हनीमून पर गई थी दुल्हन, बारबेक्यू की आग में झुलसी, 67 दिन बाद हार गई जिंदगी की जंग

दार्जिलिंग के सिटोंग में हनीमून के दौरान होमस्टे में बारबेक्यू करते समय निकिता साहा 60% तक झुलस गई थीं. दो महीने तक अस्पताल में उनका इलाज चला लेकिन अब उनकी मौत हो गई.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
आग में निकिता 60% तक झुलस गई थीं.
NDTV
कोलकाता:

दार्जिलिंग के सिटोंग की वादियों में शुरू हुई एक नई जिंदगी की कहानी, मातम में बदल गई. हनीमून पर गई नई दुल्हन निकिता साहा की मौत से 2 महीने लंबी जंग आखिरकार खत्म हो गई. गुरुवार सुबह करीब 4 बजे कोलकाता के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में उन्होंने आखिरी सांस ली.

पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर के चोपड़ा की रहने वाली निकिता साहा की शादी को अभी कुछ ही दिन हुए थे. पति के साथ नई जिंदगी के सपने लेकर वो दार्जिलिंग के खूबसूरत गांव सिटोंग पहुंची थीं. किसे पता था कि खुशियों का ये सफर, जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा.

13 सितंबर की वो काली रात

13 सितंबर की रात, होमस्टे में बारबेक्यू का प्लान बना था. हंसी-मजाक के बीच अचानक आग भड़क उठी और देखते ही देखते निकिता उसकी चपेट में आ गईं. आग इतनी तेज थी कि उनका शरीर करीब 60 प्रतिशत तक जल गया.

चीख-पुकार के बीच उन्हें पहले सिलीगुड़ी के एक प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया. हालत गंभीर होने पर कोलकाता के बांगुर हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया. वहां डॉक्टरों ने 2 महीने तक उन्हें बचाने की हर मुमकिन कोशिश की.

Advertisement

परिवार के सूत्रों के मुताबिक, चार दिन पहले बांगुर हॉस्पिटल में उनकी हालत अचानक बिगड़ गई. उन्हें तुरंत पास के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया, लेकिन वहां भी मौत ने उन्हें नहीं छोड़ा. गुरुवार सुबह 4 बजे निकिता ने दम तोड़ दिया.

Photo Credit: NDTV

यह भी पढ़ें | पति की हत्या की साजिशकर्ता निकली पत्नी, सिमरिया पुल से फेंका शव; ऐसे सामने आई खौफनाक वारदात की सच्चाई

Advertisement

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

निकिता की मौत की खबर आते ही परिवार में कोहराम मच गया. जिस घर में कुछ महीने पहले शादी की शहनाइयां बजी थीं, वहां अब मातम पसरा है. मां-बाप की लाडली बेटी, जो दुल्हन बनकर ससुराल गई थी, अब कभी वापस नहीं लौटेगी.

इस हादसे के बाद होमस्टे अधिकारियों पर भी लापरवाही के गंभीर आरोप लगे थे. सवाल उठ रहा है कि आखिर होमस्टे में सुरक्षा के इंतजाम क्यों नहीं थे? बारबेक्यू के दौरान आग से बचाव की क्या व्यवस्था थी?हा

दसे के समय की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसकी जांच की जा रही है.

(कोलकाता से रंजीत कुमार यादव की रिपोर्ट)


Topics mentioned in this article
West Bengal
Darjeeling Accident
Barbecue
Kolkata News

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं