जब AI ने बचा ली हाथियों की जान, ओडिशा की ये घटना बता रही कितने काम की तकनीक

ओडिशा के राउरकेला में AI‑सक्षम 360° कैमरे रेलवे ट्रैक के पास हाथियों की मूवमेंट पकड़कर कंट्रोल रूम को रेड‑येलो‑ग्रीन अलर्ट भेजते हैं. इसी से हालिया अलर्ट में महिपानी जंगल (बिसरा ब्लॉक) के पास चार हाथियों की जान बची.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • राउरकेला में लगाए गए AI कैमरे रेलवे ट्रैक के पास हाथियों की मूवमेंट पकड़ कर तुरंत अलर्ट भेजते हैं
  • पिछले एक साल में AI तकनीक की मदद से लगभग दो सौ सत्तर हाथियों की जान ट्रेन दुर्घटना से बचाई जा चुकी है
  • हाल ही में मिले अलर्ट पर रेलवे ने भालुलता और जरेकेला स्टेशनों के बीच ट्रेनों की रफ्तार समय रहते कम कर दी थी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
राउरकेला:

ओडिशा के राउरकेला में रेलवे ट्रैक के आसपास हाथियों की जान बचाने के लिए लगाए गए AI‑सक्षम कैमरे लगातार प्रभावी साबित हो रहे हैं. एआई तकनीक से लैस ये कैमरे ट्रैक के पास हाथियों की हलचल पकड़कर अधिकारियों को तुरंत अलर्ट भेजते हैं, जिसकी वजह से पिछले एक साल में करीब 270 जानवरों की जान बचाई जा चुकी है. इसी तकनीक ने हाल ही में एक बार फिर चार हाथियों को ट्रेन दुर्घटना से बचाने में अहम भूमिका निभाई, जब देर रात मिले अलर्ट पर रेलवे ने समय रहते ट्रेनों की रफ्तार कम कर दी.

कहां और कैसे मिला अलर्ट

यह घटना साउथ ईस्टर्न रेलवे के चक्रधरपुर डिवीज़न के तहत भालुलता–जरेकेला स्टेशनों के बीच महिपानी जंगल में हुई. राउरकेला DFO जशोबंत सेठी ने बताया कि रविवार सुबह 1:33 बजे, बिसरा ब्लॉक के अंतर्गत महिपानी रेलवे ट्रैक के पास हाथियों की मूवमेंट AI‑सक्षम 360‑डिग्री कैमरों ने पकड़ ली.

ये भी पढ़ें : ओडिशा: सरकार ने केंद्र को पत्र लिखकर थाईलैंड में फंसे छह श्रमिकों की सुरक्षित वापसी का किया आग्रह

कंट्रोल रूम को अलर्ट, ट्रेन की गति घटाई गई

फुटेज देखने के बाद अधिकारियों ने कन्फर्म किया कि चार हाथी ट्रैक के पास जा रहे थे. इसके बाद रेलवे कंट्रोल रूम को तुरंत अलर्ट किया गया और प्रभावित सेक्शन में ट्रेनों की स्पीड कम कर दी गई. जानकारी के अनुसार, अलर्ट के बाद एक मालगाड़ी को करीब 30 मिनट देरी से छोड़ा गया.

फॉरेस्ट टीम ने हाथियों को ट्रैक से दूर किया

सेठी ने बताया कि बिसरा रेंज के फॉरेस्ट स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए हाथियों को ट्रैक से दूर भगाया, जिससे कोई हादसा नहीं हुआ. AI सर्विलांस सिस्टम फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की उस पहल का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य रेलवे ट्रैक्स पर हाथियों की मौत रोकना है. यह सिस्टम हाथियों की मूवमेंट का पता चलते ही कंट्रोल रूम को रेड, येलो और ग्रीन—तीन स्तरों में अलर्ट भेजता है, ताकि रियल‑टाइम एक्शन लिया जा सके और हादसों की रोकथाम सुनिश्चित हो.

Featured Video Of The Day
Lawrence Bishnoi: Bobby Kabootar की Girlfriend Neha उर्फ मैडम जहर कौन है?