रील्स स्टार निकला बाइक चोर: मराठी टीवी का कलाकार निकला शातिर बाइक चोर

सोशल मीडिया पर रील्स बनाकर मशहूर हुआ और मराठी सीरियल्स में छोटे रोल करने वाला कलाकार असल जिंदगी में शातिर बुलेट बाइक चोर निकला.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • मुंबई पुलिस ने तिलकनगर इलाके से बुलेट चोरी के आरोपी सुनील उर्फ रेहान सुभाष चौधरी को गिरफ्तार किया है
  • आरोपी मूल रूप से जलगांव जिले के मुक्ताईनगर तालुका का रहने वाला है
  • सुनील सोशल मीडिया पर रील्स क्रिएटर के तौर पर सक्रिय था और मराठी टीवी सीरियल्स में छोटे रोल भी कर चुका था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई:

मुंबई पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जो सोशल मीडिया पर रील्स बनाकर पहचान बना रहा था और मराठी टीवी सीरियल्स में छोटे-मोटे रोल भी कर चुका है. लेकिन कैमरे की इस चमक के पीछे वह पिछले कई सालों से रॉयल एनफील्ड बुलेट बाइक चोरी का धंधा चला रहा था. तिलकनगर पुलिस ने बुलेट चोरी के एक मामले में आरोपी सुनील उर्फ रेहान सुभाष चौधरी (32) को गिरफ्तार किया है.  पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी की गई पांच रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं. 

मुक्ताईनगर तालुका का रहने वाला है आरोपी

पुलिस के मुताबिक, आरोपी मूल रूप से जलगांव जिले के मुक्ताईनगर तालुका का रहने वाला है और फिलहाल अपनी पत्नी के साथ बदलापुर पूर्व इलाके में रह रहा था. सोशल मीडिया पर वह खुद को रील्स क्रिएटर के तौर पर पेश करता था और मराठी टीवी सीरियल्स व कुछ फिल्मों में छोटे रोल भी कर चुका है.  यह मामला तब सामने आया, जब कुर्ला पश्चिम में रहने वाले संदीप ओमप्रकाश सोनकर की रॉयल एनफील्ड बुलेट 21 जनवरी को तिलकनगर रेलवे स्टेशन के पास एल.आर. फ्लाईओवर इलाके से चोरी हो गई. शिकायत के बाद तिलकनगर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया. 

आरोपी तक कैसे पहुंची पुलिस?

जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और टेक्निकल सर्विलांस के जरिए आरोपी तक पहुंच बनाई. जांच में सामने आया कि चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला शख्स बदलापुर पूर्व में रह रहा है. पुलिस रिकॉर्ड खंगालने पर यह भी चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि आरोपी के खिलाफ मुंबई के अलग-अलग पुलिस थानों में दो पहिया वाहन चोरी के करीब 17 मामले पहले से दर्ज हैं.

इसके बाद पुलिस ने बदलापुर में जाल बिछाकर आरोपी को हिरासत में लिया. पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. उसकी निशानदेही पर अलग-अलग मामलों में चोरी की गई पांच बुलेट मोटरसाइकिलें बरामद की गईं. जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पिछले कई सालों से खास तौर पर बुलेट बाइक को निशाना बनाता था और चोरी के बाद उन्हें दूसरे शहरों में बेच देता था. पुलिस सूत्रों के अनुसार सोशल मीडिया पर ग्लैमर भरी जिंदगी दिखाने वाला यह शख्स हकीकत में एक संगठित बाइक चोरी रैकेट चला रहा था. 

ये भी पढ़ें-: Neemuch Constable Suicide: 'SP के ससुर का महंगा टिकट, बिक रही पुलिस और अवैध संबंध', सुसाइड से पहले कांस्टेबल ने 3 पेज में क्या लिखा?

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: Hormuz में Donald Trump ने लौटाए 10 जहाज! |Bharat Ki Baat Batata Hoon
Topics mentioned in this article