Exit Poll: पुडुचेरी में जनता किसे बनते देखना चाहती है मुख्यमंत्री? जानें रेस में कौन सबसे आगे

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026 के Exit Poll में मुख्यमंत्री पद की रेस को लेकर तस्वीर काफी हद तक साफ नजर आती है. Axis My India के सर्वे में जानिए सीएम की रेस में जनता की पहली पंसद कौन है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026 के एग्जिट पोल में सत्तारूढ़ गठबंधन को बढ़त मिलती हुई नजर आ रही है
  • एन. रंगासामी को मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे पसंदीदा चेहरा माना गया है और उनका समर्थन 42 प्रतिशत है
  • विपक्षी गठबंधन के प्रमुख चेहरे थलपति विजय का समर्थन 17 प्रतिशत दर्ज किया गया है जो पहली बार बड़ा स्पेस बना
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026 के एग्जिट पोल में सत्तारूढ़ गठबंधन को बढ़त मिलती दिख रही है. एक्सिस माय इंडिया के सर्वे के मुताबिक N. Rangasamy सबसे पसंदीदा मुख्यमंत्री चेहरा बने हुए हैं, जबकि विपक्षी गठबंधन पीछे नजर आ रहा है.

ये भी पढ़ें : NDTV Poll of Polls: पुडुचेरी में NRC+ आगे, NDA के पाले में जाती दिख रही सत्ता

CM Face: जनता किसे बनते देखना चाहती है मुख्यमंत्री?

Exit Poll में मुख्यमंत्री पद के लिए पसंद कुछ इस तरह सामने आई:

  • एन. रंगासामी (AINRC) – 42%
  • थलपति विजय (TVK) – 17%
  • वी. वैथिलिंगम (कांग्रेस) – 10%
  • आर. शिवा (DMK) – 8%
  • नारायणसामी (कांग्रेस) – 5%
  • अन्य / पता नहीं – 6%

इससे साफ संकेत है कि एन. रंगासामी अब भी राज्य का सबसे मजबूत CM Face बने हुए हैं, लेकिन विजय ने पहली बार बड़ा स्पेस बनाया है.

पोल कैसे हुआ (Methodology)

Exit Poll के लिए 29 अप्रैल 2026 को पुडुचेरी की सभी 30 विधानसभा सीटों पर सर्वे किया गया

  • कुल सैंपल साइज: 2250 वोटर
  • सर्वे का तरीका: फेस‑टू‑फेस इंटरव्यू (इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के जरिए)
  • कवर किया गया इलाका: 97 गांव और शहरी क्षेत्र
  • ग्रामीण वोटर: 68%
  • शहरी वोटर: 32%
  • पुरुष वोटर: 58%
  • महिला वोटर: 42% (अनुपात को 50/50 पर एक्सट्रैपोलेट किया गया)
Featured Video Of The Day
West Bengal Election 2026 Exit Poll | बंगाल में BJP या TMC किसकी बन रही सरकार? Sucherita Kukreti