40 मिनट तक एयरपोर्ट पर फंसे रहे यात्री, सॉफ्टवेयर ठप होने से मचा हड़कंप

दिल्ली, मुंबई सेमत देशभर के कई एयरपोर्ट पर आज सुबह-सुबह यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. एयरलाइंस के चेक-इन सॉफ्टवेयर में आई तकनीकी खराबी के करीब 40 मिनट सिस्टम ठप हो गया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • देश के कई प्रमुख एयरपोर्टों पर सॉफ्टवेयर समस्या के कारण चेक-इन सिस्टम लगभग 40 मिनट तक बाधित रहा
  • दिल्ली, मुंबई समेत अन्य हवाई अड्डों पर इंडिगो, एयर इंडिया एक्सप्रेस, स्पाइसजेट और अकासा एयर प्रभावित हुईं
  • सॉफ्टवेयर की खराबी सुबह छह बजकर 45 मिनट से सात बजकर 28 मिनट तक बनी रही, बाद में ठीक कर दी गई
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

राजधानी दिल्ली समेत देशभर के कई शहरों के एयरपोर्ट में गुरुवार को यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. कई एयरलाइन सॉफ्टवेयर की समस्या के चलते प्रभावित हुई. सूत्रों ने बताया कि यह समस्या करीब 40 मिनट से अधिक समय तक बनी रही. हालांकि एक्सपर्ट्स ने सॉफ्टवेयर की यह दिक्कत को ठीक कर लिया था। लेकिन इस दौरान हजारों यात्रियों को समस्या हुई और कई उड़ानों में देरी हुई।

देश के कई एयरपोर्ट पर हुई दिक्कत

सूत्रों ने अनुसार, इस समस्या के कारण दिल्ली, मुंबई और अन्य हवाई अड्डों पर इंडिगो, एयर इंडिया एक्सप्रेस, स्पाइसजेट और अकासा एयर प्रभावित हुईं. सॉफ्टवेयर में खराबी के कारण ‘चेक-इन सिस्टम' सुबह लगभग छह बजकर 45 मिनट से सात बजकर 28 मिनट तक बंद रहा. सूत्रों में से एक ने बताया कि समस्या का समाधान कर लिया गया है और सिस्टम सामान्य रूप से काम कर रहा है.

सॉफ्टवेयर में आई थी परेशानी

सूत्रों ने यह भी बताया कि सॉफ्टवेयर की समस्या के कारण एयरलाइन को ज्यादा दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ा. हालांकि एयरलाइन की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया.

बता दें कि पिछले कुछ महीनों में भारतीय विमानन क्षेत्र में ऐसी कई घटनाएं देखी गई हैं. पिछले साल नवंबर में एयर ट्रैफिक कंट्रोल में खराबी की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट पर करीब 800 उड़ानें प्रभावित हुई थीं. एयरपोर्ट पर ऑटोमैटिक मैसेज स्विचिंग सिस्टम (AMSS) में तकनीकी खराबी आई थी. ऐसे में एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स को फ्लाइट प्लान मैनुअल तरीके से तैयार करनी पड़ी थीं.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Lawrence Gang में 'Lady Don' की एंट्री, Gangster Boby Kabootar से कनेक्शन! Bishnoi Gang | Top News