"शशि थरूर और साड़ी में शशि थरूर...." प्रियंका चतुर्वेदी ने शेयर किया वोटिंग का वीडियो

पोडकास्ट में स्मिता प्रकाश ने कहा था कि वह साड़ी में शशि थरूर हैं. इस पर प्रियंका चतुर्वेदी ने जवाब देते हुए कहा था, "मुझे नहीं पता कि यह शशि थरूर की तारीफ है या मेरी."

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • शिवसेना की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने उपराष्ट्रपति मतदान का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है
  • वीडियो के कैप्शन में प्रियंका ने न्यूज चैनल एंकर स्मिता प्रकाश और शशि थरूर को टैग किया है
  • स्मिता प्रकाश ने एक पोडकास्ट में कहा था कि वह साड़ी में शशि थरूर हैं, जिससे चर्चा हुई थी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

शिवसेना की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने मंगलवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. यह वीडियो उपराष्ट्रपति पद के लिए हो रहे मतदान की है. इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने एक न्यूज चैनल की एंकर स्मिता प्रकाश को टैग करते हुए लिखा है, "शशि थरूर... साड़ी में शशि थरूर के साथ". साथ ही उन्होंने इसमें शशि थरूर को भी टैग किया है.

अब अगर आप भी उनके इस कैप्शन को नहीं समझ पाए हैं तो आपको बता दें कि पिछले महीने ही प्रियंका चतुर्वेदी ने स्मिता प्रकाश को एक इंटरव्यू दिया था. इस पोडकास्ट में स्मिता प्रकाश ने कहा था कि वह साड़ी में शशि थरूर हैं. इस पर प्रियंका चतुर्वेदी ने जवाब देते हुए कहा था, "मुझे नहीं पता कि यह शशि थरूर की तारीफ है या मेरी."

इसे लेकर उन्होंने एक ट्वीट भी किया था, जिस पर शशि थरूर ने जवाब देते हुए लिखा था, "थैंक्य प्रियंका मैं खुद को गर्वित महसूस करता हूं."

Advertisement

अब इस वीडियो की बात करें तो बता दें कि वीडियो में प्रियंका के बाद ही शशि थरूर अपना वोट डालने आते हैं और प्रियंका जैसे ही उन्हें देखती हैं. वह पीछे जाती हैं और उनके साथ फोटो खिंचवाती हैं. 

Featured Video Of The Day
Bengal Elections 2026: दक्षिण बंगाल में फिर चलेगा 'दीदी' का सिक्का ? आंकड़ों ने खोल दिए खेल के सारे पत्ते
Topics mentioned in this article