PM मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की मुलाकात में क्यों हुआ सावरकर का जिक्र?

इस मुलाकात दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने ‘भारत-फ्रांस इनोवेशन ईयर’ 2026 का उद्घाटन किया. दशकों पुराने संबंधों को ‘विशेष रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक ले जाने की घोषणा के कुछ घंटों बाद, दोनों नेताओं ने इस कार्यक्रम में भाग लिया और नवाचार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
PM मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की मुलाकात में सावरकर का जिक्र.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • भारत के दौरे पर आए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की.
  • दोनों नेताओं ने ‘भारत-फ्रांस इनोवेशन ईयर 2026’ का उद्घाटन कर द्विपक्षीय नवाचार सहयोग को मजबूत करने की बात कही.
  • इस मुलाकात के दौरान विनायक दामोदर सावरकर का भी जिक्र हुआ.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

PM Modi Emmanuel Macron Meet: भारत के दौरे पर आए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की मंगलवार को मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात हुई. इस मुलाकात दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने ‘भारत-फ्रांस इनोवेशन ईयर' 2026 का उद्घाटन किया. दशकों पुराने संबंधों को ‘विशेष रणनीतिक साझेदारी' के स्तर तक ले जाने की घोषणा के कुछ घंटों बाद, दोनों नेताओं ने इस कार्यक्रम में भाग लिया और नवाचार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.

भारत-फ्रांस इनोवेशन ईयर दोनों देशों के रिश्ते को करेगा मजबूत

कार्यक्रम में दिखाए गए एक वीडियो के अनुसार, ‘‘भारत-फ्रांस इनोवेशन ईयर 2026 रणनीतिक तालमेल और साझा समृद्धि को और मजबूत करेगा.'' दोनों देशों के विभिन्न शहरों में विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार पर केंद्रित विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें स्टार्टअप, शिक्षाविदों और रचनाकारों को एक साथ लाया जाएगा.

पीएम मोदी और मैक्रों की मीटिंग में हुआ सावरकर का जिक्र

कार्यक्रम के बाद PMO इंडिया के यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किए गए एक वीडियो के अनुसार, यह वर्ष औद्योगिक सहयोग और लोगों के बीच आपसी संपर्क को बढ़ावा देगा. पीएम मोदी और मैक्रों की इस मुलाकात के दौरान सावरकर का जिक्र भी हुआ. पीएम मोदी ने विनायक दामोदर सावरकर का जिक्र करते हुए अपनी पिछली फ्रांस यात्रा को याद किया. 

पीएम मोदी ने सुनाई मार्सिले यात्रा का अनुभव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मुझे अपने प्रिय मित्र राष्ट्रपति मैक्रों का मुंबई में स्वागत करते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है. पिछले वर्ष उन्होंने मुझे फ्रांस में AI एक्शन कमेटी शिखर सम्मेलन में आमंत्रित किया था. उस समय हमने फ्रांस के सबसे बड़े बंदरगाह और फ्रांस तथा पूरे यूरोप के प्रमुख प्रवेश द्वार मार्सिले का दौरा किया था. मार्सिले वह शहर है जहां से प्रथम विश्व युद्ध के दौरान हमारे भारतीय सैनिकों ने यूरोप में कदम रखा था. 

मार्सिले में ही सावरकर ने अंग्रेजों से बचने के लिए समुद्र में लगाई थी छलांग

पीएम मोदी ने आगे कहा कि उनकी वीरता की गाथा आज भी यूरोप के कई हिस्सों में याद की जाती है, और यह वही शहर है जहां स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर ने अंग्रेजों से बचने के लिए समुद्र में छलांग लगाई थी. उनका यह कदम भारत की स्वतंत्रता के प्रति उनके अटूट संकल्प का प्रतीक था. 

पीएम मोदी ने मार्सिले में सावरकर को दी थी श्रद्धांजलि

पीएम मोदी ने आगे कहा कि पिछले वर्ष मार्सिले में मुझे उन्हें याद करने और श्रद्धांजलि अर्पित करने का अवसर मिला था. इस बार जब राष्ट्रपति मैक्रों AI इम्पैक्ट समिट के लिए भारत में हैं, तो हमें भारत के प्रवेश द्वार मुंबई में उनका स्वागत करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ."

यह भी पढ़ें - मुंबई में इमैनुएल मैक्रों से मिले PM मोदी, दोनों नेता भारत-फ्रांस इनोवेशन ईयर का करेंगे उद्घाटन

Advertisement
Featured Video Of The Day
Jio World AI हेल्थ चेकअप मशीन का जादू, सिर्फ 1 मिनट में मेडिकल रिपोर्ट!