चंडीगढ़ में बीजेपी दफ्तर के बाहर हुए धमाके में पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़ में बीजेपी दफ्तर के बाहर हुए धमाके के बाद से पुलिस की अलग-अलग टीमें इस पूरे मामले को सुलझाने में जुटी थीं. पुलिस ने बीजेपी दफ्तर के बाहर लगे सीसीटीवी समेत आसपास के इलाकों के भी कई सीसीटीवी फुटेज की जांच की थी. इसी के आधार पर संदिग्धों की गिरफ्तारी की गई है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
चंडीगढ़ में बीजेपी दफ्तर के बाहर हुए धमाके मामले में दो गिरफ्तार
NDTV
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • आरोपियों की गिरफ्तारी मोरिंडा के पास रतनगढ़ गांव में छापेमारी के दौरान की गई
  • वीडियो में एक हमलावर ग्रेनेड की पिन खोलते हुए और उसे फेंकते हुए दिख रहा है, फिर दोनों बाइक से फरार हो गए
  • शुरुआती जांच में बम को गन पाउडर मिलाकर बनाने की बात भी सामने आई थी, पुलिस इसकी जांच कर रही है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

चंडीगढ़ में BJP दफ़्तर के बाहर हुए धमाके के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ़्तार किया गया है.पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमन सिंह और गुरतेज सिंह के रूप में की गई है. पुलिस ने इस घटना के बाद से ही आरोपियों की तलाश में जुटा था. इन आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पंजाब के अलग-अलग इलाकों में पुलिस ने छापेमारी में की. इसी क्रम में मोरिंडा के पास रतनगढ़ गांव में पुलिस ने छापा मारा गया था.हालांकि, उस समय घर से कुछ भी बरामद नहीं हुआ था. सूत्रों के मुताबिक दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है.

बताया जा रहा है कि उनमें से एक के पास से कुछ सामान बरामद हुआ है, जो कथित तौर पर एक पीले लिफ़ाफ़े के अंदर मिला था. हालांकि, पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. गिरफ़्तार आरोपियों की पहचान अमन और गुरतेज के तौर पर हुई है; ये दोनों ही मोरिंडा के आस-पास के इलाकों के रहने वाले हैं.

आपको बता दें कि इस हमले को लेकर एक वीडियो भी बीते दिनों सामने आया था. इस हमले में एक शख्स चंडीगढ़ में बीजेपी दफ्तर के बाहर ग्रेनेड का पिन खोलते और उसे फेंकते हुए दिख रहा था. इसके बाद दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए. दोनों अपनी बाइक पर बैठकर मौके से भाग गए थे.इस बम धमाके का जो वीडियो आया है, उसमें दिख रहा है कि एक हमलावर जेब से ग्रेनेड निकालता है, उसकी पिन खींचता है और फिर बीजेपी दफ्तर के बाहर फेंक देता है. इसके बाद वहां से भाग जाता है. पुलिस का कहना है कि दोनों हमलावरों के चेहरे CCTV फुटेज में कैद हो गए हैं और तफ्तीश जारी है.

गन पाउडर मिलाकर बनाया बम!

बम धमाका करने वाले संदिग्ध हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस के मुताबिक, दोनों बाइक से आए थे. उन्होंने बाइक खड़ी की और फिर बीजेपी दफ्तर के बाहर जाकर ग्रेनेड फेंका था. शुरुआती जांच में लग रहा है कि बम को गन पाउडर मिलाकर बनाया गया था.

Advertisement

खालिस्तानी एंगल से भी हो रही जांच

सूत्रों के मुताबिक 2024, 2025 और 2026 में पंजाब में सरकारी इमारतें और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, पुलिस के दफ्तरों, पुलिस कर्मचारियों, बीजेपी, आरएसएस के दफ्तर और हिंदू संगठनों के नेता खालिस्तानी संगठनों के निशाने पर रहे हैं. हाल ही में पंजाब और चंडीगढ़ पुलिस ने कई ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है जो पाकिस्तान के इशारे पर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं. 

2024-25 में खालिस्तानी आतंकी हैप्पी पासियां ने 20 से ज्यादा आतंकी हमले करवाए, जिसमें पुलिस दफ्तरों, थानों और पुलिस चौकियों पर ग्रेनेड अटैक शामिल हैं. हैप्पी पासियां अभी अमेरिका है. इन हमलों में हैप्पी पासियां का साथ जीवन फौजी दे रहा था. जीवन फौजी भी देश से बाहर है.अब बीजेपी दफ्तर के बाहर हुए इस धमाके के बाद केंद्रीय एजेंसियां भी अलर्ट मोड पर हैं. इस धमाके की जांच खालिस्तानी एंगल से भी की जा रही है.
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
West Bengal Election 2026: बंगाल में 'मिसिंग वोटर' बनेगा मास्टरस्ट्रोक?
Topics mentioned in this article