वजन घटाने के चक्कर में जान गई! सोशल मीडिया का जहरीला नुस्खा, बोरेक्स खाकर कॉलेज छात्रा की मौत

19 वर्षीय कॉलेज छात्रा कलैयारसी ने वजन घटाने के लिए यूट्यूब वीडियो देखकर ‘वेंकारम’ (बोरेक्स) का सेवन किया, जिसके बाद उसे उल्टी‑दस्त और तेज पेट दर्द होने लगा. दो अस्पतालों में इलाज के बावजूद उसकी हालत बिगड़ती गई और रात में उसे राजाजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
सांकेतिक तस्वीर
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • स्नातक की प्रथम वर्ष की छात्रा कलैयारसी ने वजन घटाने के लिए यूट्यूब वीडियो में बताए गए वेंकारम का सेवन किया.
  • वेंकारम के सेवन के बाद कलैयारसी को उल्टी, दस्त और तेज पेट दर्द की शिकायत हुई थी.
  • उपचार के बावजूद उसकी हालत बिगड़ी और रात में राजाजी अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई थी.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

वजन घटाने के लिए सोशल मीडिया पर एक वीडियो में बताए गए तरीके के अनुसार ‘वेंकारम' (बोरेक्स) का सेवन करने के बाद स्नातक की प्रथम वर्ष की एक कॉलेज छात्रा की मौत हो गई. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

पुलिस के अनुसार, 19 वर्षीय कलैयारसी दिहाड़ी मजदूर वेल मुरुगन (51) और विजयलक्ष्मी की पुत्री थी तथा नरिमेडु स्थित एक प्रमुख निजी महिला कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी. वह सेलूर के मीनाम्बलपुरम इलाके की कामराज क्रॉस स्ट्रीट में रहती थी.

वजन घटाने के लिए ढूंढ रही थी उपाय

पुलिस ने बताया कि वजन कुछ ज्यादा होने के कारण कलैयारसी अक्सर वजन घटाने से जुड़े उपाय तलाशती रहती थी। पिछले सप्ताह उसने ‘वजन घटाने और छरहरी काया के लिए वेंकारम' शीर्षक वाला एक यूट्यूब वीडियो देखा और 16 जनवरी को कीझामासी स्ट्रीट के थर्मुट्टी इलाके के पास स्थित दवा की एक दुकान से यह पदार्थ खरीदा.

यह भी पढ़ें- सुनिश्चित करें अवैध खनन ना हो... अरावली विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, 100 मीटर नियम पर रोक को रखा बरकरार

Advertisement

वीडियो में बताए गए तरीके को किया फॉलो

कलैयारसी ने 17 जनवरी को वीडियो में बताए गए तरीके से इसका सेवन किया, जिसके बाद उसे उल्टी और दस्त होने लगे. उसकी मां उसे मुनिसलाई स्थित एक निजी अस्पताल ले गई, जहां उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया.

हालांकि, उसी शाम लक्षण दोबारा उभरे और पास के एक अन्य अस्पताल में इलाज के बाद घर लौटने पर उसने तेज पेट दर्द और मल में खून आने की शिकायत की.

Advertisement

रात में बिगड़ी तबीयत, फिर मौत

पुलिस के अनुसार, रात करीब 11 बजे उल्टी और दस्त की स्थिति गंभीर हो गई, जिसके बाद पड़ोसियों की मदद से उसे सरकारी राजाजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है. सेलूर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
West Bengal Elections 2026: Rashbehari Seat पर तगड़ा मुकाबला! स्वपन दासगुप्ता vs देवाशीष कुमार