दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट के विमान को क्यों करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग? 150 यात्री थे सवार

दिल्ली से लेह जाने वाला स्पाइसजेट का विमान तकनीकी खराबी के चलते वापस लौट आया. स्पाइसजेट ने इंजन की खराबी का हवाला देते हुए इसके इमरजेंसी लैंडिंग की बात कही है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट के विमान को तकनीकी समस्या के कारण आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी
  • विमान में कुल लगभग एक सौ पचास यात्री सवार थे जिन्हें सुरक्षित निकाला गया
  • आपातकालीन लैंडिंग के समय विमान में किसी प्रकार की जान-माल की हानि की सूचना नहीं मिली
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

दिल्ली से लेह जाने वाला स्पाइसजेट का विमान तकनीकी खराबी के चलते वापस लौट आया. स्पाइसजेट ने इंजन की खराबी का हवाला देते हुए इसके इमरजेंसी लैंडिंग की बात कही है. स्पाइसजेट की फ्लाइट SG121 ने आज सुबह ही उड़ान भरी थी लेकिन टेकऑफ के कुछ ही देर बाद इंजन फेल होने के कारण लौटना पड़ गया. 

पूरी घटना जानिए

घटना की तफ्शील से जानकारी देते हैं. आज स्पाइसजेट की फ्लाइट SG121 सुबह दिल्ली से लेह के लिए उड़ी लेकिन बीच रास्ते इंजन में समस्या आते ही उसे आनन-फानन में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. दिल्ली एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित की गई थी. स्पाइसजेट की यह उड़ान टेकऑफ के कुछ ही देर बाद इंजन फेल होने के कारण लौटने पर मजबूर हो गई, इस दौरान विमान में कुल 150 यात्री सवार थे. हालांकि गनीमत रही कि किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा और पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा भी टल गया.

पायलट ने दी थी मेडे कॉल

स्पाइसजेट विमान की इमरजेंसी लैंडिंग को लेकर एक और खबर सामने आई है. सूत्रों ने बताया कि स्पाइसजेट की दिल्ली–लेह फ्लाइट में पायलट ने ATC को ‘मे डे' कॉल दी थी. सूत्रों ने पुष्टि की है कि पायलट ने इंजन फेल होने की जानकारी भी दी थी.

स्पाइसजेट ने जारी किया बयान

स्पाइसजेट ने इस घटना पर कहा कि दिल्ली से लेह के लिए उड़ान भरने वाली स्पाइसजेट की एक फ्लाइट 24 फरवरी को तकनीकी समस्या आने के बाद वापस दिल्ली लौट आई. विमान ने दिल्ली में सुरक्षित लैंडिंग की है और सभी यात्रियों को सामान्य तरीके से उतार दिया गया. कॉकपिट में आग लगने की कोई चेतावनी नहीं थी.
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
ईरान युद्ध में बंट गया NATO!, 'महायुद्ध' में America पड़ गया अकेला? | Iran Israel US War | Kachehri