मुंबई पुलिस ने तिलकनगर इलाके से बुलेट चोरी के आरोपी सुनील उर्फ रेहान सुभाष चौधरी को गिरफ्तार किया है आरोपी मूल रूप से जलगांव जिले के मुक्ताईनगर तालुका का रहने वाला है सुनील सोशल मीडिया पर रील्स क्रिएटर के तौर पर सक्रिय था और मराठी टीवी सीरियल्स में छोटे रोल भी कर चुका था