- रेलवे ने यात्रियों की सुविधा हेतु रांची से आरा, जयनगर, पूर्णिया कोर्ट के लिए स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया है
- रांची-आरा पूजा स्पेशल ट्रेन 28 सितंबर से 2 नवंबर तक हर रविवार और सोमवार को चलती रहेगी
- रांची-जयनगर दीपावली छठ स्पेशल ट्रेन 18 अक्टूबर से 1 नवंबर तक शनिवार और रविवार को चलेगी
त्योहारों के सीजन की शुरुआत हो चुकी है और इस दौरान अक्सर ही यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ हो जाती है. ऐसे में यात्रियों की सुविधा को ध्यान रखते हुए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने का फैसला किया है. इस कड़ी में रांची से आरा, जयनगर, पूर्णिया कोर्ट एवं कामाख्या के लिए एक-एक जोड़ी तथा टाटा से बक्सर के लिए एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है और हम यहां आप यहां इन ट्रेनों की डीटेल्स पढ़ सकते हैं.
1. गाड़ी संख्या 08640/08639: रांची-आरा-रांची पूजा स्पेशल- बोकारो, गोमो, कोडरमा, गया, सासाराम के रास्ते रांची और औरा के मध्य गाड़ी संख्या 08640/08639 रांची-आरा-रांची पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा. इस स्पेशल का परिचालन रांची से 28.09.2025 से 02.11.2025 तक प्रत्येक रविवार को तथा आरा से 29.09.2025 से 03.11.2025 तक प्रत्येक सोमवार को किया जाएगा. इस गाड़ी में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 01, शयनयान श्रेणी के 07 एवं साधारण श्रेेणी के 06 कोच होंगे. गाड़ी संख्या 08640 रांची-आरा पूजा स्पेशल रांची से 20.45 बजे खुलकर अगले दिन 03.50 बजे गया सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते 09.15 बजे आरा पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 08639 आरा-रांची पूजा स्पेशल आरा से 10.00 बजे खुलकर 13.50 बजे गया जं. सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए अगले दिन 20.45 बजे रांची पहुंचेगी.
2. गाड़ी संख्या 08105/08106: रांची-जयनगर-रांची दीपावली छठ स्पेशल- बोकारो, धनबाद, झाझा, किउल, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी के रास्ते रांची और जयनगर के मध्य गाड़ी संख्या 08105/08106 रांची-जयनगर-रांची दीपावली छठ स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा. इस स्पेशल का परिचालन रांची से 18.10.2025 से 01.11.2025 तक प्रत्येक शनिवार को तथा जयनगर से 19.10.2025 से 02.11.2025 तक प्रत्येक रविवार को किया जायेगा. इस गाड़ी में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 03, शयनयान श्रेणी के 10 एवं साधारण श्रेेणी के 02 कोच होंगे. गाड़ी संख्या 08105 रांची-जयनगर दीपावली छठ स्पेशल रांची से 21.25 बजे खुलकर अगले दिन 15.15 बजे जयनगर पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 08106 जयनगर-रांची दीपावली छठ स्पेशल जयनगर से 16.45 बजे खुलकर अगले दिन 09.15 बजे रांची पहुंचेगी.
3. गाड़ी संख्या 08626/08625: रांची-पूर्णिया कोर्ट-रांची दीपावली छठ स्पेशल - बोकारो, धनबाद, आसनसोल, रामपुर हाट, मालदा टाउन, कटिहार के रास्ते रांची और पूर्णिया कोर्ट के मध्य गाड़ी संख्या 08626/08625 रांची-पूर्णिया कोर्ट-रांची दीपावली छठ स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा. इस स्पेशल का परिचालन रांची से 17.10.2025 से 31.10.2025 तक प्रत्येक शुक्रवार को तथा पूर्णिया कोर्ट से 18.10.2025 से 01.11.2025 तक प्रत्येक शनिवार को किया जायेगा. इस गाड़ी में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 03, शयनयान श्रेणी के 10 एवं साधारण श्रेेणी के 02 कोच होंगे. गाड़ी संख्या 08626 रांची-पूर्णिया कोर्ट दीपावली छठ स्पेशल रांची से 18.00 बजे खुलकर 22.00 बजे धनबाद रूकते हुए अगले दिन 11.00 बजे पूर्णिया कोर्ट पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 08625 पूर्णिया कोर्ट-रांची दीपावली छठ स्पेशल पूर्णिया कोर्ट से 12.10 बजे खुलकर अगले दिन 00.25 बजे धनबाद सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए 05.45 बजे रांची पहुंचेगी.
4. गाड़ी संख्या 08621/08622: रांची-कामाख्या-रांची पूजा स्पेशल- बोकारो, धनबाद, झाझा, किउल, न्युू बरौनी, खगड़िया, कटिहार के रास्ते रांची और कामाख्या के मध्य गाड़ी संख्या 08621/08622 रांची-कामाख्या-रांची पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा. इस स्पेशल का परिचालन रांची से 27.09.2025 से 01.11.2025 तक प्रत्येक शनिवार को तथा कामाख्या से 29.09.2025 से 03.11.2025 तक प्रत्येक सोमवार को किया जायेगा. इस गाड़ी में वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का 01, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06, शयनयान श्रेणी के 04 एवं साधारण श्रेेणी के 05 कोच होंगे. गाड़ी संख्या 08621 रांची-कामाख्या पूजा स्पेशल रांची से 20.10 बजे खुलकर अगले दिन 23.00 बजे कामाख्या पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 08622 कामाख्या-रांची पूजा स्पेशल कामाख्या से 02.00 बजे खुलकर अगले दिन 04.00 बजे रांची पहुंचेगी.
5. गाड़ी संख्या 08183/08184: टाटा-बक्सर-टाटा दीपावली छठ स्पेशल- आसनसोल, झाझा, किउल, पटना के रास्ते टाटा और बक्सर के मध्य गाड़ी संख्या 08183/08184 टाटा-बक्सर-टाटा दीपावली छठ स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा. इस स्पेशल का परिचालन टाटा से 17.10.2025 से 31.10.2025 तक प्रत्येक शुक्रवार को तथा बक्सर से 18.10.2025 से 01.11.2025 तक प्रत्येक शनिवार को किया जायेगा. इस गाड़ी में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी के 10 एवं साधारण श्रेेणी के 06 कोच होंगे. गाड़ी संख्या 08183 टाटा-बक्सर दीपावली छठ स्पेशल टाटा से 22.40 बजे खुलकर अगले दिन 10.45 बजे पटना जं. सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते 15.00 बजे बक्सर पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 08184 बक्सर-टाटा दीपावली छठ स्पेशल बक्सर से 17.15 बजे खुलकर 19.25 बजे पटना जं. सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए अगले दिन 10.50 बजे टाटा पहुंचेगी.