'पंजाब दा करोड़पति' क्विज का ऐलान, CM भगवंत मान ने कहा-विजेता को मिलेगा 1 करोड़ रुपये का नकद इनाम

पंजाब सरकार ने 'पंजाब दा करोड़पति' प्रतियोगिता शुरू करने का ऐलान किया है. 15 से 30 वर्ष आयु वर्ग के युवा इसमें हिस्सा ले सकेंगे. प्रतियोगिता के विजेता को 1 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा, जबकि 10 हजार प्रतिभागियों को भी विभिन्न चरणों में नकद इनाम दिया जाएगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पंजाब के युवाओं के लिए करोड़पति बनने का मौका
@BhagwantMann
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • पंजाब सरकार का बड़ा तोहफा, 'पंजाब दा करोड़पति' जीतने पर मिलेंगे 1 करोड़ रुपये
  • 15-30 साल के युवा ले सकेंगे हिस्सा
  • पंजाब, पंजाबी और पंजाबियत पर सवाल, विजेता बनेगा करोड़पति
चंडीगढ़:

पंजाब सरकार ने राज्य के युवाओं के लिए एक बड़ी पहल करते हुए 'पंजाब दा करोड़पति' नामक विशेष क्विज प्रतियोगिता की शुरुआत का ऐलान किया है. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी. प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में पंजाब के इतिहास, संस्कृति, भाषा और विरासत के प्रति जागरूकता बढ़ाना है. 15 से 30 वर्ष आयु वर्ग के युवा इसमें भाग ले सकेंगे. प्रतियोगिता के विजेता को एक करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा, जबकि हजारों अन्य प्रतिभागियों को भी नकद इनाम मिलेगा.

15 नवंबर से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, ऐसे होंगे सवाल

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 15 नवंबर से शुरू होगा. इच्छुक प्रतिभागी 28 नवंबर तक आवेदन कर सकेंगे. इस प्रतियोगिता में पंजाब के सभी 23 जिलों के युवा हिस्सा ले सकेंगे. प्रतियोगिता के प्रश्न मुख्य रूप से पंजाब, पंजाबी भाषा और पंजाबियत से जुड़े विषयों पर आधारित होंगे. इसके साथ ही सामान्य ज्ञान और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े प्रश्न भी पूछे जाएंगे. प्रतियोगियों की सुविधा के लिए प्रश्न पंजाबी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होंगे.

इतने चरणों में होगी चयन प्रक्रिया, 10 हजार प्रतिभागियों को मिलेगा नकद पुरस्कार

प्रतियोगिता के पहले चार राउंड चयन प्रक्रिया का हिस्सा होंगे. इसके बाद पांचवें चरण में 10 हजार प्रतिभागी पहुंचेंगे. इन प्रतिभागियों में से विभिन्न चरणों के आधार पर प्रतिभागियों की संख्या कम होती जाएगी और अंततः जिला तथा राज्य स्तरीय मुकाबले तक पहुंचने वालों का चयन किया जाएगा. सरकार के अनुसार प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों में कुल 10 हजार प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार दिया जाएगा.

  • पांचवें राउंड में 5,000 प्रतिभागियों को 1,000 रुपये मिलेंगे.
  • छठे राउंड में 2,500 प्रतिभागियों को 2,000 रुपये दिए जाएंगे.
  • सातवें राउंड में 1,250 प्रतिभागियों को 3,000 रुपये मिलेंगे.
  • आठवें राउंड में 625 प्रतिभागियों को 5,000 रुपये का पुरस्कार मिलेगा.
  • नौवें राउंड में 395 प्रतिभागियों को 10,000 रुपये दिए जाएंगे.

जिला और राज्य स्तरीय मुकाबला; 17 दिसंबर को होगा ग्रैंड फिनाले

9 दिसंबर को जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी. प्रत्येक जिले के शीर्ष 10 प्रतिभागी इस चरण में भाग लेंगे. इस तरह कुल 230 प्रतिभागी जिला स्तर की प्रतियोगिता में पहुंचेंगे. हर जिले का विजेता राज्य स्तरीय फाइनल में अपने जिले का प्रतिनिधित्व करेगा.

Advertisement
राज्य स्तरीय फाइनल मुकाबला 17 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा, जिसमें पंजाब के 23 जिलों के विजेता आमने-सामने होंगे.

फाइनल चरण में भी आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं. 10 प्रतिभागियों को 3-3 लाख रुपये, 8 प्रतिभागियों को 5-5 लाख रुपये और 4 प्रतिभागियों को 10-10 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा. प्रतियोगिता का अंतिम विजेता 1 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार अपने नाम करेगा. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि यह पहल युवाओं को अपनी भाषा, संस्कृति और विरासत से जोड़ने के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करेगी. सरकार को उम्मीद है कि राज्यभर के युवा इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे.

यह भी पढ़ें : युवाओं के लिए पंजाब सरकार बड़ा प्लान, खेलों में आगे बढ़ाने के लिए मैदानों का बिछ रहा है जाल

Advertisement
Featured Video Of The Day
NCP के विलय को लेकर बड़ी खबर, Devendra Fadnavis से मिलने पहुंचीं Sunetra Pawar

Topics mentioned in this article
Bhagwant Mann
Quiz Competition
Punjab
Crorepati
Punjab Government

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं