ISRO के रिटायर्ड वैज्ञानिक का 'खौफनाक' चेहरा, पत्नी की हत्या कर परिजनों को किया फोन, बोला- 'मैंने मार दिया'

पुलिस ने बताया कि नागेश्वर राव अवसाद का इलाज करा रहे थे और आत्महत्या करने का इरादा रखते थे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • ISRO के सेवानिवृत्त कर्मचारी नागेश्वर ने अपनी पत्नी की तौलिये से गला घोंटकर हत्या की.
  • घटना अवलाहल्ली थाना क्षेत्र में सुबह लगभग ग्यारह बजे हुई और आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया.
  • आरोपी नागेश्वर राव अवसाद का इलाज करा रहा था और आत्महत्या के इरादे से पत्नी पर हमला किया.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के एक सेवानिवृत्त कर्मचारी ने बुधवार को अपने आवास पर कथित तौर पर पत्नी की तौलिये से गला घोंटकर हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि घटना पूर्वाह्न करीब 11 बजे अवलाहल्ली थाना क्षेत्र में हुई. अधिकारियों ने बताया कि आरोपी नागेश्वर राव (65) को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है.

पुलिस उपायुक्त (व्हाइटफील्ड) सैदुलु अदावत ने कहा, ‘‘वह (राव) कथित तौर पर अवसाद का इलाज करा रहा था और परेशान था. आरोपी का आत्महत्या करने का इरादा था इसलिए उसने अपनी पत्नी पर हमला किया. इसके पीछे कोई अन्य बड़ा कारण नजर नहीं आता.''

पुलिस ने बताया कि राव पत्नी संध्या श्री की हत्या करने के बाद मौके पर ही मौजूद रहा. इसके बाद उसने एक परिचित से संपर्क किया जिसने पुलिस को सूचित किया. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम राव के आवास पर पहुंची और उसे हिरासत में ले लिया. पुलिस ने बताया कि दंपति की बेटी अमेरिका में है औैर उसे घटना की जानकारी दे दी गई है तथा इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें :-  दिल का रिश्ता... फ्रांस के राष्ट्रपति ने PM मोदी संग शेयर की AI से बनी अनोखी तस्वीर

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: ईरान की गोलीबारी, भारत का गुस्सा भारी! |Bharat Ki Baat Batata Hoon