चंडीगढ़: BJP दफ्तर के बाहर धमाके का वीडियो आया सामने, खालिस्तान आतंकी ने ली जिम्मेदारी

चंडीगढ़ में बीजेपी दफ्तर के बाहर हुए धमाके के बाद से जांच एजेंसियां अलर्ट पर हैं. इस घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें हमलावर ग्रेनेड की पिन खींचते हुए और उसे फेंककर भागते हुए नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • चंडीगढ़ में बीजेपी कार्यालय के बाहर ग्रेनेड फेंककर धमाका किया गया, जिसमें दोनों हमलावर बाइक से भाग निकले
  • धमाका स्कूटी के पास हुआ, जिससे स्कूटी के शीशे टूट गए और धमाके की आवाज जोरदार थी
  • पुलिस ने बताया कि बम गन पाउडर मिलाकर बनाया गया था और हमलावरों के चेहरे CCTV में कैद हो गए हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
चंडीगढ़:

चंडीगढ़ में बीजेपी दफ्तर के बाहर हुए धमाके का एक वीडियो सामने आया है. पुलिस के मुताबिक, यह वीडियो संदिग्ध हमलावरों का है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि ग्रेनेड हाथ में लेकर बीजेपी दफ्तर की तरफ फेंका गया जो एक स्कूटी के पास जाकर फटा है. इसके बाद दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए. दोनों अपनी बाइक पर बैठकर मौके से भाग गए. 

इस बम धमाके का जो वीडियो आया है, उसमें दिख रहा है कि एक हमलावर जेब से ग्रेनेड निकालता है, उसकी पिन खींचता है और फिर बीजेपी दफ्तर के बाहर फेंक देता है. इसके बाद वहां से भाग जाता है. पुलिस का कहना है कि दोनों हमलावरों के चेहरे CCTV फुटेज में कैद हो गए हैं और तफ्तीश जारी है.

गन पाउडर मिलाकर बनाया बम!

बम धमाका करने वाले दोनों हमलावर फिलहाल फरार हैं. पुलिस के मुताबिक, दोनों बाइक से आए थे. उन्होंने बाइक खड़ी की और फिर बीजेपी दफ्तर के बाहर जाकर ग्रेनेड फेंक दिया. शुरुआती जांच में लग रहा है कि बम को गन पाउडर मिलाकर बनाया गया था.

Advertisement

यह भी पढ़ेंः मनोज तिवारी ने बता दी तारीख, इस दिन होगा बिहार के नए CM का ऐलान; पवन सिंह की भी खुलेगी किस्मत

खालिस्तान आतंकी ने ली जिम्मेदारी

बीजेपी दफ्तर के बाहर हुए धमाके की जिम्मेदारी खालिस्तान आतंकी ने ली है. इस धमाके की जिम्मेदारी खालिस्तान समर्थक सुखजिंदर सिंह बब्बर ने ली है. सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर बब्बर ने इस धमाके की जिम्मेदारी ली है. इस पोस्ट में उसने यह भी धमकी दी है कि पंजाब की धरती खालसा की धरती है. पंजाब में खालिस्तान बनेगा.

Advertisement

एक स्कूटी के पास हुआ था धमाका

बीजेपी दफ्तर के बाहर पार्किंग में खड़ी एक स्कूटी के पास ये ब्लास्ट हुआ था. जिस स्कूटी के पास यह ब्लास्ट हुआ था, उसके मालिक ने बताया कि धमाका बहुत जोर का था. उसने बताया कि धमाके में स्कूटी के शीशे टूट गए हैं. 

खालिस्तानी एंगल से भी हो रही जांच

सूत्रों के मुताबिक 2024, 2025 और 2026 में पंजाब में सरकारी इमारतें और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, पुलिस के दफ्तरों, पुलिस कर्मचारियों, बीजेपी, आरएसएस के दफ्तर और हिंदू संगठनों के नेता खालिस्तानी संगठनों के निशाने पर रहे हैं. 

हाल ही में पंजाब और चंडीगढ़ पुलिस ने कई ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है जो पाकिस्तान के इशारे पर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं. 

Advertisement

2024-25 में खालिस्तानी आतंकी हैप्पी पासियां ने 20 से ज्यादा आतंकी हमले करवाए, जिसमें पुलिस दफ्तरों, थानों और पुलिस चौकियों पर ग्रेनेड अटैक शामिल हैं. हैप्पी पासियां अभी अमेरिका है. इन हमलों में हैप्पी पासियां का साथ जीवन फौजी दे रहा था. जीवन फौजी भी देश से बाहर है.

अब बीजेपी दफ्तर के बाहर हुए इस धमाके के बाद केंद्रीय एजेंसियां भी अलर्ट मोड पर हैं. इस धमाके की जांच खालिस्तानी एंगल से भी की जा रही है.

Advertisement

यह भी पढ़ेंः बिहार में बीजेपी-जेडीयू में विधानसभा अध्यक्ष पद पर तनातनी, समझिए इनसाइड स्टोरी