पंजाब चुनाव के लिए RSS भी हुआ एक्टिव, एक-एक सीट का लिया फीडबैक; देर रात हुई अहम बैठक

Punjab Assembly Elections: पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) भी एक्टिव हो गया है. चंडीगढ़ में बीजेपी के सीनियर नेताओं की अहम बैठक हुई है, जिसमें संघ के पदाधिकारी भी शामिल हुए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पंजाब चुनाव के लिए बीजेपी-RSS पदाधिकारियों की बैठक (फाइल फोटो)
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर चंडीगढ़ में भाजपा और आरएसएस के वरिष्ठ नेताओं की अहम बैठक हुई है.
  • बैठक में जिलावार भाजपा की मजबूत और कमजोर सीटों पर फीडबैक लेकर चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई.
  • आरएसएस के संयुक्त महासचिव अरुण कुमार ने बूथ स्तर पर माइक्रो मैनेजमेंट मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया.

पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा को लेकर हलचल बढ़ गई है. इसी कड़ी में शुक्रवार देर रात चंडीगढ़ में पंजाब भाजपा के सीनियर नेताओं की बैठक हुई है. बताया जा रहा है कि इस बैठक में बीजेपी नेताओं के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सीनियर पदाधिकारी भी शामिल हुए हैं. इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई है. बैठक में जिलावार भाजपा की मजबूत और कमजोर सीटों का फीडबैक लिया गया है, सूत्रों के मुताबिक पंजाब में RSS ने भी विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन तेज कर दिया है, आने वाले समय में संगठन स्तर पर कई अहम बदलाव दिख सकते हैं. 

पंजाब बीजेपी की बड़ी बैठक

सूत्रों के मुताबिक बैठक में पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय सांपला, राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, मनप्रीत सिंह बादल सहित कई सीनियर नेता शामिल हुए. वहीं आरएसएस की तरफ से संयुक्त महासचिव अरुण कुमार के साथ पंजाब के दो से तीन अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे. बैठक में पंजाब के मौजूदा राजनीतिक हालात और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा हुई. किस जिले और किस विधानसभा हलके में भाजपा मजबूत है और कहां पार्टी को अभी जमीन पर काम करने की जरूरत है, इस पर नेताओं से फीडबैक लिया गया. चुनावी रणनीति और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के मुद्दे भी चर्चा का हिस्सा रहे.

बैठक में RSS के संयुक्त महासचिव अरुण कुमार ने भाजपा नेताओं को बूथ स्तर पर माइक्रो मैनेजमेंट मजबूत करने पर जोर दिया. खास तौर पर उन करीब 6 हजार बूथों पर फोकस करने की बात कही गई, जहां भाजपा ने 2022 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी. इन बूथों को और मजबूत करने और कमजोर बूथों पर काम करने का संदेश दिया गया.

ये वीडियो भी देखिए

बीजेपी-अकाली गठबंधन पर भी चर्चा

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और अकाली दल के बीच गठबंधन की चर्चा भी तेज है. इस बैठक में इस मुद्दे पर भी चर्चा हुई है. सूत्रों के हवाले से सामने आई रिपोर्टों में दोनों दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर बातचीत पूरी होने और जल्द गठबंधन के ऐलान की संभावना जताई गई है. हालांकि अभी तक दोनों पार्टियों की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. बैठक में भाजपा की तरफ से जल्द जालंधर में होने वाली रैली और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर भी संगठनात्मक तैयारियों पर चर्चा हुई. इस कार्यक्रम की जिम्मेदारी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय सांपला को दिए जाने की जानकारी सामने आई है.

Advertisement

चंडीगढ़ में हुई आरएसएस और भाजपा नेताओं की यह बैठक कई राजनीतिक मायनों में अहम मानी जा रही है. अब देखना होगा कि 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा अपनी चुनावी रणनीति किस तरह तैयार करती है और अकाली दल के साथ गठबंधन को लेकर अंतिम फैसला कब सामने आता है. 

ये भी पढ़ेंः NCP की एकता के खिलाफ हुईं सुनेत्रा पवार, पर ससुर शरद पवार को दिया एक ऑफर

Featured Video Of The Day
UP Elections : 'राजनीतिक दल आते जाते रहेंगे मगर...' कुंडा विधायक Raja Bhaiya का बड़ा बयान

Topics mentioned in this article
Punjab Assembly Election
Punjab Assembly Election 2027
Punjab BJP
BJP-Akali Alliance
Punjab Vidhansabha Chunav 2027

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं