Puducherry Results 2026: NDA की सरकार या फिर कांग्रेस का होगा बेड़ा पार, पुडुचेरी विधानसभा चुनाव की बारीक डिटेल

Puducherry Results 2026: पुडुचेरी में देखा जाए तो सीधा मुकाबला कांग्रेस नीत गठबंधन और बीजेपी गठबंधन से है. एनडीए के खेमे में AINRC(ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस), बीजेपी,AIADMK,और एलजेके है.कांग्रेस को स्टालिन की डीएमके का साथ है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
puducherry election results 2026
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • पुडुचेरी में पांच राज्यों की विधानसभा चुनाव नतीजे चार मई सुबह 8 बजे से आएंगे
  • NDA गठबंधन में ऑल इंडिया NR कांग्रेस, BJP, AIADMK और LJK शामिल हैं जबकि कांग्रेस को DMK का समर्थन प्राप्त है
  • एग्जिट पोल के अनुसार NDA को 15 से 20 सीटें मिल सकती हैं और कांग्रेस गठबंधन को 10 से 13 सीटें मिलने का अनुमान
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली/ पुडुचेरी:

Puducherry Results 2026 Updates: राजनीति के लिहाज से 4 मई का दिन काफी खास रहने वाला है.वजह है पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे. इनमें एक पुडुचेरी भी है जहां की 30 सीटों के लिए कांटे की टक्कर है. यहां 9 अप्रैल को हुई वोटिंग ने भी एक अलग रिकॉर्ड बनाया था. लगभग 90 फीसदी मतदान प्रतिशत के बाद एनडीए और कांग्रेस गठबंधन दोनों ही अपनी-अपनी जीत की संभावना देख रही हैं. अब यह 4 मई का दिन ही फैसला करेगा कि पुडुचेरी में एनडीए फिर से सत्ता हासिल करेगी या कांग्रेस के लिए कोई छिपी गुड न्यूज है. नतीजे सुबह 8 बजे से आना शुरू हो जाएंगे. 

पुडुचेरी में किसके बीच घमासान

पुडुचेरी में देखा जाए तो सीधा मुकाबला कांग्रेस नीत गठबंधन और बीजेपी गठबंधन से है. एनडीए के खेमे में AINRC (ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस), बीजेपी, AIADMK,और एलजेके है. कांग्रेस को स्टालिन की डीएमके का साथ है तो वहीं रेस में एक्टर विजय की टीवीके (Tamilaga Vettri Kazhagam) भी है जिसे एनएमके का समर्थन हासिल है.

रिजल्ट से पहले एग्जिट पोल किस और इशारा कर रहे?

29 अप्रैल को अंतिम मतदान के बाद देर शाम जारी हुए एग्जिट पोल के नतीजों में तो एनडीए की सरकार बनती दिख रही है. एक्सिस माय इंडिया की मानें तो एनडीए को 16 से 20 सीटें मिल सकती हैं. इसमें AINRC को 10-12, बीजेपी को 4-6,एआईएडीएमके को 1-2, और एलजेके को 1-2 सीटें मिल सकती हैं. वहीं कांग्रेस गठबंधन की बात करें तो डीएमके को 5-7 सीटें, कांग्रेस को 1-2 सीटें मिलती दिख रही हैं. टीवीके को 1-2,एनएमके को 1-2 और अन्य को 1-3 सीटें मिल सकती हैं.पीपल्स पल्स की मानें तो एनडीए को 16-19, कांग्रेस गठबंधन को 10-12 और अन्य के खाते में 1-2 सीट आ सकती है. जेवीसी एग्जिट पोल में एनडीए को 15-17, कांग्रेस को 11-13 सीटें मिलने का अनुमान है.  

पुडुचेरी का वोटर्स,उम्मीदवारों का गणित

पुडुचेरी में वोटों की गिनती 4 मई को सुबह 8 बजे से शुरू होगी. 9 अप्रैल को मतदान प्रतिशत 89.87 था. इस चुनाव में थर्ड जेंडर मतदाताओं की भागीदारी सबसे अधिक रही,जिसका मतदान प्रतिशत 91.81 प्रतिशत दर्ज किया गया. पुडुचेरी में कुल 139 थर्ड जेंडर मतदाता थे,जिनमें से 91.81 प्रतिशत ने मतदान किया.यूटी में 1,099 मतदान केंद्रों पर वोटिंग हुई है. 30 सदस्यीय विधानसभा के लिए 294 उम्मीदवार अलग‑अलग निर्वाचन क्षेत्रों से मैदान में थे. इस बार पुडुचेरी में 9 लाख से अधिक पंजीकृत मतदाता हैं.

Advertisement

पुडुचेरी में ये हैं प्रमुख चेहरे 

पुडुचेरी में जिन प्रमुख उम्मीदवारों पर नजर रहेगी उनमें सबसे पहले मुख्यमंत्री एन.रंगास्वामी हैं,मौजूदा गृह मंत्री ए.नमस्सिवायम, अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री ए.जॉनकुमार,आर.शिवा और वी.सामिनाथन समेत अन्य नेता शामिल हैं.  केंद्र शासित प्रदेश में एक बार फिर एनडीए गठबंधन की सरकार बनने की संभावना जताई जा रही है,हालांकि अंतिम नतीजे मतगणना पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होंगे. चुनाव परिणाम भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) की आधिकारिक वेबसाइट पर देखे जा सकते हैं. एनडीटीवी भी आपको सबसे तेज नतीजे बताता रहेगा. 

इन मुद्दों पर लड़े गए चुनाव 

पुडुचेरी में इस बार चुनावी प्रचार के दौरान मुख्य मुद्दे कल्याणकारी योजनाओं की डिलीवरी,बुनियादी ढांचा विकास,बेरोजगारी,पर्यटन और सुशासन रहे.एनडीए गठबंधन ने सड़कों की बेहतर कनेक्टिविटी,निवेश प्रस्तावों और केंद्र सरकार के साथ तालमेल को अपनी उपलब्धि के तौर पर पेश किया.वहीं, कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्ष ने महंगाई,स्थानीय रोजगार से जुड़ी समस्याएं और एनडीए सरकार के खिलाफ एंटी‑इंकम्बेंसी को प्रमुख मुद्दा बनाया.

Advertisement

पिछले चुनाव में किसके पक्ष में रहे थे नतीजे?

2021 के विधानसभा चुनाव में एनडीए ने जीत दर्ज की थी,जबकि डीएमके‑कांग्रेस गठबंधन को हार का सामना करना पड़ा था.उस चुनाव में ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस (AINRC) और बीजेपी के समर्थन से एनडीए ने बहुमत हासिल किया था.

➔AINRC ने 10 सीटें जीती थीं,
➔बीजेपी को 6 सीटें मिली थीं,
➔कांग्रेस सिर्फ 2 सीटें जीत पाई थी
➔डीएमके ने 6 सीटें हासिल की थीं

यह भी पढ़ें- असम-पुडुचेरी में सत्ता बरकरार, केरल-तमिलनाडु में बदलाव की बयार... बंगाल में सस्पेंस का खेला

यह भी पढ़ें-  पुडुचेरी में NRC+ आगे, NDA के पाले में जाती दिख रही सत्ता
 

Featured Video Of The Day
Bengal Elections 2026: बंगाल चुनाव में नतीजों से पहले TMC सासंद Kalyan Banerjee ने ठोका जीत का दावा!