- महाराष्ट्र में शिवसेना शिंदे गुट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सोनिया गांधी की किताब बिलॉन्गिंग का विरोध किया गया
- शिवसेना नेताओं ने किताब के उन पन्नों को फाड़ दिया जिनमें वीर सावरकर का कथित अपमान बताया गया था
- शिवसेना की प्रवक्ता शाइना एनसी ने गलती से बाल ठाकरे की तस्वीर फाड़ दी थी, जिसके बाद विवाद हो गया
महाराष्ट्र में शिवसेना शिंदे गुट की प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक अजीब स्थिति पैदा हो गई. दरअसल शिवसेना के नेता सोनिया गांधी की किताब बिलॉन्गिंग का विरोध कर रहे थे. उनका आरोप था कि इस किताब में वीर सावरकर का अपमान किया गया है. इसी दौरान शिवसेना नेताओं ने किताब के उन पन्नों को फाड़ दिया. तभी शिवसेना शिंदे गुट की प्रवक्ता शाइना एनसी ने गलती से बाल ठाकरे की ही तस्वीर फाड़ दी. इस पर अब जमकर बवाल हो रहा है. हालांकि बाद में शिवसेना ने इस पर सफाई भी दी.
शाइना एनसी ने गलती से फाड़ी बाला साहेब की तस्वीर
दरअसल इस तस्वीर पर बाला साहेब ठाकरे मणइशंकर अय्यर को थप्पड़ मारते दिखाई दे रहे थे. जैसे ही शाइना ने वह तस्वीर फाड़ी तो संजय निरुपम ने उनको तुंरत टोका.
वहीं शाइना ने उसे नीचे रख दिया. हालांकि, बाद में शिवसेना ने आधिकारिक स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि प्रवक्ता शाइना एनसी ने जो फोटो फाड़ी थी, वह मणिशंकर अय्यर की थी, न कि बाला साहेब ठाकरे की.
सोनिया गांधी की किताब फाड़ रहे थे शिवसेना नेता
ये सब तक हुआ जब शिवसेना नेता सोनिया गांधी की किताब का विरोध कर उस पर बैन की मांग कर रहे थे. उनका आरोप है कि पेज नंबर 201 और 443 पर कथित तौर पर लिखा गया है कि सावरकर ब्रिटिश सरकार को माफी के लिए पत्र लिख रहे थे.उन्होंने इन पन्नों को किताब से हटाने की मांग करते हुए सवाल उठाया है कि वीर सावरकर को सर्टिफिकेट देने वाली सोनिया गांधी कौन होती हैं.
शिवसेना नेताओं ने उद्धव ठाकरे की चुप्पी पर उठाए सवाल
शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे की इस मुद्दे पर चुप्पी पर सवाल उठाते हुए पूछ रहे थे कि क्या वह सोनिया गांधी से सवाल करेंगे? क्या वह इसके खिलाफ आंदोलन करने की हिम्मत दिखाएंगे. या कांग्रेस के प्रति उनका प्रेम इतना है कि वे इस मुद्दे पर चुप रहेंगे. दरअसल ये नेता उद्धव को याद दिला रहे थे कि जब मणिशंकर अय्यर ने वीर सावरकर का अपमान किया था, तब बालासाहेब ठाकरे ने उनके खिलाफ प्रदर्शन किया था.अब क्या उद्धव ठाकरे भी वैसा ही करेंगे?
ये भी पढे़ं-शिवसेना शिंदे गुट के नेताओं ने फाड़ी सोनिया गांधी की किताब, कहा-Belonging में हुआ वीर सावरकर का अपमान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं