असम में भीड़ ने रॉयल बंगाल टाइगर को पीट-पीटकर मार डाला, बुरी तरह से कटा-फटा मिला शव

असम में रॉयल बंगाल टाइगर को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला. यह बाघ बीते कुछ दिनों से इलाके में आतंक का कारण बना हुआ था. कई पालतू मवेशियों पर इसने हमला किया था. वन विभाग पूरे मामले की जांच में जुटा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
रॉयल बंगाल टाइगर. फाइल फोटो.

Royal Bengal Tiger killed in Assam: असम में भीड़ ने एक रॉयल बंगाल टाइगर को पीट-पीट कर मार डाला. यह बाघ महीनों से इलाके में दहशत का पर्याय बना हुआ था. गुरुवार को भीड़ द्वारा बाघ के मारे जाने की खबर सामने आई. मिली जानकारी के अनुसार असम के काजीरंगा नेशनल पार्क से करीब 40 किलोमीटर दूर बोकाखाट उपखंड के दुहुतिमुख गांव में रॉयल बंगाल टाइगर की लाश मिली है. बाघ के शरीर के कुछ हिस्से काट डाले गए है. बताया गया कि इलाके में दहशत का कारण बना यह बाघ बोरबिल में धान के खेत में छिपा हुआ था.

शुरुआती जाकनारी के अनुसार आस-पास के इलाकों से हथियारबंद ग्रामीणों ने जानवर को घेर लिया और उस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. बाघ के शरीर के कुछ हिस्से, जिसमें उसकी खाल, कान, दांत और पैर काट दिए गए.

बाद में वन अधिकारियों ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव बरामद किया. स्थानीय लोगों ने दावा किया कि बाघ ने मवेशियों को मारा था और खतरा पैदा किया था.

खबर अपडेट की जा रही है.


Topics mentioned in this article
Royal Bengal Tiger
Royal Bengal Tigers
Royal Bengal Tirger Died
Royal Bengal Tiger Killed
Royal Bengal Tiger Killed In Assam