उत्तराखंड: बागेश्वर में बंद मकान के अंदर मिले मां और 3 बच्चों के सड़े-गले शव, खुदकुशी की आशंका

मकान के दोनों दरवाजे अंदर से बंद थे. पुलिस दरवाजे तोड़कर मकान के अंदर पहुंची. कमरे में एक महिला, एक लड़की और दो लड़कों के शव पड़े हुए थे. शवों से दुर्गंध आ रही थी.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
प्रतीकात्मक फोटो.
बागेश्वर:

उत्तराखंड के बागेश्वर में जिला मुख्यालय के नजदीक जोशीगांव में एक मकान से विवाहिता और उसके तीन बच्चों के सड़े-गले शव बरामद हुए हैं. मृतकों में एक 5-6 महीने का बच्चा भी है. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. इधर घर के दरवाजे अंदर से बंद होने के आधार पर पुलिस इस मामले को प्रथम दृष्टया खुदकुशी मान रही है. बच्चों का पिता फरार बताया जा रहा है.

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को शाम करीब 7 बजे पुलिस को जिला मुख्यालय से साढ़े चार किमी दूर जोशीगांव में एक मकान से बदबू आने और दरवाजे अंदर से बंद होने की सूचना मिली. एसपी हिमांशु कुमार वर्मा, एसडीएम हर गिरी, सीओ अंकित कंडारी, कोतवाल कैलाश सिंह नेगी दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गए. मकान के दोनों दरवाजे अंदर से बंद थे. पुलिस दरवाजे तोड़कर मकान के अंदर पहुंची. कमरे में एक महिला, एक लड़की और दो लड़कों के शव पड़े हुए थे. शवों से दुर्गंध आ रही थी.

उपजिलाधिकारी ने बताया की स्थानीय लोगों से सूचना मिली थी की एक घर के पास काफी ज्यादा बदबू आ रही है और घर में किसी कुछ घटना होने की आशंका जताई जा रही थी. कमरे का दरवाजा तोड़ा गया था लाश बरामद हुए. शवों के पोस्टमार्टम के बाद ही सही जानकारी मिल पाएगी. 

ये भी पढ़ें:-

पुणे में IT इंजीनियर ने पत्नी और बेटे की प्लास्टिक बैग से गला दबाकर की हत्या, फिर खुद भी लगा ली फांसी

Advertisement

मध्य प्रदेश : महिला की मौत के बाद आदिवासियों का उग्र प्रदर्शन, पुलिस ने हवा में गोली चलाई

Helplines
Vandrevala Foundation for Mental Health9999666555 or help@vandrevalafoundation.com
TISS iCall022-25521111 (Monday-Saturday: 8 am to 10 pm)
(If you need support or know someone who does, please reach out to your nearest mental health specialist.)

Featured Video Of The Day
जय-जयश्रीराम...रामनवमी पर रामलला का भव्य सूर्य तिलक, जगमगाया ललाट, देखें VIDEO
Topics mentioned in this article