2 years ago
नई दिल्ली:

देश का अगला राष्ट्रपति चुनने के लिए वोटिंग जारी है. राज्यों के विधानसभा और संसद भवन में सांसद और विधायक वोट डाल रहे हैं.. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई सांसद और मंत्री वोट डाल चुके हैं. राज्यों की विधानसभा में कई मुख्यमंत्री और विधायक भी वोट डाल चुके हैं. इस बीच, गुजरात से एनसीपी के एक विधायक ने पार्टी लाइन से हटकर एनडीए उम्मीदवार को वोट डालने की बात कही है. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव ने भी यशवंत सिन्हा को वोट नहीं देने की बात कही है.

उधर, अकाली दल के विधायक मनप्रीत सिंह अयाली ने एक फेसबुक वीडियो में घोषणा की कि वह राष्ट्रपति चुनाव का बहिष्कार कर रहे हैं और राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू या यशवंत सिन्हा को वोट नहीं देंगे.

संसद भवन में प्रथम तल पर कमरा नं- 63 को वोटिंग रूम बनाया गया है. सांसदों को बैलेट पेपर पर राष्ट्रपति उम्मीदवार के नाम के आगे अपनी वरीयता दर्ज करनी होगी. इस बीच विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने सभी सांसदों-विधायकों से अंतरात्मा की आवाज पर वोट करने की अपील की है.

वोटों की गिनती 21 जुलाई को होगी और अगले राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण 25 जुलाई को होगा. राष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की ओर से द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) तथा संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) उम्मीदवार हैं. 

Here are the LIVE updates on the Presidential Election 2022:

Jul 18, 2022 18:17 (IST)
राष्ट्रपति चुनाव में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने किया मतदान
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने राष्ट्रपति चुनाव के दौरान अपने मताधिकार का किया इस्तेमाल. 
Jul 18, 2022 17:34 (IST)
केंद्रीय मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान ने राष्ट्रपति चुनाव में अपना वोट डाला.
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने राष्ट्रपति चुनाव में अपना वोट डाला है. बता दें कि इस बार राष्ट्रपति पद के लिए NDA की तरफ से द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष की तरफ से यशवंत सिन्हा उम्मीदवार बनाए गए हैं. 

Jul 18, 2022 16:26 (IST)
मुर्मू के बहाने तेजस्वी यादव ने BJP पर साधा निशाना
एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के बारे में अपने बयान पर तेजस्वी यादव आज फिर खुलकर बोले. तेजस्वी ने भाजपा से पूछा कि अगर आप महिलाओं का इतना सम्मान करते हैं तो प्रतिभा सिंह पाटिल का विरोध और उनके ख़िलाफ़ वोट क्यों डाला. अंत में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री, नित्यानंद राय के बारे में कह दिया कि जब उन्हें मंत्री नहीं बनाया गया था तो वो मेरे पास आये थे कि मुझे ले लीजिए मन नहीं लग रहा. 
Jul 18, 2022 16:23 (IST)
President Polls 2022 : कांग्रेस विधायकों पर क्रॉस वोटिंग का आरोप
असम की पार्टी एआईयूडीएफ का दावा है कि राज्य में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग के दौरान कांग्रेस के कुछ विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है. ओडिशा समेत कुछ अन्य राज्यों से भी ऐसी खबरें हैं. 
Jul 18, 2022 15:16 (IST)
अकाली विधायक ने राष्ट्रपति चुनाव का किया बहिष्कार
अकाली दल के विधायक मनप्रीत सिंह अयाली ने एक फेसबुक वीडियो में घोषणा की कि वह राष्ट्रपति चुनाव का बहिष्कार कर रहे हैं और राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू या यशवंत सिन्हा को वोट नहीं देंगे.
Jul 18, 2022 14:57 (IST)
तेलंगाना के सीएम KCR ने डाला राष्ट्रपति चुनाव में वोट
Advertisement
Jul 18, 2022 14:43 (IST)
Jul 18, 2022 14:41 (IST)
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विस्व सरमा ने दिया वोट, बोले असम से सबसे ज्यादा वोट मुर्मू को मिलेगा
Advertisement
Jul 18, 2022 14:01 (IST)
हार्डकोर समाजवादी यशवंत सिन्हा को नहीं देंगे वोट: शिवपाल यादव
Jul 18, 2022 13:28 (IST)
क्यों राष्ट्रपति चुनाव में ईवीएम की बदले बैलेट बॉक्स के जरिए होती है वोटिंग? यहां समझें
मशीनों का पहली बार मई, 1982 में केरल में विधानसभा चुनाव में उपयोग किया गया था. हालांकि, इसके उपयोग को निर्धारित करने वाले एक विशिष्ट कानून की अनुपस्थिति के कारण सर्वोच्च न्यायालय ने उस चुनाव को रद्द कर दिया.
Advertisement
Jul 18, 2022 13:28 (IST)
राष्ट्रपति चुनाव : बिहार में वोट वैल्यू क्या? किसका पलड़ा भारी? समझें पूरा गणित
बिहार विधानसभा में कुल 243 सदस्य होते हैं लेकिन फिलहाल 242 सदस्य हैं. इसके अलावा कुल 56 सांसद (40 लोकसभा और 16 राज्यसभा) हैं. इनका कुल वोट वैल्यू- 81,066 (41866 विधायकों के और 39200 सांसदों के) है. 
Jul 18, 2022 13:26 (IST)
पार्टी लाइन से हटकर NCP विधायक ने की वोटिंग
Jul 18, 2022 12:23 (IST)
दिल्ली विधानसभा में अरविंद केजरीवाल ने डाला वोट
Jul 18, 2022 11:54 (IST)
अमित शाह ने भी किया मतदान
Jul 18, 2022 11:21 (IST)
Jul 18, 2022 11:20 (IST)
राष्ट्रपति चुनाव: व्हील चेयर पर वोट डालने आए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह
Jul 18, 2022 11:01 (IST)
राष्ट्रपति चुनाव: उत्तराखंड के सीएम ने भी डाले वोट
Jul 18, 2022 11:01 (IST)
राष्ट्रपति चुनाव: मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी डाले वोट
Jul 18, 2022 10:59 (IST)
राष्ट्रपति चुनाव: विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने सांसदों, विधायकों से अंतरात्मा की आवाज पर वोट करने की अपील की
Jul 18, 2022 10:57 (IST)
राष्ट्रपति चुनाव: ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने भी डाले वोट
Jul 18, 2022 10:56 (IST)
राष्ट्रपति चुनाव: कई केंद्रीय मंत्रियों ने भी डाले वोट
Jul 18, 2022 10:55 (IST)
राष्ट्रपति चुनाव: गुजरात के सीएम भूपेन्द्र पटेल ने डाला वोट
Jul 18, 2022 10:54 (IST)
Jul 18, 2022 10:53 (IST)
PM मोदी ने डाला वोट
राष्ट्रपति चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद भवन में वोट डाला.

Jul 18, 2022 10:51 (IST)
9 MLA संसद भवन में करेंगे वोट
राष्ट्रपति चुनाव में 9 विधायक संसद भवन में वोट करेंगे, जबकि 42 सांसद विभिन्न राज्यों  की विधानसभाओं में वोटिंग करेंगे.  संसद में वोट करने वाले विधायकों में 

4 MLA  UP से , 

1 MLA असम से 

1 MLA हरियाणा से 

1 MLA उड़ीसा से 

2 MLA त्रिपुरा से है

संसद भवन के कमरा संख्या 63 में 6 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं जिनमें से एक बूथ फिजिकल चैलेंज्ड के लिए है.

वोटिंग की गोपनीयता के लिंए बैलेट पेपर सीरियल नंबर की बजाए रैंडम तरीके से दिए जाएँगे.
Jul 18, 2022 10:48 (IST)
द्रौपदी मुर्मू की जीत लगभग निश्चित
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू का जीत जाना लगभग निश्चित है, जिसके चलते वह देश की पहली जनजातीय महिला राष्ट्रपति बनेंगी. 64-वर्षीय द्रौपदी मुर्मू जीतने की स्थिति में देश की सबसे कम उम्र राष्ट्रपति भी होंगी. माना जा रहा है कि द्रैपदी मुर्मू को लगभग 62 फीसदी वोट हासिल होंगे.
Jul 18, 2022 10:43 (IST)
द्रौपदी मुर्मू हो सकती हैं देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति
द्रौपदी मुर्मू इसके पहले झारखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं. आदिवासी नेता मुर्मू निर्वाचित होने पर मुर्मू आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखने वाली भारत की पहली राष्ट्रपति होंगी. वहीं, विपक्षी दलों ने कभी बीजेपी के बड़े नेता रहे और पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा के नाम पर दांव लगाया है. सिन्हा ने 2018 में बीजेपी का साथ छोड़ दिया था और आरोप लगाया था कि बीजेपी में वो अंदरूनी लोकतंत्र नहीं रहा, जो पहले हुआ करता था.
Jul 18, 2022 10:38 (IST)
15वें राष्ट्रपति के निर्वाचन के लिए वोटिंग हो रही
 देश के 15वें राष्ट्रपति के निर्वाचन के लिए 18 जुलाई, सोमवार को वोटिंग हो रही है. मतदान सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक होगा. वोटों की गिनती 21 जुलाई को होगी और अगले राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण 25 जुलाई को होगा. राष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की ओर से द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) तथा संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) उम्मीदवार हैं.