उत्तर भारत के कई हिस्सों में भीषण गर्मी जारी, तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर

उत्तर भारत में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है. देश के कई शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक चल रहा है.

Advertisement
Read Time: 4 mins
नई दिल्‍ली:

उत्तर भारत (North India) के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार को भीषण गर्मी का दौर जारी रहा और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया. दिल्ली के नरेला और उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अधिकतम तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस रहा. भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) के मुताबिक, दिल्ली में भीषण गर्मी का दौर जारी है और मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आईएमडी के मुताबिक नरेला मौसम विज्ञान केंद्र ने शहर में सबसे अधिक तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया. शहर का आधिकारिक संकेतक माने जाने वाली सफदरजंग वेधशाला ने अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो इस मौसम के सामान्य औसत तापमान से चार डिग्री अधिक है.

आईएमडी के बुलेटिन के मुताबिक दिल्ली के अन्य मौसम केंद्रों जैसे नजफगढ़ में अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि आया नगर में 44.8 डिग्री सेल्सियस, रिज में 45 डिग्री सेल्सियस और पालम में 44.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार के लिए मौसम विभाग ने 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया था. 

देश प्रयागराज सबसे गर्म रहा 

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में राज्य में सबसे अधिक 47.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. वाराणसी में अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री, बागपत और फुरसतगंज में 45.2 डिग्री सेल्सियस, फतेहपुर में 45 डिग्री और राज्य की राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इस बीच, आगरा में हल्की बारिश हुई.

Advertisement

राजस्थान के कई स्थानों पर अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ गर्मी का प्रकोप जारी रहा. मंगलवार को चुरू 45.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा.

Advertisement

चूरू में 45.6 डिग्री रहा तापमान 

जयपुर मौसम केन्द्र के एक अधिकारी ने बताया कि चूरू में मंगलवार को अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस, श्रीगंगानगर में 45.1 डिग्री, फतेहपुर और बीकानेर में 44.8 डिग्री, पिलानी में 44.7 डिग्री, संगरिया में 44.3 डिग्री, बाड़मेर में 44 डिग्री, जयपुर, अलवर एवं जैसलमेर में 43.5 डिग्री तापमान तथ जोधपुर और जालौर में 42.8 डिग्री दर्ज किया गया.

Advertisement

उन्होंने बताया कि राज्य के अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान 25 डिग्री से 32 डिग्री के बीच दर्ज किया गया. उनके अनुसार मंगलवार को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई.

Advertisement

विभाग ने आगामी दिनों में कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं के चलने की संभावना जताई है.

मैदानी इलाकों के साथ पहाड़ों पर भी गर्मी  

मौसम विभाग ने बताया कि जम्मू में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम में सामान्य से चार डिग्री अधिक है.

वहीं, हिमाचल प्रदेश में मौसम शुष्क रहा और हमीरपुर जिले का नेरी 44.8 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा. ऊना में अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री, धौलाकुआं में 42.6 डिग्री, हमीरपुर में 40.8 डिग्री और सुंदरनगर में 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

पर्वतीय इलाकों में कुछ जगह बारिश का अनुमान 

हिमाचल प्रदेश स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने 12 और 13 जून को निचले और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में शुष्क मौसम तथा 12 से 14 जून तक ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बारिश होने का अनुमान जताया है.

हरियाणा के नूंह में अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस और हिसार में अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

इस बीच, पंजाब के अंबाला में अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस और करनाल में 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में भी भीषण गर्मी रही और यहां अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

ये भी पढ़ें :

* धरती के नीचे क्यों गर्म हो रहा पानी? समझिए क्यों ये बड़ी टेंशन है
* इस सदी के अंत तक भूजल 3 डिग्री सेल्सियस से अधिक गर्म हो जाएगा : स्टडी
* एसी से निकलकर सीधे धूप में जाने से क्या होता है? जानिए एकदम बॉडी टेंपरेचर में बदलाव होने के दुष्प्रभाव

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Jammu Kashmir Elections: Trade और Grenade का क्या मेल? | NDTV Ground Report
Topics mentioned in this article