadu Axis My India Exit Poll: तमिलनाडु विधानसभा में इस बार बहुत बड़ा खेला होने जा रहा है. Axis My India के एग्जिट पोल में तमिलनाडु में एक्टर विजय की पार्टी TVK इस बार बड़ा खेला कर सकती है. एग्जिट पोल में TVK को 98 से 120 सीटें मिलने का अनुमान है. एमके स्टालिन की डीएमके को 92 से 110 सीटें मिल सकती हैं. वहीं, ADMK को 22 से 32 सीटें मिलने के आसार हैं.

तमिलनाडु में विधानसभा की 234 सीटें हैं और बहुमत के लिए 118 सीटें जीतना जरूरी है. अगर एग्जिट पोल के नतीजे सही साबित होते हैं तो तमिलनाडु में पहली बार चुनावी मैदान में उतरी TVK सरकार भी बना सकती है. 

यह भी पढ़ेंः असम में BJP की हैट्रिक, तमिलनाडु में विजय का जलवा, केरल में पलट रही सरकार; NDTV Poll of Polls का अनुमान

किस जाति ने किसे वोट दिया?

तमिलनाडु में विजय के राजनीति में आने से सबसे ज्यादा नुकसान डीएमके को ही हुआ. एग्जिट पोल के मुताबिक, TVK को सभी जातियों के भर-भरकर वोट मिले हैं. 

Advertisement

डीएमके को अनुसूचित जाति (SC) के 40%, अनुसूचित जनजाति (ST) के 32%, ओबीसी के 31%, मुस्लिमों के 64%, ईसाइयों के 53% और ब्राह्मणों के 28% वोट मिले हैं.

वहीं, विजय की TVK को SC के 42%, ST के 47%, ओबीसी के 36%, मुस्लिमों के 25%, ईसाइयों के 31% और ब्राह्मणों के 20% वोट मिले हैं. 

Advertisement

CM के रूप में भी विजय पहली पसंद

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में विजय ही पहली पसंद हैं. Axis My India के एग्जिट पोल में 37% वोटर्स ने विजय को मुख्यमंत्री के रूप में अपनी पहली पसंद बताया है. एमके स्टालिन को 35% वोटर्स ने अपनी पसंद बताया है. वहीं, पलानीस्वामी को 22% वोटर्स ने सीएम के रूप में अपनी पसंद बताया है.

यह भी पढ़ेंः बंगाल में एग्जिट पोल का खेला! तीन में BJP की बहुमत से सरकार के आसार, एक ने TMC की वापसी का दिया संकेत

Featured Video Of The Day
West Bengal Election 2026 Exit Poll | बंगाल से लेकर असम तक, किसकी बन रही सरकार? |Sucherita Kukreti