किसान आंदोलन... अमेरिका से ट्रेड डील पर तनातनी, किसान नेताओं से मिले राहुल गांधी

क्‍या देशभर के किसान एक बार फिर सड़कों पर उतार आंदोलन करेंगे? राहुल गांधी ने संसद में प्रमुख किसान संगठनों के साथ संसद में मुलाकात की. किसान नेताओं के साथ राहुल गांधी ने इस ट्रेड डील के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन को लेकर चर्चा की है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • राहुल गांधी ने किसान संगठनों के साथ भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन पर चर्चा की
  • किसान नेताओं ने ट्रेड डील को लेकर अपनी नाराजगी जताई और मक्का, कपास, फल, मेवे के किसानों की चिंता व्यक्त की
  • किसान संगठन सड़क पर आंदोलन कर रहे हैं और राहुल गांधी से इस मुद्दे पर आवाज उठाने की मांग की गई है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्‍ली:

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर गर्म होती सियासत के बीच नेता विपक्ष राहुल गांधी ने संसद में प्रमुख किसान संगठनों के साथ संसद में मुलाकात की. किसान नेताओं के साथ राहुल गांधी ने इस ट्रेड डील के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन को लेकर चर्चा की. राहुल गांधी ने कहा कि ट्रेड डील कृषि आयात के दरवाजे खोल दिए हैं. इससे हमारा कृषि क्षेत्र बर्बाद हो जाएगा, किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ेगा. वहीं, राहुल गांधी के साथ बैठक में किसान नेताओं ने ट्रेड डील को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की और मक्का, सोयाबीन, कपास, फल, मेवे के किसानों की आजीविका को लेकर चिंता जताई.

हम मिलकर लड़े तो सरकार को झुकना पड़ेगा

राहुल गांधी के साथ मुलाकात के बाद किसान नेताओं ने एनडीटीवी से बातचीत में कहा कि यूएस से हुई ट्रेड डील से किसान तबाह हो जाएंगे. किसान संगठन सड़क पर लड़ रहे हैं. हमनें राहुल गांधी से इस मुद्दे पर आवाज उठाने की मांग की. हम मिलकर लड़े तो सरकार को झुकना पड़ेगा. केंद्र सरकार की इस दलील पर कि इस डील में अन्नदाताओं के हित पूरी तरह सुरक्षित हैं, किसान नेताओं ने कहा कि अगर ऐसा होता, तो हमें सड़क पर नहीं उतरना पड़ता. 

कांग्रेस के हाथ लगा बड़ा मुद्दा

यूएस ट्रेड डील से विपक्ष को बड़ा मुद्दा हाथ लग गया है. डील को किसान विरोधी करार दे कर संसद में सरकार को घेरने के बाद अब सड़क पर आंदोलन की रूपरेखा बनाई जा रही है. राहुल गांधी के साथ बैठक में किसान कांग्रेस से सुखपाल खैरा और अखिलेश शुक्ला, जीकेएस राजस्थान से रणजीत सिंह संधू, भारतीय किसान मजदूर यूनियन, हरियाणा से अशोक बल्हारा, केएमएम केरल से पी.टी. जॉन, बीकेयू क्रांतिकारी से बलदेव सिंह जीरा, प्रोग्रेसिव फार्मर्स फ्रंट से आर.

ये भी पढ़ें :- हम होते तो ट्रंप से कहते, तुम्हारे पास डॉलर है तो हमारे पास डेटा... ट्रेड डील पर राहुल गांधी

नंदकुमार, बीकेयू शहीद भगत सिंह से अमरजीत सिंह मोहरी, आम किसान यूनियन से केदार सिरोही, किसान कांग्रेस पंजाब से किरणजीत सिंह संधू, राजसभा से गुरप्रीत सिंह संधा, किसान मजदूर मोर्चा - इंडिया से गुरमनीत सिंह मंगत, जे एंड के ज़मींदारा फोरम से हमीद मलिक, केएमएम से तेजवीर सिंह, हरियाणा किसान संघर्ष समिति से धर्मवीर गोयत, कृषक समाज से ईश्वर सिंह नैन, दक्षिण हरियाणा किसान यूनियन से सतबीर खटाना शामिल हुए.

ये भी पढ़ें :- ट्रेड डील पर आर-पार के मूड में राहुल गांधी, सांसदों संग बैठक कर बनाई रणनीति

Featured Video Of The Day
Bangladesh Election Results 2026: BNP की डबल सेंचुरी, जमात को आधी सीटें भी नहीं | Tarique Rahman