ISRO के रिटायर्ड कर्मी तौलिए से पत्नी का गला घोंट की हत्या, बेंगलुरु से सामने आई हैरान करने वाली कहानी

इस घटना की जानकारी सामने आने के बाद आस-पास में सनसनी फैल गई. लोग चर्चा कर रहे हैं कि इसरो जैसे संस्थान में नौकरी कर रिटायर हो चुके नागेश्वर राव ने आखिर क्यों अपनी पत्नी की हत्या की. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
इसरो कर्मी की पत्नी के साथ फाइल फोटो.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • बेंगलुरु के एक रिटायर्ड ISRO कर्मी नागेश्वर राव ने अपनी पत्नी संध्या श्री की गला घोंटकर हत्या की है.
  • घटना बोम्मेहल्ली इलाके के वर्चुसो अपार्टमेंट में हुई जहां शव मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज किया है.
  • पुलिस के अनुसार नागेश्वर राव मानसिक रूप से परेशान थे और आत्महत्या की योजना बना रहे थे.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बेंगलुरु:

साइबर सिटी बेंगलुरु से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां अखिल भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (ISRO) के एक रिटायर्ड कर्मी ने अपनी पत्नी की गला घोंट कर हत्या कर दी. पत्नी की हत्या करने वाले कर्मी की पहचान 65 वर्षीय नागेश्वर राव के रूप में हुई है. नागेश्वर बेंगलुरु के बोम्मेहल्ली इलाके के वर्चुसो अपार्टमेंट ने रहा करते थे. मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को बुधवार सुबह करीब 11 बजे मौत की सूचना मिली. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद किया. मामले में अवलाहल्ली पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है.

मानसिक रूप से परेशान थे राव, सुसाइड की कर रहे थे प्लानिंग

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 65 वर्षीय नागेश्वर राव ने अपनी पत्नी संध्या श्री का तौलिए से गला घोंटकर हत्या कर दी. पुलिस जांच से पता चलता है कि राव मानसिक रूप से परेशान थे और आत्महत्या करने की योजना बना रहे थे. यह कदम उठाने से पहले, उन्होंने कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या करने का फैसला किया.

घरेलू विवाद या किसी बाहरी कारण नहीं आया सामने

पुलिस का कहना है कि इस जघन्य कृत्य के पीछे कोई बड़ा घरेलू विवाद या बाहरी कारण सामने नहीं आया है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. अभी इस घटना के बारे में विस्तृत जानकारी का इंतजार है. हालांकि इस घटना की जानकारी सामने आने के बाद आस-पास में सनसनी फैल गई. लोग चर्चा कर रहे हैं कि इसरो जैसे संस्थान में नौकरी कर रिटायर हो चुके नागेश्वर राव ने आखिर क्यों अपनी पत्नी की हत्या की. 

यह भी पढ़ें - 5 महीने पहले शादी, CA पति ने क्यों काटा गर्भवती बैंकर पत्नी का गला? बचने के लिए सुनाई झूठी कहानी

Featured Video Of The Day
Iran Israel War 2026: Donald Trump की Mojtaba Khamenei को चेतावनी पर Iran का पलटवार | Middle East