Exit Poll: पुडुचेरी में सत्ता की लड़ाई, किसे मिल रहा कितना वोट, जानिए

Axis My India के Exit Poll के मुताबिक पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026 में मुकाबला त्रिकोणीय नजर आ रहा है. वोट शेयर के अनुमानों में NRC+ (NDA) को बढ़त दिखाई गई है, जबकि कांग्रेस‑DMK गठबंधन और TVK+ भी मुकाबले में बने हुए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026 में एनडीए, कांग्रेस‑DMK गठबंधन और TVK+ के बीच तीन तरफा मुकाबला देखने को मिल रहा
  • Exit Poll के अनुसार NRC+ को लगभग 40, कांग्रेस‑DMK गठबंधन को करीब 30 और TVK+ को 17 से 18 प्रतिशत वोट मिले हैं
  • सीटों के लिहाज से NRC+ सबसे आगे है, कांग्रेस‑DMK दूसरे स्थान पर और TVK+ किंगमेकर की भूमिका निभा सकता है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026 में किसके हाथ सत्ता लगेगी, इस पर एग्जिट पोल से तस्वीर साफ होने लगी है. Axis My India के Exit Poll के मुताबिक 30 सीटों वाली पुडुचेरी विधानसभा में मुकाबला एनडीए (NRC+) , कांग्रेस‑DMK गठबंधन और तीसरे मोर्चे TVK+ के बीच त्रिकोणीय बनता दिख रहा है. वोटिंग के बाद मिले फीडबैक और आंकड़े यह संकेत देते हैं कि राज्य की राजनीति में इस बार बदलाव की मांग एक बड़ा फैक्टर रही. Axis My India के पुडुचेरी Exit Poll के मुताबिक विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ गठबंधन NRC+ बढ़त में नजर आ रहा है. सर्वे के अनुमान में NRC+ को 16 से 20 सीटें मिलने का आंकलन किया गया है. वहीं कांग्रेस गठबंधन (CONG+) को 6 से 8 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है. तीसरे मोर्चे के तौर पर उभर रहे TVK+ को 2 से 4 सीटें, जबकि अन्य दलों को 1 से 3 सीटें मिलने का अनुमान है. Axis My India के इस सर्वे से संकेत मिलता है कि पुडुचेरी में मुकाबला NRC+ और कांग्रेस गठबंधन के बीच सिमटा हुआ है, लेकिन TVK+ कुछ सीटों पर असर डाल सकता है.

Axis My India किसे कितना वोट? (Party / Alliance Vote Share %)

Exit Poll के अनुसार वोट शेयर का बंटवारा इस प्रकार है:

  • NRC+ (NDA) – लगभग 40% के आसपास वोट शेयर
  • CONG+ (DMK गठबंधन) – लगभग 30% के करीब वोट शेयर
  • TVK+ – करीब 17–18% वोट शेयर
  • Others – 12–14% के आसपास वोट शेयर

(डेटा यह दिखाता है कि NRC+ को बढ़त, लेकिन TVK+ ने बड़ा वोट कट किया है)

सीटों का ट्रेंड (Seats Likely – 30 सीटें)

Exit Poll में सीटों को लेकर ट्रेंड साफ लेकिन कड़ा मुकाबला दिखता है:

NRC+ (NDA): सबसे आगे
CONG+ (DMK): दूसरे नंबर पर
TVK+: किंगमेकर की भूमिका में
Others: सीमित मौजूदगी

(सीटें रेंज में दिखाई गई हैं, किसी पार्टी को क्लीन स्वीप का अनुमान नहीं)

पोल कैसे हुआ (Methodology)

Exit Poll के लिए 29 अप्रैल 2026 को पुडुचेरी की सभी 30 विधानसभा सीटों पर सर्वे किया गया

  • कुल सैंपल साइज: 2250 वोटर
  • सर्वे का तरीका: फेस‑टू‑फेस इंटरव्यू (इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के जरिए)
  • कवर किया गया इलाका: 97 गांव और शहरी क्षेत्र
  • ग्रामीण वोटर: 68%
  • शहरी वोटर: 32%
  • पुरुष वोटर: 58%
  • महिला वोटर: 42% (अनुपात को 50/50 पर एक्सट्रैपोलेट किया गया)
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bengal Elections: बंगाल में रिकॉर्ड मतदान, 5 बजे तक 90% वोटिंग | Breaking News