सोनाली फोगाट मौत मामले में गिरफ्तार रेस्टोरेंट मालिक अब ड्रग्स केस में हुआ गिरफ्तार

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नन्स उन ड्रग्स डिलरों में से एक है जिसकी तलाश तेलंगाना पुलिस को तीन महीने पहले पकड़े गए एक रैकेट में थी. सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार तेलंगाना पुलिस बीते कुछ दिनों से गोवा में रुकर आरोपी की गिरफ्तारी के फिराक में थे.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
सोनाली फोगाट मामले में गिरफ्तार आरोपी अब फिर हुआ गिरफ्तार
नई दिल्ली:

तेलंगाना पुलिस ने ड्रग्स बेचने के आरोपों के बीच गोवा के एक रेस्टोरेंट मालिक को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है. इडविन नन्स नाम के इस आरोपी को इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता सोनाली फोगाट की मौत मामले में भी गिरफ्तार किया गया था. वह कुछ दिन पहले ही जमानत पर रिहा हुआ था.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नन्स उन ड्रग्स डीलर में से एक है जिसकी तलाश तेलंगाना पुलिस को तीन महीने पहले पकड़े गए एक रैकेट में थी. सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार तेलंगाना पुलिस बीते कुछ दिनों से गोवा में रुकर आरोपी की गिरफ्तारी के फिराक में थे. तेलंगाना पुलिस को कुछ दिन पहले पता चला था कि नन्स को कोर्ट ने फर्जी कोविड सर्टिफिकेट बनाने के आरोपों में जल्द से जल्द पुलिस के सामने पेश होने का कहा है. पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद वो जैसे ही जमानत पर बाहर निकला तो पहले से ही इंतजार कर रही तेलंगाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. 

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कोर्ट द्वारा जमानत दिए जाने की शर्त पूरी करने के बाद वो जैसे ही पुलिस हिरासत से निकला, हमारी टीम जो पहले से ही पुलिस स्टेशन में उसका इंतजार कर रही थी, ने तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया. 

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Raghav Chaddha Join BJP: टूट गई Arvind Kejriwal की पार्टी |Bharat Ki Baat Batata Hoon
Topics mentioned in this article