बजट में युवाओं के लिए क्या है, कैसे मिलेगी नौकरी? रवि शंकर प्रसाद ने विपक्ष को सबकुछ बता दिया

Budget 2026-27: बीजेपी नेता ने कहा कि किसानों की ही बात ले लीजिए. पहली बार कोकोनट, कोका, चंदन की लकड़ियां, इस खेती पर नॉर्थ ईस्ट से साउथ तक जोर दिया गया है. ये सब भी नए असवर क्रिएट करने के लिए ही हैं. उन्होंने कहा कि जॉब तब ही होता है, जब देश का विकास होता है. 

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
बजट पर बीजेपी सांसद रवि शंकर प्रसाद.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट 2026-27 को बीजेपी सांसद रवि शंकर प्रसाद ने फ्यूचरिस्टिक बताया
  • रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि भारत आर्थिक विकास में तेजी से आगे बढ़ रहा है और वैश्विक आर्थिक केंद्र बन रहा है
  • उन्होंने कहा कि सरकार की डिजिटल पहल से करोड़ों लोग डिजिटल हो चुके हैं, जिससे रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 पेश किया. इस पर विपक्ष सवाल उठा रहा है. उसका आरोप है कि बजट में आम जनता के लिए कुछ भी नहीं है. बजट से शेयर बाजार मायूस क्यों है? इन सब सवालों का बीजेपी सांसद रवि शंकर प्रसाद ने मुंहतोड़ जवाब दिया. उन्होंने ये भी बताया कि ये बजट युवाओं की उम्मीदों का बजट कैसे है और इससे नौकरियां कैसे पैदा होंगी.बीजेपी नेता ने इस बजट को फ्यूचरिस्टिक बजट बताया. 

उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया में आर्थिक विकास का बड़ा केंद्र बना हुआ है. वह चौथी बड़ी इकॉनोमी है, जो तीसरी पोजिशन पर जाने को तैयार है. पूरी दुनिया भारत से आर्थिक रिश्ते बनाने के लिए बेकरार है. 

ये भी पढे़ं-बजट 2026 और शर्मा जी का परिवार: समझिए एक आम आदमी के परिवार को निर्मला ने क्या-क्या दिया?

क्षणिक रिएक्शन पर धारणा बनाना गलत

रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि यूरोपियन कमीशन के नेता भारत आए थे, उन्होंने भारत की अर्थव्यवस्था की संभावनाओं के बारे में क्या-क्या बात की, ये आपने देखा ही होगा. ट्रेड डील के ग्लोबल असर की बहुत चर्चा हो चुकी है. उन्होंने कहा कि शेयर बाजार के क्षणिक रिएक्शन पर भारत के आर्थिक विकास को लेकर धारणा नहीं बनाई जानी चाहिए. मार्केट अभी गिरा है फिर ऊपर उठ जाएगा.

बजट से कैसे बढ़ेंगी नौकरियां, जानें

विपक्ष के बजट पर सवाल उठाने और इसमें युवाओं और उनकी नौकरियों को लेकर क्या-क्या है, इस पर रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि क्या विपक्ष सरकार के बजट की तारीफ करेगा. विपक्ष ने 2014 से लेकर आज तक पीएम मोदी के बारे में कौन सी अच्छी बात कही है. हालांकि बोलने को लेकर उनका अपना अधिकार है. इसके साथ ही उन्होंने बजट का कोर डेवलपमेंट पर्सपेक्टिव भी बताया. उन्होंने कहा कि रिफॉर्म एक्सप्रेस की बात हुई. इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग पर 40 हजार करोड़ खर्च करने की बात हुई है. मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग में भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश बन गया है. अब दूसरे कॉम्पोनेंट्स बनने जा रहे हैं. तो क्या इसमें जॉब के अवसर नहीं बनेंगे.

जॉब क्रिएशन पर कही बड़ी बात

बीजेपी नेता ने कहा कि पीएम बेवसाइट को लेकर ही देख लीजिए,  जब से मोदी सरकार आई है, तब से लगभग 17 करोड़ लोग डिजिटल हुए हैं. रजिस्टर वही होता है तो एक ऑर्गनाइज जॉब में है, प्राइवेट या गवर्मेंट जॉब में. इतनी संख्या बढ़ ही रही है. गांव में बिजली जा रही है. इलेक्ट्रॉनिक मेन्युफेक्चरिंग हो रहा है. सर्विस सेक्टर में लोग बढ़ रहे हैं. ऑटो मोबाइल सेक्टर में भारत दुनिया में दूसरा बड़ा हब बन गया है. इन सब से जॉब क्रिएट होती ही है. 

Advertisement

नौजवानों को स्किल करने पर फोकस

2026 का बजट क्या करेगा, इस पर रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि इस बजट में भारत में एजुकेशन टू एम्पलॉयमेंट कमेटी की जो बात हुई, उस पर फोकस ये है कि हमें दुनिया के सर्विस सेक्टर में भारत को एक महत्वपूर्ण जगह बनानी है और भारतीय टेलेंट का सदउपयोग करना है. कॉर्पोरेट मित्र की जो बात की गई है. इतना विस्तार हो रहा है कि वहां पर कप्लायंस के लिए नए असवर दें, ताकि नौजवानों को ट्रेंड किया जाए. उनकी स्किलिंग की बात की गई है, विस्तार से उसमें चर्चा है. बीजेपी नेता ने कहा कि किसानों की ही बात ले लीजिए. पहली बार कोकोनट, कोका, चंदन की लकड़ियां, इस खेती पर नॉर्थ ईस्ट से साउथ तक जोर दिया गया है. ये सब भी नए असवर क्रिएट करने के लिए ही हैं. उन्होंने कहा कि जॉब तब ही होता है, जब देश का विकास होता है. 
 

Featured Video Of The Day
Budget 2026: एक्सपर्ट से समझें बजट के 5 बड़े टेकअवे