- संसद की कार्यवाही के दौरान प्रल्हाद जोशी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव मीडिया से संवाद कर रहे थे.
- नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अचानक प्रल्हाद जोशी का हाथ पकड़कर उनसे साझा बयान देने का अनुरोध किया.
- प्रल्हाद जोशी ने राहुल गांधी का हाथ मुस्कुराते हुए छुड़ाया और इस स्थिति में असहजता जताई.
संसद की कार्यवाही स्थगित होने के बाद केंद्रीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव मीडिया से मुखातिब थे और सरकार का पक्ष रख रहे थे. इसी बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी वहां से गुजरे. मंत्रियों को मीडिया से बात करते देख राहुल गांधी अचानक रुक गए. फिर उन्होंने प्रल्हाद जोशी का हाथ पकड़ लिया. राहुल गांधी ने मुस्कुराते हुए मंत्रियों से साथ मिलकर मीडिया से बात करने का अनुरोध किया.
वीडियो में दिख रहा है कि राहुल गांधी ने प्रल्हाद जोशी को रुककर साझा बयान देने का आग्रह करते रहे. हालांकि, प्रल्हाद जोशी इस स्थिति से थोड़े असहज नजर आए. उन्होंने मुस्कुराते हुए अपना हाथ छुड़ाया और वहां से आगे बढ़ गए. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी इस घटनाक्रम को देखकर मुस्कुराते रहे, लेकिन उन्होंने भी कोई साझा टिप्पणी नहीं की.
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी मीडिया से बातचीत कर रहे थे तभी नेता विपक्ष राहुल गांधी वहां पहुंचे और कहा, “आइए, मिलकर मीडिया से बात करते हैं”, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.#RahulGandhi | #ViralVideo pic.twitter.com/pj72Iap2rg
— NDTV India (@ndtvindia) February 11, 2026
राहुल गांधी ने मुस्कुराते हुए बड़े ही अनौपचारिक अंदाज में ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी का हाथ थाम लिया और उनसे आग्रह किया, “आइए, साथ खड़े होइए... एक साथ बात करते हैं.” यह नजारा देखकर वहां मौजूद पत्रकार और सुरक्षाकर्मी भी कुछ पल के लिए ठिठक गए.
हालांकि, सत्ता पक्ष के दोनों मंत्रियों ने इस 'ऑफर' को स्वीकार करने के बजाय विनम्रता से दूरी बनाए रखना ही बेहतर समझा. प्रल्हाद जोशी ने मुस्कुराते हुए अपना हाथ छुड़ाया और अश्विनी वैष्णव के साथ वहां से आगे बढ़ गए. मंत्रियों ने राहुल गांधी के इस संयुक्त प्रेस वार्ता के अनुरोध को एक तरह से नजरअंदाज कर दिया और बिना कुछ कहे अपनी राह पकड़ ली.
ये भी पढ़ें : - एपस्टीन ने मुझे दोमुंहा कहा था... राहुल गांधी के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी की दो टूक













