आदित्य ठाकरे और संजय राउत के बीच हुआ झगड़ा, शीतल म्हात्रे का बड़ा दावा, शिवसेना सांसदों की बैठक में हुआ क्या?

शिवसेना (UBT) की बैठक के बाद संजय राउत और आदित्य ठाकरे के बीच झगड़े के दावों ने सियासी सरगर्मी बढ़ा दी है, जिस पर राउत ने कड़ा रुख अपनाते हुए इसे विरोधियों की अफवाह करार दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
AI Image
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • मुंबई में उद्धव ठाकरे की बुलाई गई शिवसेना सांसदों की बैठक में राजनीतिक मतभेद उजागर हुए
  • बैठक में संजय राउत और आदित्य ठाकरे के बीच झगड़े के दावे पर राउत ने पूरी तरह से खंडन किया है
  • उद्धव ठाकरे ने सांसदों को भरोसा दिलाया कि भाजपा और एनसीपी के दबाव के बावजूद पार्टी एकजुट रहेगी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे द्वारा मुंबई में बुलाई गई पार्टी सांसदों की बैठक ने न सिर्फ संगठन की अंदरूनी स्थिति उजागर की, बल्कि महाविकास आघाड़ी (MVA) के भीतर बढ़ते मतभेदों और संभावित राजनीतिक उथल-पुथल के संकेत भी दे दिए हैं. बैठक को लेकर सामने आई इनसाइड स्टोरी में कई चौंकाने वाले दावे किए जा रहे हैं, हालांकि कुछ पर आधिकारिक खंडन भी सामने आया है.

शीतल म्हात्रे का बड़ा दावा, राउत और आदित्य में झगड़ा

इसी बीच शिंदे गुट की नेता शीतल म्हात्रे ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बड़ा दावा किया. उन्होंने आरोप लगाया कि बैठक के दौरान संजय राउत और आदित्य ठाकरे के बीच तीखी बहस और झगड़ा हुआ. यह दावा सामने आते ही सियासी हलचल और तेज हो गई.

इन सभी दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए संजय राउत ने स्पष्ट खंडन किया. उन्होंने कहा, 'मैं उस बैठक में था ही नहीं. प्रियंका चतुर्वेदी को लेकर ऐसी कोई घटना नहीं हुई. मैं पार्टी की स्थापना से जुड़ा हूं, मेरा और बालासाहब ठाकरे तथा उद्धव ठाकरे का संबंध सबको पता है. यह सब अफवाहें फैलाई जा रही हैं.' राउत के इस बयान ने पूरे विवाद को सूत्र बनाम आधिकारिक पक्ष की स्थिति में ला दिया है.

बैठक की शुरुआत, 'मुझे आप पर पूरा भरोसा है'

सूत्रों के अनुसार, बैठक की शुरुआत करते हुए उद्धव ठाकरे ने सांसदों को एकजुटता का संदेश दिया. उन्होंने कहा, 'मुझे आप सभी पर पूरा भरोसा है. भाजपा और NCP के लोग कहते हैं कि हमारे सांसद टूट सकते हैं, लेकिन मुझे इस पर विश्वास नहीं है. मैं यह पूरी लड़ाई आप सभी के भरोसे लड़ रहा हूं.' इस बयान को पार्टी में संभावित टूट की अटकलों को खारिज करने और नेतृत्व पर भरोसा बनाए रखने की कोशिश माना जा रहा है.

Advertisement

राज्यसभा सीट पर खींचतान, कांग्रेस बनाम शिवसेना

बैठक में राज्यसभा सीट का मुद्दा सबसे अहम रहा. सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस नेतृत्व मल्लिकार्जुन खरगे, के सी वेणुगोपाल, और रमेश चेन्निथला ने उद्धव ठाकरे से संपर्क कर सीट कांग्रेस को देने की मांग की थी. इस पर ठाकरे ने स्पष्ट कहा, 'आप सीधे शरद पवार या NCP से बात करें, हमारे कंधे पर बंदूक रखकर राजनीति न करें.' यह बयान MVA के भीतर बढ़ते अविश्वास को दर्शाता है.

प्रियंका चतुर्वेदी की नाराजगी

बैठक के दौरान अचानक राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने आपत्ति जताई. उन्होंने सवाल उठाया, ' मैं इसका विरोध करती हूं, आखिर संजय राउत ने शरद पवार का नाम लेकर बयान क्यों दिया?' इस पर उद्धव ठाकरे ने तुरंत जवाब देते हुए राउत का बचाव किया, 'वो कुछ भी कहें, लेकिन पार्टी प्रमुख मैं हूं. अंतिम निर्णय मैं ही लेता हूं.' सूत्रों के अनुसार, इस दौरान बैठक में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया था.

Advertisement

बैठक के बाद भी उठा असंतोष

बैठक समाप्त होने के बाद भी असंतोष की झलक सामने आई. एक सांसद ने कथित तौर पर सवाल उठाया कि प्रियंका चतुर्वेदी को छह साल का मौका देकर भी क्या हासिल हुआ?

यह भी पढ़ें: उद्धव पर फडणवीस ने की तारीफों की बौछार, शिंदे को इशारा या बदल रही महाराष्ट्र की सियासी हवा

आदित्य ठाकरे की चुप्पी और अंदरूनी नाराजगी

बैठक में आदित्य ठाकरे मौजूद थे, लेकिन उन्होंने सांसदों से कोई सीधा संवाद नहीं किया. सूत्रों का दावा है, पहले सांसदों ने संजय राउत के निवास पर शिकायत की थी कि आदित्य ठाकरे राज्य में सक्रिय रूप से दौरे नहीं कर रहे. इसी वजह से उनके नाराज़ होने की संभावना जताई जा रही है.

मुंबई में हुई यह बैठक केवल एक संगठनात्मक चर्चा नहीं, बल्कि एकजुटता दिखाने की कोशिश, गठबंधन की खींचतान और अंदरूनी असंतोष की झलक तीनों का मिश्रण थी. अब बड़ा सवाल यही है कि क्या उद्धव ठाकरे इन चुनौतियों को संभालकर पार्टी को एकजुट रख पाएंगे, या यह घटनाक्रम आने वाले समय में किसी बड़े राजनीतिक बदलाव की भूमिका तैयार कर रहा है?

Advertisement

यह भी पढ़ें: नहीं लड़ना तो बता दो, मैं रुक जाऊंगा... सांसदों के सामने बोले उद्धव, शिवसेना मीटिंग की इनसाइड स्टोरी

Featured Video Of The Day
VIDEO: सामने से आ रही थी मौत, खैनी थूकने की गलती से चली गई जान, वंदे भारत बनी कातिल
Topics mentioned in this article