पेपर लीक पर राजनीति नहीं होनी चाहिए, छात्रों के हित हमारे लिए सबसे ऊपर- NDA की बैठक में पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक को लेकर कहा है कि इसके लिए आरोपियों को सख्त से सख्त सजा मिले. इसके लिए उन्होंने बड़े वकीलों से आगे आने को कहा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
NDA मंगल मिलन कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • पीएम नरेंद्र मोदी ने आज एनडीए मंगल मिलन कार्यक्रम को किया संबोधित
  • पीएम मोदी ने नीट परीक्षा पर कहा कि उनके लिए छात्रों का हित सबसे अहम
  • पीएम मोदी ने कहा कि इस मामले में कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए

पीएम नरेंद्र मोदी ने आज एनडीए मंगल मिलन समारोह में नीट परीक्षा से लेकर हर मुद्दे पर बोले. उन्होंने कहा कि पेपरलीक पर राजनीति नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि छात्रों के हित हमारे लिए सबसे ऊपर हैं. गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से जंतर-मंतर पर सीजेपी नीट परीक्षा में पेपर लीक को लेकर प्रदर्शन कर रही है. पीएम मोदी ने एनडीए संसदीय दल को संबोधित करते हुए कई देशों के साथ जो एग्रीमेंट हुए हैं उसमें किसानों के हितों का खास ध्यान रखा गया है. उन्होंने कहा कि जिन भी देशों के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट हुए हैं उसमें किसानों के हितों का पूरा ख्याल रखा गया है. 

बच्चों का इस्तेमाल राजनीति के लिए नहीं हो 

पीएम मोदी ने बैठक में कहा कि नीट पर विपक्ष देश को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है. उन्होंने कहा कि पेपर लीक मामले में हमने तुरंत कार्रवाई की. पीएम मोदी ने कहा कि नीट का रिजल्ट भी हमने जल्दी निकाल दिए. पीएम मोदी ने कहा कि राजनीतिक तौर पर बच्चों का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए. उन्होंने कहा कि बच्चों के भविष्य के साथ नहीं खेलना चाहिए. 

सख्ती से उठाए हैं कदम 

एनडीए मिलन कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि जब पेपर लीक की खबर आई तो सरकार ने इसपर तुरंत कार्रवाई की. उन्होंने कहा कि कई लोगों को पकड़कर जेल में डाला गया है. पीएम मोदी ने कहा कि साथ ही साथ जो छात्र हैं उनके भविष्य को नुकसान ना हो इसलिए तुरंत नीट के रीएग्जाम करवाया गया. रीएग्जाम को सफलतापूर्वक आयोजित किया गया और इसका रिजल्ट देने में भी देरी नहीं की गई. दोबारा पेपरलीक ना हो इसके लिए सख्ती वाले कदम उठाए गए हैं. 

टॉप वकीलों को साथ आने को कहा 

पीएम मोदी ने कहा कि जिन्होंने पेपरलीक किया है और जो दोषी पाए गए हैं उनको जेल में डाला गया है. पीएम मोदी ने अपील की है कि उनकी जो सजा है उसको सख्त से सख्त सजा कैसे दिया जाए उसमें टॉप क्लास के वकील भी साथ दें. ताकि पेपर लीक का जो पाप उन्होंने किया है उसमें उन्हें सख्त सजा मिले. 

Advertisement

सबके साथ आने के लिए पीएम मोदी ने की अपील

पेपर लीक नहीं होने के लिए जो सख्ती से कदम उठाए गए हैं उसके बारे में भी पीएम ने जानकारी दी है. पीएम मोदी ने कहा कि पेपर लीक सिर्फ एक राज्य का मामला नहीं है. यह सिर्फ केंद्र का मामला नहीं है. देश के हर राज्य में पेपरलीक हुए हैं, जिन्होंने इस तरह का घिनौना काम किया है. उनको सजा देने के लिए सबको एकजुट होना चाहिए.  पीएम मोदी ने कहा कि यह दलगत राजनीति का विषय नहीं है, ये देश का विषय है. युवाओं का भविष्य के साथ कोई खिलवाड़ नहीं होने के लिए नहीं करने देने के लिए सख्ती से कदम उठाए, दोषियों को भी सजा दिया जाए. इसके लिए सब मिलकर काम करें. 

पढ़ें, CJP प्रदर्शन के दौरान कनॉट प्लेस में हुए बवाल और तोड़फोड़ को लेकर दर्ज हुई FIR

यह भी पढ़ें, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में 118 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल; पथराव और तोड़फोड़, 70 प्रदर्शनकारी हिरासत में

Advertisement
Featured Video Of The Day
लोक कल्याण मार्ग पहुंचे केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, राहुल गांधी से की बातचीत

Topics mentioned in this article
Paper Leak
PM Narendra Modi
CJP Live Protest