होटल की लिफ्ट में 15 मिनट तक फंसे रहे शशि थरूर, दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला, फिर भी मुस्कराते रहे

लिफ्ट से बाहर निकलते ही मुस्कुराते हुए थरूर ने अग्निशमन कर्मियों का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने सभी का धन्यवाद अदा करते हुए कहा कि आपने बहुत अच्छा काम किया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
केरल में होटल की लिफ्ट में फंसे शशि थरूर
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • कांग्रेस सांसद शशि थरूर केरल के एक होटल की लिफ्ट में करीब 15 मिनट तक फंसे रहे
  • शाम सात बजकर सैंतालीस मिनट पर अग्निशमन सेवा को सूचना मिली और तुरंत टीम मौके पर पहुंची थी
  • शुरुआत में लोहे की रोड से लिफ्ट खोलने की कोशिश असफल रही, फिर हाइड्रोलिक टूल से दरवाजा तोड़ा गया
तिरुवनंतपुरम:

कांग्रेस सांसद शशि थरूर शुक्रवार शाम केरल के एक होटल की लिफ्ट में फंस गए. वह करीब 15 मिनट तक होटल की लिफ्ट में  फंसे रहे, हालांकि बाद में अग्निशमन और बचाव कर्मियों ने उनका सकुशल रेस्क्यू किया. दरअसल वह एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए होटल पहुंचे थे. लेकिन कुछ तकनीकी वजहों से लिफ्ट कई मिनट तक फंसी रही. 

तिरुवनंतपुरम अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि शाम 7:37 बजे उन्हें सूचना मिली कि सांसद शरूर होटल की लिफ्ट में फंसे हुए हैं. सूचना मिलते ही अग्निशमनकर्मियों की एक टीम तुरंत रवाना हो गई. पहले लोगों ने लोहे की रोड से लिफ्ट खोलने की कोशिश की, लेकिन इसमें सफलता नहीं मिली. इसके बाद फायर फोर्स के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लिफ्ट के दरवाज़े खोलने के लिए हाइड्रोलिक टूल का इस्तेमाल किया.

लिफ्ट से शशि थरूर का रेस्क्यू

शाम करीब 7:51 बजे थरूर समेत लिफ्ट में फंसे अन्य लोगों को बाहर निकाला गया. जब उनसे पूछा गया कि क्या वे ठीक हैं, तो थरूर ने कहा कि लिफ्ट के अंदर मौजूद सभी लोग सुरक्षित हैं.इस घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि शुरुआत में कुछ लोग लोहे की रोड की मदद से लिफ्ट का दरवाजा खोलने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वह सफल नहीं हो पाए. फिर अग्निशमन कर्मियों के पहुंचने के बाद अधिकारियों ने ‘हाइड्रोलिक स्प्रेडर' की मदद से लिफ्ट का दरवाजा खोला. 

Advertisement

कटर से काटा गया लिफ्ट का दरवाजा

दरवाजा खोले जाने पर पता चला कि लिफ्ट अपनी निर्धारित मंजिल तक पूरी तरह नहीं पहुंची थी. लिफ्ट से बाहर निकलते ही मुस्कुराते हुए थरूर ने अग्निशमन कर्मियों का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने सभी का धन्यवाद अदा करते हुए कहा कि आपने बहुत अच्छा काम किया. थरूर ने पत्रकारों को बताया कि पहले लिफ्ट के मैकेनिक को बुलाया गया था, लेकिन वे कुछ नहीं कर पाए. इसके बाद होटल के कर्मचारियों ने भी कोशिश की, लेकिन जब वे भी कोई मदद नहीं कर पाए तो अग्निशमनकर्मियों को बुलाने का फैसला लिया गया.

शशि थरूर ने रेस्क्यू टीम को कहा शुक्रिया

उन्होंने कहा कि अग्निशमन और बचाव सेवा के बारे में मेरी पहले से अच्छी राय रही है. यहां के अधिकारियों ने शानदार काम किया. वे पांच मिनट के भीतर पहुंच गए. सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद. इसके बाद थरूर ने यह भी कहा कि अगर अधिकारियों के पास समय हो तो वे जाने से पहले चाय पी लें. हालांकि, अग्निशमन कर्मियों ने विनम्रतापूर्वक इनकार कर दिया और कांग्रेस सांसद से हाथ मिलाकर वहां से रवाना हो गए.

Advertisement

इनपुट- भाषा के साथ

ये भी पढ़ें-शशि थरूर ने की कश्मीर के मौजूदा हालात की तारीफ तो भड़क गई कांग्रेस, कहा- लोगों से तो मिलते


Topics mentioned in this article
Shashi Tharoor
Kerala News
Shashi Tharoor Lift
Hotel Lift Stuck
Shashi Tharoor Stuck In Lift