सिया-चेतन ने कर ली थी सीक्रेट शादी? व्हाटसऐप चैट से मिला बड़ा सबूत कोर्ट में पेश करेगी पुलिस

केतन अग्रवाल केस में पुलिस के हाथ बड़ा सबूत लगा है. सूत्रों के हवाले से जांचकर्ताओं का दावा है कि सिया और चेतन चौधरी 4 महीने पहले गुपचुप मैरिज कर चुके थे. जांच की जा रही है कि केतन अग्रवाल के मर्डर के पीछे ये शादी तो वजह नहीं थी?

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सिया और चेतन की गुप्त शादी तो नहीं है केतन मर्डर की वजह? (फाइल फोटो)
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • केतन अग्रवाल केस में सिया-चेतन की शादी की बात सामने आई है.
  • सूत्रों के मुताबिक- शादी 4 महीने पहले और केतन से सगाई के बाद हुई.
  • पुलिस इस मामले में कॉलेज के दो दोस्तों से पूछताछ कर रही है.

Ketan Agarwal murder case: पुणे के लोहागढ़ केतन अग्रवाल केस में नया खुलासा हुआ है. सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि सिया और चेतन चार महीने पहले ही गुपचुप शादी कर चुके थे.आरोपियों के मोबाइल फोन की व्हाट्सऐप चैट खंगालने पर मिले सबूतों के आधार पर ये बड़ा दावा किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि केतन से सगाई के बाद ये सीक्रेट शादी हुई थी. इस मामले में 16 जुलाई को पुणे कोर्ट में आरोपियों को पेश किया जाएगा, तब पुलिस तमाम तबूतों को अदालत के सामने रखेगी. सूत्रों के मुताबिक- पुणे पुलिस उन दावों की जांच कर रही है कि सिया गोयल और चेतन चौधरी 4 महीने पहले स्थानीय रजिस्ट्रार कार्यालय में गुपचुप तरीके से शादी कर चुके थे.

कॉलेज के दो दोस्तों से हो रही है इस मामले में पूछताछ

इसे लेकर सिया के कॉलेज के दो दोस्तों से पूछताछ शुरू हो चुकी है, जिन्होंने कथित तौर पर इस सीक्रेट शादी में विवाह के दस्तावेजों पर साइन किए थे. इसके साथ ही टेक्नीकल टीमें  इंस्टाग्राम अकाउंट से हटाई तस्वीरों को भी दोबारा प्राप्त करने का प्रयास कर रही हैं. इसमें कथित तौर पर सिया और चेतन को एकदूसरे को शादी की माला पहने हुए दिखाया गया था. जांचकर्ताओं को संदेह है कि हत्या की साजिश को जल्दबाजी में अंजाम दिया गया, क्योंकि केतन का परिवार उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग बुक करने के लिए सिया का पहचान पत्र मांग रहा था. पुलिस बैंक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है कि क्या गुप्त शादी के पब्लिक नोटिस से बचने के लिए चेतन ने बिचौलिए को दिए थे पैसे? 

सिया और चेतन पर हैं केतन की हत्या के आरोप

बता दें कि पुणे की एक अदालत ने 25 साल के रियल स्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या के केस में सिया और उसके प्रेमी चेतन चौधरी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. सिया और चेतन पर आरोप हैं कि उन्होंने 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले में एक चट्टान ने धक्का देकर केतन की हत्या की. केतन और सिया की शादी इसी साल नवंबर में उदयपुर में होने वाली थी.

सिया ने सहेली से कहा था- ये शादी नहीं होने वाली

बता दें कि इस मामले में जांच के दौरान सिया गोयल का अपनी सहली से किया गया स्नैपचैट भी सामने आया जिसमें उसने लिखा था कि केतन से मेरी शादी नहीं होने वाली. ये मैसेज उसने मई में भेजा था जो कि केतन की कथित हत्या से कुछ सप्ताह पहले का है. दरअसल, सिया ने अपनी सहेली से नवंबर में उदयपुर में होने वाली अपनी शादी की टिकट बुकिंग के लिए अपनी दोस्त का आधार कार्ड भेजने को कहा था, लेकिन साथ ही ये भी लिखा था कि शादी के टिकट के लिए अपने आधार कार्ड के दोनों ओर की फोटो भेज दो, वैसे भी ये शादी नहीं होने वाली, लेकिन फिर भी भेज दो.पुलिस अधिकारी के मुताबिक- केतन के परिवार ने नवंबर में होने वाली शादी को लेकर तैयारियां शुरू कर दी थी. रिश्तेदारों की यात्रा का इंतजाम शुरू कर दिया था और इसके लिए गोयल परिवार से मेहमानों के नाम और आधार कार्ड का विवरण मांगा गया था.

Advertisement
Featured Video Of The Day
वायनाड में पहाड़ टूट कर गिरा, लैंडस्लाइड से 5 लोगों की मौत
Topics mentioned in this article
Pune Murder Case
Lohagarh Fort In Pune
Ketan Agarwal Case Update
Ketan Agarwal Case News
Siya Goyal And Chetan Chaudhary Reman