भिवाड़ी की केमिकल फैक्टी में भीषण आग, 7 मजदूर जिंदा जले, 10 से अधिक हैं फंसे

भिवाड़ी के खैरथल-तिजारा के खुशखेड़ा करौली इंडस्ट्रियल एरिया में एक केमिकल फैक्ट्री में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई जिसमें 7 मजदूरों की जिंदा जलने की खबर है. घटना के समय फैक्ट्री में 20-25 मजदूर काम कर रहे थे.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • भिवाड़ी के खैरथल-तिजारा के खुशखेड़ा करौली इंडस्ट्रियल एरिया में एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगी
  • आग लगने के समय फैक्ट्री में लगभग पच्चीस मजदूर काम कर रहे थे
  • आग की लपटें भड़कने पर कुछ मजदूर सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
भिवाड़ी:

भिवाड़ी के खैरथल-तिजारा के खुशखेड़ा करौली इंडस्ट्रियल एरिया में एक केमिकल फैक्ट्री में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई जिसमें 7 मजदूरों की जिंदा जलने की खबर है. घटना के समय फैक्ट्री में 20-25 मजदूर काम कर रहे थे.आग की लपटें भड़कते ही कुछ मजदूर बाहर निकलने में सफल रहे,लेकिन 10 से अधिक लोगों के अब भी अंदर फंसे होने की सूचना है.

आग पर काबू, जांच शुरू 

इस वीभत्स घटना की सूचना मिलते ही खुशखेड़ा फायर स्टेशन और भिवाड़ी रीको स्टेशन से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं.करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है. तिजारा डीएसपी शिवराज सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.भिवाड़ी एसपी और एडीएम भी जल्द ही मौके पर पहुंचने वाले हैं. वरिष्ठ अधिकारियों के बयान के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी.


7 के शव निकाले 9 अब भी फंसे

अतिरिक्त जिलाधिकारी सुमिता मिश्रा ने बताया कि पुलिस टीम ने नियमित गश्त के दौरान कारखाने में आग लगी देखी जिसके बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि कारखाने में नौ लोग फंसे हुए थे.अब तक सात शव निकाले जा चुके हैं. भिवाड़ी अग्निकांड पर सीएम भजनलाल शर्मा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री में आग लगने से हुई जनहानि का समाचार अत्यंत दुःखद है.जिला प्रशासन को राहत व बचाव कार्य के लिए निर्देशित किया है.ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं.

फैक्ट्री कई महीनों से बंद थी, फिर आगे कैसे लगी?

एनडीटीवी को मिली जानकारी के अनुसार,फैक्ट्री कई महीनों से बंद थी जिसमें अचानक आग लग गई.फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में गत्तों का स्टॉक पड़ा था.मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि फैक्ट्री में 3 से 4 बार तेज धमाके हुए और वहां आग लग गई.आग लगने के कारण के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है.

Advertisement


देश के ये बड़े अग्निकांड 

1. उपहार सिनेमा में जब सब खाक हो गया था

1997 में दिल्ली के ग्रीन पार्क इलाके स्थित उपहार सिनेमा में 13 जून को फिल्म ‘बॉर्डर' का शो चल रहा था.उसी दौरान हॉल के भीतर लगे ट्रांसफॉर्मर में शॉर्ट सर्किट हुआ,जिससे अचानक आग फैल गई. धुआं तेजी से अंदर भरने लगा और लोग बाहर नहीं निकल पाए क्योंकि कई निकास द्वार बंद थे और बाहर जाने के रास्ते पर्याप्त नहीं थे.इस त्रासदी में 59 लोगों की जान चली गई और 100 से अधिक लोग घायल हुए.जांच में पाया गया कि आग की भयावहता बढ़ने का मुख्य कारण लापरवाही,अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी और ठीक से रखरखाव न होना था.

2. तमिलनाडु के स्कूल में भड़की आग ने निगल ली थीं 94 जिंदगियां

2004 में तमिलनाडु के कुंभकोणम में 16 जुलाई को सरस्वती इंग्लिश मीडियम स्कूल में एक भयानक आग लग गई थी. आग की शुरुआत स्कूल के रसोईघर से हुई और छत तक पहुंची लपटों ने बहुत जल्दी पूरे क्षेत्र में फैल गईं.तंग गलियारों और सीमित निकलने के रास्तों के कारण बच्चे बाहर नहीं निकल सके और अंदर ही फंस गए.इस भयावह दुर्घटना में 94 मासूम बच्चों की जान चली गई और 18 बच्चे घायल हुए थे. बाद में जांच में पता चला कि हादसे की प्रमुख वजह रसोई में लापरवाही,आसानी से जलने वाली सामग्री का उपयोग और उचित अग्नि सुरक्षा प्रबंधों का अभाव था.

3.   दिल्ली के मुंडका में लगी थी भयंकर आग 

Advertisement

13 मई 2022 को दिल्ली के मुंडका इलाके में एक व्यावसायिक बिल्डिंग में भयंकर आग लग गई थी. यह इमारत इलेक्ट्रॉनिक सामान बनाने का काम करती थी. आग की शुरुआत शॉर्ट सर्किट से हुई और भवन में मौजूद आसानी से जलने वाली सामग्री ने आग को तेजी से फैलने दिया था. बाहर निकलने के रास्तों की कमी और जरूरी अग्नि सुरक्षा उपकरण न होने के कारण लोग अंदर फंस गए और हालात गंभीर हो गए थे. इस हादसे में 33 लोगों की मौत हुई थी,जिनमें कुछ बच्चे भी शामिल थे और 40 से अधिक लोग घायल हुए.जांच में पता चला कि इस दुर्घटना के पीछे शॉर्ट सर्किट,ज्वलनशील वस्तुओं की मौजूदगी और सुरक्षा उपायों की कमी मुख्य कारण थे.

Featured Video Of The Day
India vs Pakistan Match: Ishan Kishan ने की Pak Bowlers की पिटाई! ईशान के पिता ने क्या कहा?
Topics mentioned in this article