6 राज्यों को मिले नए गवर्नर, ओम प्रकाश माथुर और दुष्यंत गौतम समेत इन लोगों को मौका

राष्ट्रपति ने छह राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है. भाजपा के वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश माथुर को केरल का राज्यपाल बनाया गया है, जबकि राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु और दुष्यंत गौतम को सिक्किम की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

देश के छह राज्यों को नए गवर्नर मिले हैं. भाजपा के सीनियर नेता रहे ओम प्रकाश माथुर को केरलम का राज्यपाल बनाया गया है. इसके अलावा अब तक केरलम में राज्यपाल रहे राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर अब तमिलनाडु के गवर्नर होंगे. ब्रज मोहन राम को ओडिशा भेजा गया है तो वहीं सुधा यादव को कांग्रेस की सत्ता वाले कर्नाटक में गवर्नर नियुक्त किया गया है. इस संबंध में राष्ट्रपति कार्यालय से सोमवार शाम को नोटिफिकेशन जारी किया गया. ढल सिंह बिशेन को उत्तराखंड में राज्यपाल की जिम्मेदारी मिली है तो वहीं दुष्यंत गौतम को सिक्किम भेजा गया है.

ओम प्रकाश माथुर को केरल का नया गवर्नर बनाया गया, वे अभी सिक्किम में गवर्नर थे.

नए राज्यपालों की पूरी लिस्ट

  • ओम प्रकाश माथुर: सिक्किम के राज्यपाल थे, अब केरल का राज्यपाल बनाया गया.
  • राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर: केरल के राज्यपाल थे, तमिलनाडु का राज्यपाल नियुक्त किया गया.
  • ब्रज मोहन राम: ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया.
  • डॉ. सुधा यादव: कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया.
  • डॉ. ढाल सिंह बिसेन: उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया.
  • दुष्यंत गौतम: सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया.

जिन नए चेहरों को बनाया राज्यपाल, उनके बारे में जानिए

ब्रज मोहन राम: झारखंड के पलामू जिले के बीजेपी के सीनियर नेता ब्रज मोहन राम को ओडिशा के राज्यपाल बनाए गए हैं. वे 1996 से 2004 तक पलामू लोकसभा क्षेत्र से सांसद रहे. झारखंड के अलग राज्य बनने से पहले 1991 से 1995 तक वे बिहार विधान सभा के सदस्य भी चुने गए थे.  

डॉ. सुधा यादव: हरियाणा के रेवाड़ी की रहने वाली डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक की राज्यपाल नियुक्त किया गया है. उन्होंने IIT रुड़की से केमिस्ट्री में Ph.D. की है और वे एक शिक्षाविद् हैं. उन्होंने 1999 में राजनीति में एंट्री की और सांसद बनीं. इसके अलावा वे राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की भी सदस्य रह चुकी हैं.

डॉ. ढाल सिंह बिसेन: मध्य प्रदेश के सीनियर नेता डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. वे पेशे से डॉक्टर हैं. बिसेन बालाघाट से लोकसभा सांसद रह चुके हैं. इसके अलावा वे मध्य प्रदेश विधानसभा के कई बार सदस्य भी रहे हैं. एमपी सरकार में कैबेनिट मंत्री के रूप में भी बिसेन ने काम किया है.

Advertisement

दुष्यंत गौतम: बीजेपी के सीनियर नेता दुष्यंत गौतम को सिक्किम के राज्यपाल बनाया गया है.वे BJP के राष्ट्रीय महासचिव के पद पर काम कर चुके है. इसके अलावा उन्हे पार्टी ने राज्यसभा सांसद भी बनाया था. वे उत्तराखंड के बीजेपी प्रभारी भी रहे हैं.

 

Featured Video Of The Day
गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की शिकायत पर प्रदर्शनकारियों पर FIR, जानें- क्‍या है विवाद

Topics mentioned in this article
Governer
New Governer
New Governer List
New Governers